2025 में भारत के टॉप 3 वीएसटी ट्रैक्टर वीएसटी कंपनी भारत में पावर टिलर बनाने वाली सबसे प्रमुख निर्माता के रूप में स्थापित हो चुकी है। "वीएसटी शक्ति" ब्रांड देश में पावर टिलर (वॉकिंग ट्रैक्टर) सेगमेंट का अग्रणी नाम है, जिसे लगभग पाँच दशक पहले बाजार में उतारा गया था।
पहले जहाँ कॉम्पैक्ट 4-व्हील ड्राइव ट्रैक्टरों के लिए कंपनी “वीएसटी” नाम से जानी जाती थी, वहीं अब यह “वीएसटी शक्ति” ब्रांड के तहत कॉम्पैक्ट और कृषि ट्रैक्टरों की एक व्यापक रेंज उपलब्ध करा रही है। इस लेख में हम आपको वीएसटी कंपनी के टॉप 3 ट्रैक्टर की विशेषताओं, कीमत और तकनीकी विवरण की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

वीएसटी 225-अजय पावर प्लस ट्रैक्टर में 25 एचपी और 3 सिलेंडर जैसे शानदान फीचर्स दिए गए हैं जो शक्तिशाली इंजन क्षमता 3000 आरपीएम उत्पन्न करता है।
इस ट्रैक्टर में आपको कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन मिल जाता है। इस ट्रैक्टर में आपको ड्राई टाइप सिंगल क्लच मिल जाता है। इस ट्रैक्टर के गियर बॉक्स में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है।
ट्रैक्टर में 24 लीटर का फ्यूल टैंक आपको मिल जाता है। ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इसमें तेल में डूबे ब्रेक आपको मिल जाते है। ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम है।
ट्रैक्टर में 6.00 x 12 के फ्रूट टायर और 8.3 X 20 के रियर टायर आपको मिल जाते है। वीएसटी 225-अजय पावर प्लस ट्रैक्टर की कीमत 4.79 -4.98लाख रूपए तक है।


वीएसटी एमटी 270 अग्रीमास्टर ट्रैक्टर का निर्माण बागवानी के कार्यों के लिए किया गया है। इस ट्रैक्टर में 27 एचपी का शक्तिशाली इंजन कंपनी ने प्रदान किया है।
ट्रैक्टर के इंजन में 4 सिलिंडर कंपनी ने प्रदान किया है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 1306 CC की दी गयी है। VST MT 270 AGRIMASTER ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन आपको मिलता है।
इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स आपको देखने को मिलता है। इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1000 किलोग्राम की दी गयी है साथ ही इसके लैफ्टिंग सिस्टम में आपको 3 point लिंकेज ADDC के साथ मिलता है।
इस ट्रैक्टर में 5.00 X 15 के फ्रंट टायर इस ट्रैक्टर में आपको मिलते है और 9.50 X 24 के रियर टायर कंपनी ने इस ट्रैक्टर में प्रदान किए है। वीएसटी एमटी 270 अग्रीमास्टर ट्रैक्टर की कीमत 5.44- 5.67 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

वीएसटी 929 डीआई ईजीटी 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में 29 hp का शक्तिशाली इंजन आपको मिलता है। 3 सिलेंडरों के साथ शक्तिशाली इंजन है,जो 1331cc आरपीएम उत्पन्न करता है।
इसके अलावा, ड्राई क्लीनर एयर फिल्टर के साथ इंजन धूल रहित रहता है, जिससे यह सुचारू रूप से और कुशलता से संचालित होता है। इंजन को ठंडा रखने के लिए ट्रैक्टर में स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड वाटर कूल्ड सिस्टम दिया गया है।
VST 929 DI EGT 4WD ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन कांस्टेंट मेश दिया है साइड शिफ्ट गियरबॉक्स होने से चालक को ट्रैक्टर के गियर बदलने में आसानी होती है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड+2 रिवर्स गति के लिए गियरबॉक्स प्रदान किये गए है।
VST 929 DI EGT 4WD ट्रैक्टर में फ्रंट टायर्स साइज 6.00 X 12 है और रियर टायर्स का साइज 8.3 x 20 है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800 किलोग्राम है। VST 929 DI EGT 4WD ट्रैक्टर की कीमत 5.93-6.20 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक देखने को मिलता है।
Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।