35 - 40 hp श्रेणी में 9 सबसे सर्वेश्रेष्ट ट्रैक्टर्स

By : Tractorbird News Published on : 02-Aug-2023
35

किसान भाइयों जैसा की आप जानते हैं खेती के लिए ट्रैक्टर सबसे पहली जरुरत है बिना ट्रैक्टर के खेती का कोई भी कार्य नहीं किया जा सकता है। हमारे देश की आधी से ज्यादा आबादी खेती करके अपना गुजारा करती है। देश में सबसे ज्यादा छोटे किसान है जिनके पास 2 हेक्टेअर से भी कम जमीन है। उनकों खेती करने के लिए 35 -40 hp श्रेणी तक की आवश्यकत होती है हमारे इस लेख में हम 35 -40 hp श्रेणी के टॉप 9 ट्रैक्टर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है।

1. मैसी फ़र्गुसन 1035 DI महाशक्ति

जैसा की आप जानते है मैसी ट्रैक्टर कंपनी शुरू से ही किसानों के लिए नए फीचर्स के साथ ट्रैक्टर्स लॉन्च करती रहती है और किसान भी मैसी के ट्रैक्टर्स को लाना पसंद करते है। मैसी के ट्रैक्टर्स की खिंचाई बहुत अच्छी होती है। ये ट्रैक्टर खेती में अच्छी माइलेज देता है। मैसी के ट्रैक्टर कल्टीवेटर, हैरो और रोटावेटर जैसे उपकरणों को चलाने में बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है। इसी कारण से मैसी के ट्रैक्टर किसानों को पसंद आते है।

  • मैसी फ़र्गुसन 1035 DI महाशक्ति में SIMPSONS S337 T III का इंजन है जो 40 hp इंजन क्षमता के साथ आता है और इसमें 3 सिलिंडर है। मैसी फ़र्गुसन 1035 DI महाशक्ति में 8 फॉरवर्ड+ 2 रिवर्स और इसमें ऑप्शन में 6 फॉरवर्ड+ 2 रिवर्स गियर बॉक्स आते है। 
  • ट्रैक्टर के आगे के टायर 6.00 x 16 (15.24 cm x 40.64 cm) आते है और पीछे के टायर 12.4 x 28 (31.49 cm x 71.12 cm) और 13.6 x 28 (34.54 cm x 71.12 cm) में उपलब्ध है आपको जो पसंद हो आप वैसे टायर के साथ ट्रैक्टर खरीद सकते है। 
  • मैसी फ़र्गुसन 1035 DI महाशक्ति ट्रैक्टर का कुल वजन 1700 किलोग्राम है। मैसी फ़र्गुसन 1035 DI महाशक्ति ट्रैक्टर की कीमत की हम बात करें तो ये आपको 5.60-5.95 लाख तक की बाजार कीमत तक मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: Top 7 Tractors of Swaraj Company | स्वराज कंपनी के टॉप 7 ट्रैक्टर

2. MAHINDRA Yuvo TECH + 415 DI

MAHINDRA Yuvo TECH + 415 DI ट्रैक्टर उन्नत तकनीक के साथ बनाया गया है। ट्रैक्टर के अंदर अधिक बैक अप टॉर्क, अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पीटीओ एचपी, अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज और ज्यादा से ज्यादा टॉर्क और पैरेलल कूलिंग के साथ आता है ताकि ट्रैक्टर ज्यादा और तेज काम सुनिश्चित करने में आसानी प्रदान कर सके।

  • ट्रैक्टर की इंजन क्षमता Engine Power 31.33 kW (40 HP) आती है। इंजन 3 सिलिंडर्स के साथ आता है। 
  • Mahindra Yuvo Tech + 415 DI ट्रैक्टर Maximum Torque (Nm) 183 Nm बनाता है। 
  • ट्रैक्टर की PTO power 28.7 kW (38.5 HP) है। 
  • ट्रैक्टर 2000 Rated RPM (r/min) पर काम करता है।
  • ट्रैक्टर में हम गियर्स की बात करे तो 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स मिलते है। Mahindra Yuvo Tech + 415 DI ट्रैक्टर में Steering टाइप Power स्टीयरिंग आता है। इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 6 x 16 के आते है और पीछे के टायर का आकार 13.6 X 28 देखने को मिलता है। 
  • ट्रैक्टर में Clutch Single दिया गया है। ट्रैक्टर की Hydraulics Lifting Capacity (kg)1700 किलोग्राम है। 
  • Mahindra Yuvo Tech + 415 DI ट्रैक्टर की शुरुआती कीमत Rs. 685000-720000 तक है।

3. Swaraj 735 FE Tractor 

जैसा की आप जानते हैं Swaraj के ट्रैक्टर किसान भाइयों द्वारा बहुत पसंद किए जाते हैं। Swaraj समय - समय पर नए Features के साथ किसानों के लिए ट्रैक्टर लाती रहती हैं। Swaraj 735 FE Tractor में आपको 35-40 HP श्रेणी का 3 सिलेंडर वाला इंजन मिलता है।

  • इसमें आपको इंजन की Displacement 2734 cm3 मिलती है। इंजन 18000/min चक्रों पर अच्छा प्रदर्शन करता है। इंजन मे Air cleaner 3 stage oil bath प्रकार का आपको इसमें मिलता है।
  • इस Tractor मे आपको clutch में दो option मिलते हैं। Single clutch or dual clutch आप अपने हिसाब से clutch का चुनाव कर सकते हैं।
  • Tractor मे आपको 8 forward speed के लिए और 2 reserve speed के लिए Gears मिलते हैं। इस tractor के break की बात करें तो इसमें आपको standard dry disc प्रकार के brake देखने को मिलते हैं। 
  • Tractor में PTO की बात करें तो इसमें आपको 32.6 HP छमता वाला PTO मिलता हैं। Tractor की Hydraulic lifting छमता 1000 kilogram हैं। 
  • Tyre की बात करें तो इसमें आगे के टायर 6.00*16 के और पीछे के टायर 13.6*28 के आपको मिलते हैं। Swaraj 735 FE Tractor की कीमत आपको 5.85-6.20 लाख रुपए तक मिलती हैं।

ये भी पढ़ें: टॉप 10 मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर लिस्ट 2023

4. Sonalika DI 35

जैसा की हम जानते है सोनालिका दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में से एक है। भारत में सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स हमेशा से अपने उन्नत तकनीक से सम्पूर्ण ट्रैक्टर्स द्वारा बेजोड़ प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। 

  • Sonalika DI 35 40 HP श्रेणी में एक अनुकूलित ट्रैक्टर है। शक्तिशाली 3 सिलेंडर 37 एचपी इंजन से लैस, डीआई 35, 2000 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। 
  • ट्रैक्टर सेंटर शिफ्ट टाइप 8F+2R गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और कुशल कार्यक्षमता के लिए सिंगल क्लच विकल्प के साथ हैवी ड्यूटी स्लाइडिंग मेश के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में आपको मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग के दो स्टीयरिंग विकल्प मिलते है, इसे किसानों की बेहतर सुविधा के लिए एर्गोनोमिक सीट के साथ डिजाइन किया गया है। 
  • ट्रैक्टर में 152.4mm - 406.4mm (6.0 - 16) फ्रंट टायर साइज और 345.4mm - 711.2mm (13.6 - 28) रियर टायर साइज है। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 55 लीटर का ईंधन टैंक प्रदान किया है। बड़ा ईंधन टैंक होने के कारण इस ट्रैक्टर से आप लंबे समय तक खेत में काम कर सकते है। 
  • इसमें 2000 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स भी हैं। Sonalika DI 35 ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.30 - 6.80 लाख रूपए तक है।

5. जॉन Deere

 

जॉन Deere 5105 ट्रैक्टर जॉन Deere कंपनी ने किसानों के कार्य को आसान बनाने के लिए बनाया गया है।

  • ये ट्रैक्टर 40 hp श्रेणी में दमदार ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने जॉन Deere 3029 D का इंजन दिया गया है। इस ट्रैक्टर का 40 hp का इंजन 100 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। ट्रैक्टर में एयर फ़िल्टर ड्राई टाइप ड्यूल एलिमेंट के साथ दिया गया है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको सिंगल डबल क्लच दोनों का ऑप्शन मिलता है। गियर्स की बात करें तो इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर्स कंपनी ट्रैक्टर में प्रदान करती है। 
  • ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी 1600 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में पीटीओ की स्पीड 540 आरपीएम है जो की 2100 चक्रो पर अच्छा प्रदर्शन करता है। 
  • ट्रैक्टर में टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टरो में फ्रंट टायर 8.0 x 18 (0.20 x 0.46 m) के है और रियर टायर 13.6 x 28 (0.34 x 0.71 m) के है।

ये भी पढ़ें: EICHER कंपनी के टॉप 10 ट्रैक्टर मॉडल

6. Kubota L3408

भारत में कुबोटा प्रमुख कृषि भागों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 2008 में Kubota की स्थापना भारत में Kubota Corporation (जापान) और Kubota Agriculture Machinery India Pvt. के एक भाग के रूप में हुई थी। कुबोटा ट्रैक्टर नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है, Kubota ट्रैक्टरों में आवश्यक परिस्थितियों में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए एक मजबूत, विशाल और मजबूत ट्रैक्टर इंजन है। 

  • इस ट्रैक्टर में 34 HP श्रेणी का शक्तिशाली इंजन आता है और ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर आते है। इस ट्रैक्टर का इंजन बहुत शक्तिशाली है, जिससे आप हर प्रकार के काम कर सकते है।
  •  ट्रांसमिशन 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स स्पीड (8F/4R) प्रदान करता है। ECO-PTO 2600 आरपीएम से 1870 आरपीएम तक इंजन क्रांति को कम करके 540 आरपीएम पर पीटीओ क्रांति को बनाए रखते हुए ट्रैक्टर संचालन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  • ट्रैक्टर में आगे के टायर 8 X16 और पीछे के टायर 12 4 X 24 के प्रदान किए गए है। Kubota L3408 की कीमत 6.91-6.95 लाख रूपए तक है।

7. Farmtrac Champion 35 All Rounder

  • फार्मट्रैक चैंपियन 35 ऑल राउंडर ट्रैक्टर 28.3 kW (38 HP) इंजन के साथ आता है और सभी कृषि उपकरणों और ट्रॉली को चलाने के लिए एक बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है। यह 33.5 एचपी पीटीओ पावर के साथ आता है। 
  • मल्टी-टास्क मास्टर फार्मट्रैक चैंपियन 35 ऑल राउंडर कृषि और व्यावसायिक दोनों अनुप्रयोगों के लिए सबसे उपयुक्त है। इस ट्रैक्टर में स्मार्ट फ्यूल सेविंग तकनीक भी है। इस ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3 सिलेंडर्स मिलते है।
  •  ट्रैक्टर में आपको 38 HP का इंजन मिलता है जो की बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करता है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2340 cc है और इंजन 2000 ERPM जनरेट करता है। ट्रैक्टर में आपको एयर क्लीनर टाइप Oil Bath टाइप का मिलता है। 
  • Farmtrac Champion 35 All Rounder tractor ट्रांसमिशन की बात करें तो इस ट्रैक्टर के Gear Box में ट्रांसमिशन टाइप आपको Constant Mesh प्रकार का मिलता है। ट्रैक्टर की Hydraulic लिफ्टिंग कैपेसिटी 1500 किलोग्राम है। 
  • PTO टाइप की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको 32.6 HP पीटीओ पावर मिलती है। ट्रैक्टर में आपको Front टायर साइज (15.24 cm X 40.64 cm) 6.0inch X 16 inch, और Rear टायर साइज (34.54 cm X 71.12 cm) 13.6inch X 28 inch मिलता है। 
  • Farmtrac Champion 35 All Rounder की कीमत 5.35-5.55 लाख तक है।

ये भी पढ़ें: John Deere कंपनी के टॉप 7 ट्रैक्टर मॉडल

8. पॉवरट्रैक 434 प्लस पावरहाउस 

पॉवरट्रैक 434 प्लस पावरहाउस ट्रैक्टर में बड़े उपकरणों को चलाने के लिए सब कुछ है। अपनी शक्ति के साथ, यह 5 फीट रोटावेटर, 9 टाइन कल्टीवेटर, ट्रॉलियों आदि जैसे औजारों के लिए सबसे अच्छा साथी है। बड़े टायर इसे ढुलाई और व्यावसायिक अनुप्रयोगों में भी सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं।

  • पॉवरट्रैक 434 प्लस पावरहाउस ट्रैक्टर अब अधिक शक्तिशाली 39 एचपी श्रेणी इंजन और एवीएल प्रौद्योगिकी के साथ आता है। 
  • ट्रैक्टर का इंजन 2000 ERPM Generate करता है। ट्रैक्टर में Air Cleaner टाइप Oil Bath टाइप का मिलता है। पॉवरट्रैक 434 प्लस पावरहाउस ट्रैक्टर power और बचत दोनों का सही मिश्रण है। 39 HP इंजन ईंधन अर्थव्यवस्था से समझौता किए बिना power उत्पन्न करता है। 
  • ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन Fully Constant Mesh दिया गया है। ट्रैक्टर में गियर्स 8 Forward + 2 Reverse दिए गए है। 
  • ट्रैक्टर में Clutch टाइप की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको Single Clutch/Dual क्लच दोनों ऑप्शन मिलते है। ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 1600 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में टायर्स की बात करें तो आगे के टायर 6.0 x 16 के और पीछे के टायर 13.6 x 28 के इस ट्रैक्टर में आते है।
  • इस ट्रैक्टर की कीमत ₹6.20-6.42 लाख रूपए तक है। 

9. Eicher 333 Super Plus

Eicher 333 Super Plus बेहद आकर्षक डिजाइन वाला एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। आयशर 333 सुपर प्लस आयशर ट्रैक्टर द्वारा लॉन्च किया गया एक प्रभावी ट्रैक्टर है। Eicher 333 सुपर प्लस खेत पर प्रभावी काम के लिए सभी उन्नत तकनीक के साथ आता है।

  • Eicher 333 Super Plus ट्रैक्टर की इंजन पावर की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको शक्तिशाली इंजन मिलता है। ट्रैक्टर के इंजन की पावर (36 hp) है| Eicher 333 Super Plus ट्रैक्टर में आपको Simpson Water कूल्ड टेक्नोलॉजी का इंजन आपको मिलता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है। इंजन की Cubic कैपेसिटी 2365 cc है। Fuel इंजेक्शन के लिए इंजन में Inline का पंप दिया गया है।
  • Transmission टाइप की बात करें तो इस ट्रैक्टर में Partial constant mesh ट्रांसमिशन दिया गया है। ट्रैक्टर में गियरबॉक्स की बात करें तो इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स कंपनी द्वारा दिए गए है। 
  • Eicher 333 Super Plus ट्रैक्टर के टायर्स की बात करें तो इस ट्रैक्टर में अगले टायर (6.0 x 16) के और पिछले टायर (13.6x 28) के दिए गए है। ट्रैक्टर में आपको PTO टाइप Live, Six splined शाफ़्ट वाला मिलता है। 
  • ट्रैक्टर के पीटीओ की स्पीड 540 RPM है जो की 1944 चक्रों पर आपको मिलती है। PTO में भी स्पीड ऑप्शन आते है Multispeed & रिवर्स स्पीड। Eicher 333 Super Plus ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो ये ट्रैक्टर 5.60-5.80 लाख रूपए तक उपलब्द है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad