मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के टॉप 5 छोटे ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 16-Feb-2024
मैसी

मैसी फर्ग्यूसन कंपनी भारत में ट्रैक्टरों की जानी मानी कंपनी है। इस कंपनी के ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इस कंपनी के ट्रैक्टर बहुत किफायती होते है। 

आज इस लेख में हम आपको इस कंपनी के टॉप छोटे ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी देंगे। 

1. मैसी फर्ग्यूसन 5225

  • मैसी फर्ग्यूसन 5225 ट्रैक्टर कंपनी का इंजन बहुत शक्तिशाली है। इस ट्रैक्टर में आपको 24 hp का 2 सिलिंडर वाला इंजन मिलता है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 1290 cc है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में फ्यूल इंजेक्शन पंप inline का दिया गया है। इस ट्रैक्टर में आपको सिंगल ड्राई फ्रिक्शन प्लेट वाला क्लच मिलता है और ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन टाइप पार्शियल कांस्टेंट मेश है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स स्पीड के लिए गियर्स मिलते है।
  •  ट्रैक्टर के टायर्स की बात करें तो 13.33 cm x 35.56 cm (5.25 x14) फ्रंट और 21.08 cm x 60.96 cm (8.3X24) रियर टायर इस ट्रैक्टर में आपको मिलते है। 
  • ट्रैक्टर में तेल में डूबे मल्टी डिस्क ब्रेक आपको इस ट्रैक्टर में मिल जाते है। ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम दी गयी है।

ये भी पढ़ें : जानिए मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के इस अद्भुत ट्रैक्टर के बारे में

 2. मैसी फर्ग्यूसन 6028 MaxPro 

  • मैसी फर्ग्यूसन इस ट्रैक्टर में 28 hp क्षमता वाला शक्तिशाली इंजन इस ट्रैक्टर में आपको मिलता है। 
  • ट्रैक्टर में आपको 3 इंजन दिए गए हैं इसमें आपको फ्यूल इंजेक्शन पंप inline का दिया गया है। ट्रैक्टर में आपको पार्शियल कांस्टेंट मेश प्रकार का ट्रांसमिशन मिलता है। 
  • इस ट्रैक्टर में 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स दिए गए हैं। ट्रैक्टर में 17.78 cm x 30.48 cm (180/85 D 12) फ्रंट और 21.08 cm x 50.80 cm (8.3 X 20) रियर टायर्स दिए गए है। 
  • साथ ही इस ट्रैक्टर में वजन उठाने की क्षमता 739 किलोग्राम दी गयी है। इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। 

3. मैसी फर्ग्यूसन 6026 MaxPro

  • इस ट्रैक्टर में 26 hp श्रेणी का इंजन है जिससे की आप बागवानी के साथ साथ खेती के कई कार्य भी आसानी से कर सकते हैं।
  • इस ट्रैक्टर में आपको 3 सिलिंडर्स वाला 1318 cc क्यूबिक कैपेसिटी का इंजन है साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको सिंगल डायाफ्राम क्लच मिल जाता है, पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर्स दिए गए है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको 12.7 cm x 30.48 cm (5 x 12) फ्रंट और 20.32 cm x 45.72 cm (8 x 18) रियर टायर मिल जाते हैं।

ये भी पढ़ें : मैसी ने लॉन्च किया बागवानी के लिए नया ट्रैक्टर, जाने इसके बारे में

4. मैसी फर्ग्यूसन 30 DI ऑर्चर्ड प्लस 

  • मैसी फर्ग्यूसन के इस ट्रैक्टर में आपको 30 hp श्रेणी का इंजन दिया गया है। 
  • इस ट्रैक्टर के इंजन में 2 सिलिंडर वाला 1670 cc वाला शक्तिशाली इंजन है और इसमें आपको ड्यूल क्लच भी मिल जाता है। 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स स्पीड गियर्स इस ट्रैक्टर में दिए गए है। 
  • ट्रैक्टर में 13.97 cm x 40.64 cm (5.5x16) फ्रंट और 31.49 cm x 61 cm (12.4X24) रियर टायर इस ट्रैक्टर में दिए गए है। 
  • ट्रैक्टर के वजन उठाने की क्षमता 1350 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में आपको पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन भी मिल जाता है।

5. मैसी फर्ग्यूसन 5118 4WD

  • इस ट्रैक्टर में 20 hp श्रेणी का इंजन आपको मिल जाता है जिससे की आप आसानी से हर प्रकार के कार्य को कर सकते हैं। 
  • इस ट्रैक्टर में एयर कूल्ड इंजन दिया गया है साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको आयल बाथ फ़िल्टर भी मिल जाता है। ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 17.2 एचपी है। 
  • 8 फॉ रवर्ड + 2 रिवर्स इस ट्रैक्टर में आते हैं। ट्रैक्टर में आयल इम्मरसेड ब्रेक दिए गए हैं। मैसी फर्ग्यूसन 5118 की कीमत 3.47-3.60 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad