जॉन डियर के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल

By : Tractorbird Published on : 16-Sep-2025
जॉन

जॉन डियर ट्रैक्टर अपने दमदार फीचर्स, भरोसेमंद स्पेसिफिकेशन्स और उपयुक्त कीमत की वजह से किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं। यह कंपनी ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की दुनिया में एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है। जॉन डियर के ट्रैक्टर उच्च गुणवत्ता, टिकाऊपन और ताकत का प्रतीक माने जाते हैं। 

कंपनी किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसे मॉडल उपलब्ध कराती है, जो खेती-किसानी के काम को आसान बनाते हैं। यहाँ हम आपको जॉन डियर के 5 सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडलों की जानकारी दे रहे हैं।

1. जॉन डियर 5310

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर कंपनी का दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टर है। इसमें 55 एचपी का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरा कर सकता है। 

इसमें 47 एचपी का PTO, पिछले टायर 16.9 x 28 / 13.6 x 28 इंच और आगे के टायर 6.5 x 20 इंच के दिए गए हैं। इसमें 47 एचपी का छह-स्पलाइन पीटीओ भी उपलब्ध है। इसकी कीमत ₹11.76 – ₹12.23 लाख तक है।

2. जॉन डियर 5050 D

जॉन डियर 5050 ट्रैक्टर में 41 एचपी की पावर और 2900 सीसी क्षमता वाला 3-सिलेंडर इंजन है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर और 1600 किलोग्राम तक उठाने की क्षमता मिलती है। 

इसके फ्रंट टायर 6.00 x 16 / 7.50 x 16 और रियर टायर 14.9 x 28 / 16.9 x 28 इंच के हैं। इसकी कीमत ₹8.66 – ₹9.02 लाख तक है।

ये भी पढ़ें: टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर - 2025 में सबसे अधिक बिकने वाले ट्रैक्टर

3. जॉन डियर 5210 गियरप्रो

जॉन डियर 5210 गियरप्रो मॉडल 50 एचपी की पावर और 2900 सीसी इंजन के साथ आता है। इसमें 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर और 2000 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता दी गई है। इसमें 45 एचपी का PTO भी मौजूद है। इसकी कीमत ₹9.13 – ₹9.51 लाख तक है।

4. जॉन डियर 5105

जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें 40 एचपी का इंजन है, जो 2100 आरपीएम पर काम करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर और 34 एचपी PTO दिया गया है। 

इसके आगे के टायर 6 x 16 इंच और पीछे के टायर 13.6 x 28 इंच के हैं। इसकी कीमत ₹7.09 – ₹7.37 लाख तक है।

5. जॉन डियर 5045 D

  • जॉन डियर 5045 D ट्रैक्टर 45 एचपी की पावर और 2900 सीसी इंजन क्षमता के साथ आता है। इसमें 3-सिलेंडर इंजन 2100 आरपीएम जनरेट करता है। 
  • आगे के टायर 6 x 16 इंच और पीछे के टायर 13.6 x 28 इंच के दिए गए हैं। इसकी कीमत भी ₹7.09 – ₹7.37 लाख तक है।
  • जॉन डियर के ये 5 ट्रैक्टर मॉडल खेती-किसानी के लिए सबसे उपयुक्त और भरोसेमंद विकल्प हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को टिकाऊ, पावरफुल और कुशल ट्रैक्टर उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती है।
  • Tractorbird पर आपको ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य कृषि मशीनरी से जुड़ी नवीनतम जानकारी, कीमतें, तुलना, फोटो, वीडियो और ब्लॉग आसानी से मिल जाते हैं।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts