स्वराज 855 एफई एक शक्तिशाली और विश्वसनीय ट्रैक्टर है, जिसे विशेष रूप से भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्वराज ट्रैक्टर्स का यह मॉडल अपनी बेहतरीन विशेषताओं और शानदार प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। इसमें वे सभी आधुनिक सुविधाएँ शामिल हैं, जो खेतों में काम को अधिक सरल, कुशल और तेज बनाती हैं। स्वराज कंपनी का SWARAJ 855 FE ट्रैक्टर किसानों के बिच बहुत लोकप्रिय बना हुआ है। ये ट्रैक्टर कम डीज़ल की खपत में बेहतरीन काम करने के लिए जाना जाता है। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कई बदलाव किए है जिससे किसानों को फायदा होगा। इस ट्रैक्टर के नए फीचर्स को जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।
स्वराज 855 एफई इंजन की विशेषताएँ
स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 52 एचपी श्रेणी और 3478 CC का इंजन प्रदान किया है। ये खेतों में लंबे समय तक बिना थके काम कर सके और शानदार परफॉर्मेंस दे सके। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है और ट्रैक्टर का इंजन 2000 आरपीएम जनरेट करता है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में एयर क्लीनर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 3 स्टेज वेट एयर क्लियर कंपनी द्वारा प्रदान किया गया है। ट्रैक्टर फ्रंट SWARAJ 855 FE ट्रैक्टर के फ्रंट की बात करे तो ट्रैक्टर का फ्रंट एक्सएल एडजस्टेबल दिया गया है। ट्रैक्टर में आगे फ्रंट में अंदर की तरफ हलोजन लाइट दी गयी है जो ट्रैक्टर के लुक को और भी अच्छा बनती है।
इस ट्रैक्टर में गियरबॉक्स ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट मैश व स्लाइडिंग का कॉम्बिनेशन दिया गया है।
इस ट्रैक्टर के गियर बॉक्स में कंपनी ने बदलाव किया है पहले इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स स्पीड के गियरबॉक्स कंपनी प्रदान करती थी। इस में अब बदलाव करके 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स की स्पीड दी गयी का ज्यादा स्पीड विक्लप होने से किसानों को ट्रैक्टर से लूट में काम करने में आसानी होगी।
इस ट्रैक्टर में कंपनी पावर स्टीयरिंग प्रदान करती है। ब्रेक प्रकार की बात करे तो किस ट्रैक्टर में कंपनी तेल में डूबे ब्रेक प्रदान करती है। ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में आपको रिवर्स पीटीओ भी मिलता है। ट्रैक्टर में 540 आरपीएम पीटीओ की स्पीड है और पीटीओ में 4 मल्टीस्पीड फॉरवर्ड व 1 रिवर्स पीटीओ स्पीड का विकल्प मिलता है। ट्रैक्टर की वजन उठने की क्षमता 2000 किलोग्राम है। जो इसे खेती के लगभग सभी भारी कामों के लिए उपयुक्त बनाती है।
ट्रैक्टर में कंपनी आगे के टायर 7.50X16 आकर के प्रदान करती है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में कंपनी पीछे के टायरों में आपको दो विकल्प प्रदान करती है 14.90X28 और 16.90X28 आकर के आप अपने काम के हिसाब से टायरों का चुनाव कर सकते है।
स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर डाइमेंशन्स
SWARAJ 855 FE ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2250 MM का इस ट्रैक्टर में है।
इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2220 किलोग्राम है।
स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की कीमत कि बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 8.46 लाख - 8.81 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है।
स्वराज 855 एफई भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया एक भरोसेमंद, शक्तिशाली और आधुनिक फीचर्स से लैस ट्रैक्टर है। 50–55 एचपी श्रेणी में यह ट्रैक्टर न केवल प्रदर्शन में बेहतरीन है, बल्कि कम ईंधन खपत, ज्यादा लिफ्टिंग क्षमता, मजबूत इंजन और उन्नत गियरबॉक्स विकल्प के कारण यह किसानों की पहली पसंद बना हुआ है। नए बदलावों के साथ यह ट्रैक्टर खेतों में हल से लेकर ट्रॉली, थ्रेशर और हैरो जैसे भारी उपकरणों को सरलता से संभाल सकता है।
इसके दमदार इंजन, पावर स्टीयरिंग, तेल में डूबे ब्रेक, मल्टीस्पीड PTO और एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल जैसी विशेषताएँ इसे और भी उपयोगी बनाती हैं। साथ ही, इसकी कीमत 8.46 लाख रुपये के बीच होने के कारण यह अपने फीचर्स के हिसाब से एक वैल्यू-फॉर-मनी ट्रैक्टर साबित होता है।
Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।