सीमांत किसानों के लिए प्रीत कंपनी के टॉप ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 26-Apr-2024
सीमांत

प्रीत कंपनी भारत में ट्रैक्टरों की जानी मानी कंपनी है ये कंपनी देश में ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। प्रीत कंपनी समय समय पर किसानों के लिए नए ट्रैक्टर लाती रहती है। 

जो की बहुत शक्तिशाली इंजन और फीचर्स के साथ में आते है। किसानों के बीच आज कल इस कंपनी के ट्रैक्टर बहुत लोकप्रिय बने हुए है। 

कंपनी 120 HP तक के ट्रैक्टरों का निर्माण करती है जिससे की कंपनी के पास ट्रैक्टरों की विस्तृत श्रृंखला है। 

आज के इस लेख में हम आपको इस कंपनी के टॉप 3 ट्रैक्टरों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है।

1. Preet 3549 Features 

  • प्रीत कंपनी का ये ट्रैक्टर 35 HP के शक्तिशाली इंजन के साथ में आता है। इस ट्रैक्टर के इंजन में 3 इंजन आपको मिल जाते है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको 30 HP पीटीओ पावर मिल जाती है। गियरबॉक्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स 8 Forward + 2 Reverse गियर्स आपको मिल जाते है। 
  • Multi disc Dry type mech और wet optional ब्रेक होने से इस ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 
  • 6 स्प्लिन्डस वाला पीटीओ इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाता है जिससे की ट्रैक्टर के पीटीओ से चलने वाले उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है। 
  • साथ में ट्रैक्टर में 67 लीटर का बड़ा फुले टैंक होने से ट्रैक्टर से लंबे समय तक कार्य किया जा सकता है। ट्रैक्टर का कुल वजन 2050 किलोग्राम है।
  • ट्रैक्टर की Hydraulics की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 1800 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता है साथ ही इस ट्रैक्टर में 2 Lever, Automatic depth & draft कण्ट्रोल लीवर आपको मिल जाते है। 
  • ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6.00 X 16 के दिए गए है और रियर टायर 13.6 x 28 / 12.4 x 28 के इस ट्रैक्टर में दिए गए है। इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.00 - 6.45 लाख रूपए तक है। 

ये भी पढ़ें: आ गया है PREET 9049 - 4WD अब 90 Hp में शक्तिशाली इंजन

2. Preet 4549 Features

  • इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 45HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है जिससे की ट्रैक्टर सभी कार्य आसानी से कर सकते है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2892 cc (Cubic Capacity) है। PREET 4549 ट्रैक्टर का इंजन 2200 के रेटेड आरपीएम (RPM) पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।
  • ट्रैक्टर के क्लच टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी हैवी ड्यूटी ड्राई टाइप ड्यूल क्लच (dry type dual clutch) प्रदान करती है। 
  • ट्रैक्टर में क्लच बहुत ही स्मूथ दिया गया है, स्मूथ क्लच होने से चालक को गियर्स बदलते समय क्लच पर ज्यादा दवाब नहीं डालना पड़ता है। ट्रैक्टर की क्लच प्लेट का diameter 280 mm है। 
  • ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में उत्तम दर्जे का स्लाइडिंग mesh ट्रांसमिशन दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स प्रदान किए है। इसके साथ ही PREET 4549 की फॉरवर्ड स्पीड शानदार है।
  • ट्रैक्टर में मल्टी डिस्क ड्राई टाइप ब्रेक कंपनी प्रदान करती है। ट्रैक्टर में डिस्क ब्रेक होने से कठिन फिसलन की स्थिति में भी ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 
  • ट्रैक्टर में अगले टायर 6.00 x16 के है और पिछले टायर 13.28/14.9x28 के है। 
  • ट्रैक्टर का कुल वजन 2060 किलोग्राम है। PREET 4549 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक्स tpl केटेगरी ii के लिंकेज पॉइंट्स के साथ फिटेड है। 
  • भारत में PREET 4549 की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.85 - 7.00 लाख किसानों के बजट के हिसाब से तय की गई है।

3. Preet 955 Features

  • Preet 955 ट्रैक्टर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 50 HP का शक्तिशाली इंजन मिलता है। 
  • प्रीत 955 इंजन की क्षमता 3066 सीसी है और इसमें 3 सिलेंडर हैं जो 2200 इंजन रेटेड आरपीएम (RPM) का उत्पादन करता है। इसमें तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक हैं। 
  • प्रीत 955 स्टीयरिंग प्रकार पावर स्टीयरिंग है। वाटर सील्ड आयल ब्रेक हैं। इसकी 1800 किलोग्राम वजन उठाने की हाइड्रोलिक क्षमता है। 
  • स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन के साथ में ये ट्रैक्टर आता है इसके गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड +2 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है।
  • ट्रैक्टर में मल्टी डिस्क ड्राई टाइप ब्रेक कंपनी प्रदान करती है। ट्रैक्टर में डिस्क ब्रेक होने से कठिन फिसलन की स्थिति में भी ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 
  • ट्रैक्टर में अगले टायर 7.5 X 16 के है और पिछले टायर 14.9x28 के है। ट्रैक्टर की कीमत 7.52-7.92 लाख किसानों के बजट के हिसाब से तय की गई है। 

ट्रैक्टरबर्ड के हमारे इस लेख में आप ने प्रीत के टॉप 3 ट्रैक्टर मॉडल के बारे में जाना है। अगर आपके पास इन ट्रैक्टरों से संबंधित कोई और प्रश्न हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

ट्रैक्टरबर्ड पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। 

ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और नयी अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad