महिंद्रा जीवो 245 डीआई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

महिंद्रा जीवो श्रृंखला के ट्रैक्टर भारत में किसानों की पहली पंसद बन गए हैं। JIVO ट्रैक्टर उच्च माइलेज और अधिक वजन की ढुलाई के लिए जाना जाता है।

महिंद्रा जीवो 245 डीआई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

1366 CC कैपेसिटी वाला 2 सिलेंडर वाटर कूल्ड इंजन महिंद्रा जीवो ट्रैक्टर में है, जो 24 HP पावर के साथ 81 NM टॉर्क बनाता है। इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ क्षमता 22 HP है और इसका इंजन 2300 RPM पर चलता है।

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर के फीचर्स

इस महिंद्रा ट्रैक्टर में सूखे प्रकार का हवा फिल्टर है। Mahindra JIVO 245 DI ट्रैक्टर की लोडिंग क्षमता 750 kg है। कम्पनी ने इस छोटे ट्रैक्टर को 2300 MM व्हीलबेस में बनाया है।

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर की कीमत

महिंद्रा जीवो 245 डीआई भारत में एक्स शोरूम कीमत 5.30 लाख से 5.45 लाख रुपये है। इस महिंद्रा जीवो मिनी ट्रैक्टर की ऑन-रोड लागत विभिन्न राज्यों में रोड टैक्स और आरटीओ रजिस्ट्रेशन पर निर्भर करती है।

Farmtrac Atom 26 Tractor बागवानी और सामान्य खेती के लिए शानदार ट्रैक्टर