Swaraj 742 XT ट्रैक्टर है फीचर्स से भरपूर, जानिए इसके बारे में

By : Tractorbird News Published on : 06-Feb-2023
Swaraj

Swaraj 742 XT अपनी श्रेणी में उच्चतम इंजन विस्थापन (cm3) और टॉर्क के साथ एक शक्तिशाली इंजन है। इसके इंजन की गति 2000 r/min आंकी गई है, जिससे काम आसान हो जाता है और ट्रैक्टर का जीवन बढ़ जाता है। 

मल्टीस्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ, डीसीवी और एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल जैसी सुविधाओं के साथ, स्वराज 742 XT बाकी ट्रैक्टर से अलग है। हमारे इस लेख में आप इस ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानेंगे। 

Swaraj 742 TX ट्रैक्टर इंजन पावर

  • इस ट्रैक्टर में आपको 45 HP श्रेणी का शक्तिशाली इंजन मिलता है। इस ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3 सिलेंडर मिलते है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन का Displacement (cc) - 3136 cm3 इस ट्रैक्टर में मिलता है। 
  • ट्रैक्टर का इंजन - 2000 आरपीएम generate करता है। 
  • ट्रैक्टर में आपको Air क्लीनर Wet टाइप का देखने को मिलता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में Fuel Injection के लिए Inline पंप आता है। 

Swaraj 742 TX ट्रैक्टर Features And Specification

  • ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच आपको मिलता है। क्लच प्लेट का Diameter (mm) – 280 mm है। 
  • ट्रैक्टर में आपको पावर स्टीयरिंग मिलता है।
  • ट्रैक्टर में आपको Wet टाइप के ब्रेक्स मिलते है।  
  • इस ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन टाइप sliding mesh कॉम्बिनेशन के साथ मिलता है। इस ट्रैक्टर में  गियर्स की बात करे तो  इस ट्रैक्टर में आपको 8  फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स मिलते है। 
  • ट्रैक्टर में Gear levers की position सेंटर में मिलती है।
  • ट्रैक्टर में टायर साइज की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Front के टायर - 6.00 x 16 और पीछे के टायर 13.6x28 के मिलते है या आप ऑप्शनल में 14.9x28 को भी चुन सकते है। 
  • ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी Hitch Points पर इस ट्रैक्टर में 1700 किलोग्राम मिलती है। 
  • पीटीओ की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 540 या 1000 चक्र प्रति मिनट वाला MRPTO  ऑप्शनल में भी मिलता है। 
  • पीटीओ की पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 38 HP का पीटीओ मिलता है। 
  • ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है। कंपनी ट्रैक्टर की 2000 घंटे या 2 साल की warranty आपको प्रदान करती है। 

ये भी पढ़ें: 35 HP में आया किसानों के लिए बेहतरीन ट्रैक्टर - Swaraj Tractor 834 XM

Swaraj 742 TX ट्रैक्टर की कीमत

ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.40 - 6.75 लाख रूपए है,  इस श्रेणी में अन्य ट्रैक्टर Models की तुलना में इसे बजट के अनुकूल और लागत प्रभावी बनाता है। यह उच्च प्रदर्शन, उच्च ईंधन दक्षता, विश्वसनीयता, शक्तिशाली इंजन और सुचारू संचालन प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad