Solis 50 HP ट्रैक्टर के टॉप मॉडल्स
By : Tractorbird Published on : 25-Apr-2025
भारत में Solis कंपनी के ट्रैक्टर किसानों द्वारा बहुत पसंद किए जाते है। Solis कंपनी के ट्रैक्टर खेती के कार्यों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते है।
जिससे की ये किसानों के बीच बहुत लोकप्रियता का कारण बने हुए है। ये ट्रैक्टर कम डीज़ल की खपत में अच्छा प्रदर्शन भी करते है। आज इस लेख में हम आपको Solis 50 HP ट्रैक्टर के टॉप मॉडल्स के बारे में जानकारी देंगे।
Solis 50 HP में आने वाले टॉप मॉडल्स के फीचर्स
किसान भाइयों जैसा की आप जानते है सॉलिस हमारे देश में ट्रेक्टर ब्रांड का जाना माना नाम है। ये कंपनी जापानी प्रौद्योगिकी से ट्रैक्टर बनाती है।
कंपनी इन ट्रैक्टरों का निर्माण नई तकनीकों से करती है और इन ट्रैक्टर में हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करती है, नीचे Solis 50 HP में आने वाले टॉप मॉडल्स के सभी फीचर्स निम्नलिखित दिए गए हैं -
Solis 5015 2WD
- Solis 5015 2WD सर्वश्रेष्ठ 50 एचपी ट्रैक्टर इंजन से लैस, सॉलिस 5015-2डब्ल्यूडी 2000 रेटेड आरपीएम पर अधिकतम उत्पादकता के लिए बेजोड़ प्रदर्शन प्रदान करता है।
- ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलिंडर कंपनी प्रदान करती है। Solis 5015 ट्रैक्टर फुली सिंक्रोमेश टाइप 10F+5R गियर ट्रांसमिशन से लैस है।
- ट्रैक्टर में सामने 7.5x16 और पीछे के टायर 14.9 x28 / 16.9x28 के दिए गए है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 43 hp है। इस ट्रैक्टर की कीमत 7.20 -8.00 लाख रूपए तक है।
Solis 4515 2WD
- Solis 4515 2WD ट्रैक्टर की पावर 48 hp है ट्रैक्टर में 205 न्यूटन मीटर का टार्क आपको मिलता है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3065cc है और इंजन 3 सिलिंडर के साथ काम करता है।
- ट्रैक्टर में फ्यूल इंजेक्शन के लिए inline फ्यूल पंप दिया गया है। इस ट्रेक्टर में आपको गियरबॉक्स में 10 फ़ॉरवर्ड + 5 रिवर्स गियर मिलते है।
- ट्रैक्टर की Lifting कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में आपको Multi डिस्क आउटबोर्ड तेल में दुबे हुए ब्रर्क्स मिलते है। ट्रैक्टर के Fuel टैंक कैपेसिटी 55 किलोग्राम है।
- इस ट्रैक्टर में फ्रंट/अगले टायर्स 8x18 / 8.3x20 और रियर/पिछले टायर्स 13.6x28 / 14.9x28 के मिलते है। सॉलिस 4515 E की कीमत रु 6.30 लाख से रु. 7.90 लाख तक आपको मिलती है।
ये भी पढ़ें: Massey Ferguson के टॉप 3 ट्रैक्टर: पावर, परफॉर्मेंस और भरोसा
Solis 5024 2WD
- Solis 5024 2WD सर्वश्रेष्ठ 50 HP ट्रैक्टर इंजन से लैस, सॉलिस 5024 4WD 2000 रेटेड आरपीएम पर अधिकतम उत्पादकता के लिए बेजोड़ प्रदर्शन देता है और ट्रैक्टर का इंजन 210 टार्क उत्पन करता है।
- ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर्स प्रदान किये गए है। ट्रैक्टर में आपको ड्यूल क्लच ऑप्शन भी मिलता है। ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम है।
- ट्रैक्टर में आगे के टायर 9.50 x24 और पीछे के टायर 16.9 x28 के दिए गए है। इस ट्रैक्टर की कीमत 7.80-8.30 लाख रूपए तक है।
Solis 5515
- Solis 5515-4डब्ल्यूडी 55 एचपी श्रेणी में एक जापानी प्रौद्योगिकी संचालित ट्रैक्टर है। सर्वश्रेष्ठ 55 एचपी ट्रैक्टर इंजन से लैस सॉलिस 5515-4डब्ल्यूडी 2000 रेटेड आरपीएम पर अधिकतम उत्पादकता के लिए बेजोड़ प्रदर्शन देता है।
- इस ट्रैक्टर में फुली सिंक्रोमेश टाइप 10 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है। ट्रैक्टर में टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 9.5x24 और पीछे के टायर 16.9x28 है।
- ट्रैक्टर में पीटीओ के स्पीड 540 आरपीएम है। ट्रैक्टर का पीटीओ अत्याधुनिक तरीके से निर्मित किया गया है।
- ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर 47 hp की है।इस ट्रैक्टर में 2000 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता है। इस ट्रैक्टर की कीमत 8.10 - 8.80 लाख रूपए तक है।
SOLIS 4415
- SOLIS 4415 ट्रैक्टर की पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर की पावर 45 hp है। ट्रैक्टर में कंपनी 3 सिलिंडर्स प्रदान करती है। ट्रैक्टर का इंजन 1800 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।
- ट्रैक्टर में गियर्स 10 फॉरवर्ड +5 रिवर्स दिए गए है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 55 लीटर है।
- इस ट्रैक्टर में फ्रंट के टायर्स 6.50x16 के दिए गए है और रियर टायर्स 14.9x2 के दिए गए है। इस ट्रैक्टर की कीमत 7.50 - 8.95 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।