VST 932 DI ट्रैक्टर कम लागत में बागवानी के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर

By : Tractorbird Published on : 19-Apr-2025
VST

VST ट्रैक्टर्स भारत में कॉम्पैक्ट और मिनी ट्रैक्टर निर्माण की एक जानी-मानी कंपनी है। यह कंपनी 1980 के दशक में स्थापित हुई थी। 

इस कंपनी के ट्रैक्टर बागवानी के कार्य के लिए इस्तेमाल किए जाते है। यदि आप 18.5 HP की श्रेणी में एक शक्तिशाली और किफायती ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, आज के इस लेख में हम आपको VST 932 DI ट्रैक्टर के बारे में जानकारी देंगे।

VST 932 DI ट्रैक्टर की इंजन पावर 

  • VST 932 DI ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 18.5 HP का इंजन मिलता है, जिसमें 3 सिलिंडर लगे होते हैं। ट्रैक्टर का इंजन 2700 आरपीएम पर कार्य करता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 979.5 CC इस ट्रैक्टर में आपको मिलती है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको Water कूल्ड इंजन मिलता है साथ ही इस ट्रैक्टर में ड्राई टाइप का एयर फ़िल्टर कंपनी ने प्रदान किया है। ट्रैक्टर का इंजन 54 NM टार्क उत्पन करता है।

VST 932 DI ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

VST 932 DI ट्रैक्टर में आपको बेहतरीन फीचर्स मिलते है जो की आपके खेती और बागवानी के कार्य को आसान बनाते है, ये सभी फीचर्स नीचे निम्नलिखित दिए गए है -

ट्रांसमिशन 

VST 932 DI ट्रैक्टर में कंपनी ने स्लाइडिंग मेश और कांस्टेंट मेश दोनों का मिश्रण ट्रांसमिशन प्रदान किया है। 

ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 8 Forward + 2 Reverse/6 Forward + 2 रिवर्स गियर्स आपको मिलते है। 

ये भी पढ़ें: VST 927 4WD ट्रैक्टर के फीचर्स और विशेषताएं जानिए यहां

ब्रेक और स्टीयरिंग टाइप 

ट्रैक्टर में आपको Dry ब्रेक मिलते है जो की ट्रैक्टर का अच्छा नियंत्रण प्रदान करते है, इस ट्रैक्टर में कंपनी ने पावर स्टीयरिंग प्रदान किया है। 

पीटीओ पावर और फ्यूल टैंक

ट्रैक्टर में Dual पीटीओ आपको मिलता है साथ ही 540 & 540E आरपीएम पर कार्य करता है। ट्रैक्टर में फ्यूल टैंक 18 लीटर का आपको मिलता है।

लिफ्टिंग कैपेसिटी और टायर्स

VST 932 DI ट्रैक्टर में 750 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी और 5.00 X 12 फ्रंट तथा 8.00 X 18 रियर टायर्स हैं। इसका कुल वजन 750 किलोग्राम है, जो इसे संतुलित और स्थिर बनाता है। 

VST 932 DI ट्रैक्टर की कीमत क्या है? 

VST 932 DI ट्रैक्टर की कीमत 4.30-4.70 लाख के बीच है। यह कीमत विभिन्न राज्यों और डीलरशिप के अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती है। 

फिर भी, यह ट्रैक्टर एक बजट-फ्रेंडली विकल्प है, जो छोटे और मध्यम स्तर के किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

VST 932 DI ट्रैक्टर उन किसानों के लिए आदर्श है जो कम लागत में अधिक कार्यक्षमता की तलाश में हैं। इसकी तकनीकी विशेषताएं, ईंधन बचत और मजबूती इसे एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट बनाती है। 

यदि आप खेती को आसान और लाभदायक बनाना चाहते हैं, तो यह ट्रैक्टर निश्चित रूप से आपके लिए एक बेहतरीन चुनाव हो सकता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts