बटन मशरूम का उत्पादन कैसे होता हैं?

खेती के लिए आवश्यक सामग्री

मशरूम उत्पादन या इसकी खेती के लिए आवश्यक चीजें इस प्रकार है - मशरूम घर, 100cm x 15 cm परिमाण की ट्रे अथवा 30x45 cm परिमाप की थैली, कंपोस्ट बनाने के लिए चबूतरा, कंपोस्ट बनाने की सामग्री, मशरूम स्पान, केसिंग मिट्टी आदि।

मशरूम घर

मशरूम घर हवादार एवं तापरोधी होना चाहिए। इसके भीतर 1500-2000 लक्स तीव्रता के प्रकाश, अडजस्ट पंखे और कूलर या एयर कंडीशनर की व्यवस्था होती चाहिए। इसके भीतर इट या कंक्रीट का बना पक्का फर्श होना चाहिए। 

कंपोस्ट तैयार करना

मशरूम कंपोस्ट बनना एक जटिल जैव रसायन प्रिक्रिया है। इसमें सेल्यूलोस, हेमि सेल्यूलोस, और लिग्निन आशिंक रूप से सड़ जाते हैं और कार्बनिक नाइट्रोजन से सूक्ष्मजीवी प्रोटीन का संश्लेषण होता हैं।

तुड़ाई

जब मशरूम के पिलियस (टोपी) का व्यास 3 -4.5 कम तक हो जाए और तने की लंबाई से लगभग दुगुना हो जाय तो इसकी तुड़ाई कर लेनी चाहिए। 

मशरूम की खेती के लाभ

रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकते हैं। मशरूम की खेती कम स्थान में भी की जा सकती हैं। बेकार पड़ी बंजर जमीन पर भी मशरूम की खेती के लिए फार्म बना सकते हैं। ये खेती छोटे किसानों के लिए बहुत लाभदायक हैं। 

बटन मशरूम की खेती के बारे अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करे