5 लाख की कीमत में आने वाले 5 ट्रैक्टर मॉडल, जानिए इनके बारे में

By : Tractorbird News Published on : 25-Sep-2024
5

किसान भाइयों जैसा की आप जानते हैं ट्रैक्टर एक कृषि मशीन है जो खेती के कामों को आसान बनाने के लिए उपयोग की जाती है।

यह मुख्य रूप से भूमि की जुताई, बीज बोना, फसल काटना, और अन्य कृषि कार्यों के लिए प्रयोग होती है।

ट्रैक्टर विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों को खींचने और चलाने में सक्षम होता है, जिससे खेती की उत्पादकता और दक्षता में वृद्धि होती है।

आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसे ट्रैक्टरों के बारे में जानकरी देंगे जो की आपको 5 लाख तक की कीमत में मिल सकते है।

5 लाख की कीमत में आने वाले 5 ट्रैक्टर

इस श्रेणी में आने वाले ट्रैक्टर आकर्षक डिज़ाइन और शक्तिशाली इंजन के साथ में आते है।

इन ट्रैक्टरों के नाम इस प्रकार है - कुबोटा A211N-OP, न्यू हॉलैंड सिम्बा 20 4WD, वीएसटी 922 4WD, महिंद्रा जीवो 225 डीआई, सोनालिका डीआई 30 बागबान सुपर आदि

यहां आप इन सभी ट्रैक्टरों की इंजन पावर, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

1. कुबोटा A211N-OP ट्रैक्टर 

  • कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी के ट्रैक्टर बहुत शक्तिशाली होते है। ये ट्रैक्टर खास कर बागबानी और छोटी खेती के लिए बनाया गया हैं।
  • इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 21 HP का इंजन दिया हैं जो की 2600 RPM बनाता हैं। साथ ही इंजन में 3 सिलिंडर दिए गए हैं।
  • ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें लिक्विड कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया हैं। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 15.4 hp की दी गयी हैं।
  • ट्रैक्टर में क्लच ड्राई सिंगल प्लेट दिया गया हैं, इस ट्रैक्टर में गियरबॉक्स 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स दिए गए हैं। ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे ब्रेक मिल जाते हैं।
  • ट्रैक्टर में वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम दी गयी हैं। साथ ही इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 7.00 x 12 और 8.30 x 20 रियर टायर दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की कीमत 4.82 लाख रूपए तक हैं।

ये भी पढ़ें: 50 से 60 एचपी में आने वाले टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

2. न्यू हॉलैंड सिम्बा 20 4WD

  • न्यू हॉलैंड सिम्बा 20 4WD सुपर आकर्षक डिजाइन के साथ एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है।
  • इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में 17 hp का इंजन दिया गया हैं। ट्रैक्टर का इंजन 2200 आरपीएम पर कार्य करता हैं।
  • इस ट्रैक्टर का निर्माण खास कर बागवानी के लिए किया गया हैं। ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 13.4 hp की इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाती हैं।
  • न्यू हॉलैंड सिम्बा 20 4WD में 750 kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे ब्रेक मिल जाते हैं।
  • इस ट्रैक्टर की कीमत 4.20 लाख - 4.50 लाख रूपए तक हैं।

3. वीएसटी 922 4WD 

  • वीएसटी 922 4WD ट्रैक्टर एक आकर्षक डिजाइन के साथ एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर हैं।
  • 922 4WD ट्रैक्टर खेत पर प्रभावी कार्य के लिए सभी एडवांस तकनीक के साथ आता हैं। ट्रैक्टर के इंजन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको 22 HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता हैं।
  • इस ट्रैक्टर के इंजन में 979.5 CC का शक्तिशाली इंजन मिल जाते हैं। ट्रैक्टर का इंजन 3000 आरपीएम पर कार्य करता हैं।
  • इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें Water cooled इंजन दिया गया हैं।
  • इस ट्रैक्टर में Sliding/Constant Mesh ट्रांसमिशन दिया गया हैं।
  • 8 Forward + 2 Reverse/6 Forward + 2 Reverse गियर्स का ऑप्शन इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाता हैं।
  • इस ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इसमें Oil Immersed Brake मिल जाते हैं। ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम हैं।
  • ट्रैक्टर में 5.00 X 12 / 6.00 X 12 के फ्रंट टायर और 8.00 X 18 / 8.3 x 20 के रियर टायर आपको मिल जाते हैं।
  • ट्रैक्टर की कीमत 4.50-4.90 लाख रूपए तक हैं।

4. महिंद्रा जीवो 225 डीआई

  • ये ट्रैक्टर एक शक्तिशाली इंजन के साथ में आता हैं।
  • ट्रैक्टर के इंजन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको 20 HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता हैं।
  • महिंद्रा जीवो 225 डीआई के इंजन में 1366 CC का शक्तिशाली इंजन मिल जाते हैं। ट्रैक्टर का इंजन 2300 आरपीएम पर कार्य करता हैं।
  • इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें Water cooled इंजन दिया गया हैं। इस ट्रैक्टर में Sliding Mesh ट्रांसमिशन दिया गया हैं।
  • 8 Forward + 4 Reverse गियर्स का ऑप्शन इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाता हैं। इस ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इसमें Oil Immersed Brakeमिल जाते हैं।
  • ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम हैं।
  • ट्रैक्टर में 5.00 X 14 के फ्रंट टायर और 8.00 X 24 के रियर टायर आपको मिल जाते हैं। ट्रैक्टर की कीमत 4.62-4.90 लाख रूपए तक हैं।

ये भी पढ़ें: Massey Ferguson कंपनी के 42 hp में आने वाले टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल

5. सोनालिका डीआई 30 बागबान सुपर

  • ये ट्रैक्टर खास कर बागवानी के कार्य के लिए बनाया गया हैं। ये ट्रैक्टर आकर्षक डिजाइन के साथ एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर हैं।
  • यह ट्रैक्टर 30 HP के साथ आता है। सोनालिका डीआई 30 बागबान सुपर की इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज प्रदान करती है।
  • इस ट्रैक्टर में 2044 CC का इंजन मिल जाता हैं जो 1800 आरपीएम पर कार्य करता हैं। 
  • ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन मिल जाता हैं साथ ही इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स मिल जाता हैं।
  • आयल इम्मरसेड ब्रेक से इस ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता हैं। ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1336 Kg हैं।
  • ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत 4.80-5.10 लाख रूपए तक हैं।

किसान भाइयों इन ट्रैक्टरों को खरीद कर आप अपने खेती और बागवानी के कार्यों को आसानी से कर सकते हैं।

ट्रैक्टरबर्ड पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है।

ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad