मसालों की खेती करने पर बढ़ेगी आय, मिलेगा इस योजना का लाभ

भारत देश दुनिया में सबसे ज्यादा मसाला उत्पादक देश है।

दुनिया की करीब 60 प्रतिशत मसाला की आपूर्ति भारत से ही होती है। देश में हर साल अनुमानित 12.50 लाख हैक्टेयर में मसालों की खेती होती है जिससे करीब 10.5 लाख टन मसालों का उत्पादन होता है।

किस राज्य में हो रही है मसाले की खेती

जैसा की हम जानते हैं देश के कई ऐसे राज्य हैं जहाँ मसाले की खेती की जाती है। छत्तीसगढ़ उन राज्यों में से एक है इस राज्य में बड़े पैमाने पर मसाले की खेती हो रही है।

किन योजनाओं से मिल रही है किसानों को मदद

सरकार के द्वारा किसानों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं बनायीं गयी है। हम बात करेंगे यहाँ दो योजनाओं के बारे में : – राष्ट्रीय बागबानी मिशन – राष्ट्रीय कृषि योजना

मसालों की नयी किस्मों की खोज

एस.एच. टूटेजा जो कृषि वैज्ञानिक हैं उन्होंने बताया कि धनिये की नई किस्मों की खोज जारी है। इसी तरह हल्दी की भी नई किस्म विकसित की गई है।

इलाइची की खेती से सम्बंधित जानकारी पाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें