सोनालिका के टॉप 5 ट्रैक्टर - जानें ट्रैक्टर की कीमत, स्पेसिफिकेशन और माइलेज

By : Tractorbird Published on : 16-Sep-2025
सोनालिका

आज के समय में ट्रैक्टर किसानों की सबसे अहम जरूरत बन चुके हैं। खेती का कोई भी कार्य ट्रैक्टर के बिना सहजता से नहीं किया जा सकता। वर्तमान में बाजार में किसानों के लिए कई कंपनियों के ट्रैक्टर मौजूद हैं, जिनमें सोनालिका, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, मैसी फर्ग्यूसन और अन्य ब्रांड प्रमुख हैं। 

अधिक पावर वाले ट्रैक्टर किसानों को विशेष रूप से पसंद आते हैं, और इसी कारण सोनालिका ब्रांड किसानों के बीच लोकप्रियता बनाए हुए है। 

जी हां, Sonalika कंपनी के ट्रैक्टर अपनी मजबूती और बेहतर प्रदर्शन की वजह से किसानों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। इस लेख में हम आपको सोनालिका के 5 बेहतरीन ट्रैक्टर मॉडलों की जानकारी देने जा रहे हैं।

1. Sonalika Tiger DI 55

  • यह मॉडल सोनालिका ब्रांड के सबसे पावरफुल और किफायती ट्रैक्टरों में से एक है, जिसे किसान बेहद पसंद करते हैं। Sonalika Tiger DI 55 ट्रैक्टर 55 HP इंजन और 4 सिलेंडर के साथ आता है। 
  • इसकी क्यूबिक कैपेसिटी 4087 CC है। यह मॉडल हर प्रकार के उपकरणों को सहजता से चलाने में सक्षम है। इसमें 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर दिए गए हैं। 
  • इसका ट्रांसमिशन टाइप Constant Mesh with Side Shifter है। लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर की कीमत ₹ 9.36 से 9.74 लाख रुपये तक तय है।

 2. Sonalika Tiger DI 50

  • यह ट्रैक्टर अपनी मजबूत बॉडी और शानदार ईंधन दक्षता के कारण किसानों में अलग पहचान रखता है। सोनालिका DI 50 भारत की विविध फसल और मिट्टी की परिस्थितियों के हिसाब से डिजाइन किया गया है और इसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। 
  • Sonalika Tiger DI 50 मॉडल 52 HP इंजन और 3 सिलेंडर के साथ आता है। यह 2000 RPM पर बेहतरीन प्रदर्शन और उत्पादकता देता है। 
  • इसमें हेवी-ड्यूटी कॉन्स्टेंट मेश टाइप गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर और साइड शिफ्ट ऑप्शन उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है। इसकी कीमत ₹ 7.92 से 8.25 लाख रुपये तक है।

ये भी पढ़ें: जॉन डियर के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल

3. Sonalika 42 DI Sikander

  • सोनालिका 42 DI सिकंदर ट्रैक्टर को नवीन तकनीक से निर्मित किया गया है और यह 42 HP सेगमेंट के सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले मॉडलों में से एक है। 
  • इसमें 3 सिलेंडर इंजन और 2891 CC की टॉप-क्लास क्षमता दी गई है, जो खेत में काम के दौरान शानदार माइलेज सुनिश्चित करती है। 
  • यह एक मजबूत और टिकाऊ मॉडल है, जिसकी बाजार में हमेशा अच्छी मांग रहती है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर और Constant Mesh व Sliding Mesh ट्रांसमिशन दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800 किलोग्राम है। इसकी कीमत ₹ 7.04 से 7.33 लाख रुपये तक है।

4. Sonalika DI 745 III

  • यह मॉडल सोनालिका कंपनी के सबसे दमदार और बजट-फ्रेंडली ट्रैक्टरों में गिना जाता है। किसानों में इसकी काफी मांग रहती है। Sonalika DI 745 III ट्रैक्टर 50 हॉर्सपावर की क्षमता वाला इंजन लिए हुए है, जिसमें 3 सिलेंडर दिए गए हैं। 
  • इस ट्रैक्टर की क्यूबिक कैपेसिटी 3067 CC है और यह 40.8 HP PTO पावर प्रदान करता है, जिससे सभी प्रकार के उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। 
  • ट्रांसमिशन टाइप Constant Mesh with Side Shifter है। यह ट्रैक्टर 1600 किलोग्राम तक की लोड उठाने की क्षमता रखता है। इसकी कीमत ₹ 6.88 से 7.16 लाख रुपये के बीच तय की गई है।

5. Sonalika MM 35 DI

  • Sonalika MM 35 DI एक हाई-परफॉर्मेंस ट्रैक्टर है, जिसका डिज़ाइन क्लासी और दमदार लुक लिए हुए है। इसमें दिया गया पावरफुल इंजन इसे खेती के हर काम में सक्षम बनाता है। 
  • यह मॉडल 1800 RPM पर 35 HP की शक्ति प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर की क्यूबिक कैपेसिटी 2780 CC है, जो इसे सभी प्रकार के उपकरणों को चलाने में सक्षम बनाती है। 
  • इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं और इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 1600 किलोग्राम है। इसे नवीनतम ADDC हाइड्रोलिक-आधारित कंट्रोल सिस्टम से लैस किया गया है। ट्रैक्टर की कीमत ₹ 5.21 से 5.42 लाख रुपये तक रहती है।

इस लेख में बताई गई सोनालिका के 5 बेहतरीन और लोकप्रिय ट्रैक्टरों की जानकारी से किसान अपने लिए उपयुक्त ट्रैक्टर का चुनाव आसानी से कर सकते हैं। 

tractorbird किसानों को ट्रैक्टर, कृषि यंत्रों और खेती से जुड़े उपकरणों के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराता है। यहां ट्रैक्टर की कीमतें, तस्वीरें, वीडियो, ब्लॉग और नवीनतम अपडेट के साथ किसानों को आवश्यक सहायता भी दी जाती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts