Swaraj 855 FE, आ गया है अब नए अवतार में

By : Tractorbird News Published on : 27-Feb-2023
Swaraj

स्वराज कंपनी का Swaraj 855 FE ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय बना हुआ है। ये ट्रैक्टर कम डीज़ल की खपत में बेहतरीन काम करने के लिए जाना जाता है। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कई बदलाव किए है जिससे किसानों को फायदा होगा। इस ट्रैक्टर के नए फीचर्स को जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े। 

Swaraj 855 FE इंजन की विशेषताएँ 

  • Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 52 हप श्रेणी और 3307cc का इंजन प्रदान किया है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है और ट्रैक्टर का इंजन 2000 आरपीएम जनरेट करता है। 
  • Swaraj 855 FE ट्रैक्टर में एयर क्लीनर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 3 स्टेज वेट एयर क्लियर कंपनी द्वारा प्रदान किया गया है। 

ये भी पढ़ें: बागवानी के लिए दमदार ट्रैक्टर

ट्रैक्टर फ्रंट

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के फ्रंट की बात करे तो ट्रैक्टर का फ्रंट एक्सएल एडजस्टेबल दिया गया है। ट्रैक्टर में आगे फ्रंट में अंदर की तरफ हैलोजन लाइट दी गयी है जो ट्रैक्टर के लुक को और भी अच्छा बनती है। 

ट्रैक्टर गियरबॉक्स ट्रांसमिशन टाइप

इस ट्रैक्टर में  गियरबॉक्स ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट मैश व स्लाइडिंग का कॉम्बिनेशन दिया गया है। 

इस ट्रैक्टर के गियर बॉक्स में कंपनी ने बदलाव किया है पहले इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स स्पीड के गियरबॉक्स कंपनी प्रदान करती थी। इस में अब बदलाव करके 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स की स्पीड दी गयी है।  

स्टीयरिंग व ब्रेक

  • इस ट्रैक्टर में कंपनी पावर स्टीयरिंग प्रदान करती है। 
  • ब्रेक प्रकार की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी तेल में डूबे ब्रेक प्रदान करती है। 

पीटीओ पावर व लिफ्टिंग क्षमता 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर में आपको रिवर्स पीटीओ भी मिलता है। ट्रैक्टर में 540 आरपीएम पीटीओ की स्पीड है और पीटीओ में 4 मल्टीस्पीड फॉरवर्ड व 1 रिवर्स पीटीओ स्पीड का विकल्प मिलता है। ट्रैक्टर की वजन उठने की क्षमता 2000 किलोग्राम है।

टायरों का आकर 

  • ट्रैक्टर में कंपनी आगे के टायर 7.50x16 आकर के प्रदान करती है। 
  • Swaraj 855 FE ट्रैक्टर में कंपनी पीछे के टायरों में आपको दो विकल्प प्रदान करती है 14.90x28 और 16.90x28 आकार के आप अपने काम के हिसाब से टायरों का चुनाव कर सकते है। 

ट्रैक्टर डाइमेंशन्स

  • ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3614 mm है और ट्रैक्टर की कुल 1802 mm चौड़ाई है। 
  • Swaraj 855 FE ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2274 mm का इस ट्रैक्टर में है।  
  • इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2410 किलोग्राम है। 

ये भी पढ़ें: John Deere 5050 D - दमदार ट्रैक्टर की पूरी जानकारी पढ़े

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर की कीमत क्या है ?

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 8 -8.5 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad