Top 7 Tractors of Swaraj Company | स्वराज कंपनी के टॉप 7 ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 12-May-2023
Top

स्वराज ट्रैक्टर्स की स्थापना 1974 में हुई थी। इसकी शुरुवात भारत का पहला स्वदेशी ट्रैक्टर विकसित करने के मिशन के साथ की गई थी। आज स्वराज एक तेजी से बढ़ती कंपनी है, ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी का एक विस्तृत पोर्टफोलियो है, और भारत में शीर्ष ट्रैक्टर ब्रांडों में मजबूती से विकसित होता ट्रैक्टर ब्रांड है। 

हम कृषि की विभिन्न जरूरतों के लिए 11.18 kW से 48.47 kW (15Hp-65Hp) तक ट्रैक्टरों की एक श्रृंखला का निर्माण करते हैं, जिसमें आर्द्रभूमि के लिए 4WD ट्रैक्टर और बागवानी के लिए विशेष ट्रैक्टर शामिल हैं। इस लेख में हम आपको स्वराज कंपनी के टॉप 7 ट्रैक्टर्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत की सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें: टॉप 10 मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर लिस्ट 2023

स्वराज कंपनी के टॉप 7 ट्रैक्टर

आइये जानते हैं इनके बारे में : 

Swaraj 855 FE

स्वराज कंपनी का Swaraj 855 FE ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय बना हुआ है। ये ट्रैक्टर कम डीज़ल की खपत में बेहतरीन काम करने के लिए जाना जाता है। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कई बदलाव किए है जिससे किसानों को फायदा होगा। 

फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत 

  • Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 52 HP श्रेणी और 3307cc का इंजन प्रदान किया है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है और ट्रैक्टर का इंजन 2000 आरपीएम जनरेट करता है।ट्रैक्टर में आपको 3 स्टेज वेट एयर क्लियर कंपनी द्वारा प्रदान किया गया है।
  • ट्रैक्टर में गियरबॉक्स ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट मैश व स्लाइडिंग का कॉम्बिनेशन दिया गया है | 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स की स्पीड दी गयी है। ट्रैक्टर में कंपनी पावर स्टीयरिंग प्रदान करती है।
  • ट्रैक्टर में कंपनी तेल में डूबे ब्रेक प्रदान करती है | Swaraj 855 FE ट्रैक्टर में आपको रिवर्स पीटीओ भी मिलता है। ट्रैक्टर में 540 आरपीएम पीटीओ की स्पीड है और पीटीओ में 4 मल्टीस्पीड फॉरवर्ड व 1 रिवर्स पीटीओ स्पीड का विकल्प मिलता है।
  • ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम है | ट्रैक्टर में कंपनी आगे के टायर 7.50x16 आकार के और पीछे के टायरों में आपको दो विकल्प प्रदान करती है 14.90x28 और 16.90x28 आकार के आप अपने काम के हिसाब से टायरों का चुनाव कर सकते है। 
  • Swaraj 855 FE ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 8 -8.5 लाख रूपए तक है। 

ये भी पढ़ें: Swaraj 855 FE इंजन की विशेषताएँ

स्वराज 744 FE 4WD

चार पहिया ड्राइव पारंपरिक दो पहिया ड्राइव की तुलना में बेहतर कर्षण प्रदान करता है। इस प्रकार सभी प्रकार के कठिन इलाकों, गीली या कठोर मिट्टी में बेहतर कार्य प्रदर्शन और उत्पादकता को सक्षम बनाता है।

फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत 

  • इंजन की क्षमता 33.55 – 37.28 kW (50 HP) है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक क्षमता - 3136 cm3 और इंजन की आरपीएम (RPM) गति -2000r/min है। 
  • इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है। ट्रैक्टर में 10 गियर (8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स) आते है।ट्रैक्टर की hydraulics lifting क्षमता 1700 किलोग्राम होती है। ट्रैक्टर के टायर की हम बात करें तो ट्रैक्टर में आगे के टायर 9.50x20 के आते हैं और ट्रैक्टर में पिछले टायरों का आकर 14.9x28 होता है। 
  • स्वराज 744 FE 4WD Tractor 8.20-8.55 लाख रुपय तक की बाजार कीमत पर मिलता हैं। नए स्वराज 744 FE 4WD में उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस और बेहतर Termination के लिए 9.50 x 20 का बड़ा और चौड़ा फ्रंट टायर है, संचालन में आसानी के लिए PTO क्लच के संचालन के लिए स्वतंत्र हैंड लीवर है।
  • इसमें पडलिंग (गंदला करना) में बेहतर जीवन के लिए बढ़ी हुई सीलिंग के साथ ड्रॉप डाउन फ्रंट एक्सल भी है।

ये भी पढ़ें: Swaraj 744 FE 4WD ट्रैक्टर की मुख्य विशेषताएं

Swaraj 735 FE Tractor

जैसा कि आप जानते हैं Swaraj के ट्रैक्टर किसान भाइयों द्वारा बहुत पसंद किए जाते हैं। Swaraj समय - समय पर नए Features के साथ किसानों के लिए ट्रैक्टर लाती रहती हैं। इसी कड़ी में company ने Swaraj 735 FE Tractor का निर्माण किया हैं। 

फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

  • Swaraj 735 FE Tractor में आपको 35-40 HP श्रेणी का 3 सिलेंडर वाला इंजन मिलता है। इसमें आपको इंजन की Displacement 2734 cm3 मिलती है। इंजन 18000/min चक्रों पर अच्छा प्रदर्शन करता है।
  • इंजन मे Air cleaner 3 stage oil bath प्रकार का आपको मिलता है। इस Tractor मे आपको clutch में दो option मिलते हैं। Single clutch or dual clutch और इसमें आपको clutch-plate single dry disc friction वाली मिलती हैं। 
  • ट्रैक्टर मे आपको 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स मिलते हैं। इस tractor के break की बात करे तो इसमें आपको standard dry disc प्रकार के Break देखने को मिलते हैं। Tractor में PTO की बात करे तो इसमें आपको 32.6 HP वाला PTO मिलता हैं।
  • Tractor की Hydraulic lifting क्षमता 1000 kilogram हैं। Tyre की बात करे तो इसमें आगे के टायर 6.00*16 के और पीछे के टायर 13.6*28 के आपको मिलते हैं। 
  • Swaraj 735 FE Tractor की कीमत आपको 5.85-6.20 लाख रुपए तक मिलती हैं। 

ये भी पढ़ें: अच्छी इंजन छमता और कम कीमत में आता है Swaraj 735 FE

Swaraj 742 XT

Swaraj 742 XT अपनी श्रेणी में उच्चतम इंजन विस्थापन (cm3) और टॉर्क के साथ एक शक्तिशाली इंजन है। इसके इंजन की गति 2000 r/min आंकी गई है, जिससे काम आसान हो जाता है और ट्रैक्टर का जीवन बढ़ जाता है।

मल्टीस्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ, डीसीवी और एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल जैसी सुविधाओं के साथ, स्वराज 742 XT बाकी ट्रैक्टर से अलग है।

फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

  • इस ट्रैक्टर में आपको 45 HP श्रेणी का शक्तिशाली इंजन मिलता है। इस ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3 सिलेंडर मिलते है। इंजन का Displacement (cc) - 3136 cm3 इस ट्रैक्टर में मिलता है। इंजन - 2000 आरपीएम generate करता है। 
  • ट्रैक्टर में आपको Air क्लीनर Wet टाइप का देखने को मिलता है। ट्रैक्टर के इंजन में Fuel Injection के लिए Inline पंप आता है। इस ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन टाइप sliding mesh कॉम्बिनेशन के साथ मिलता है। 
  • Swaraj 742 XT ट्रैक्टर में गियर्स की बात करे तो आपको 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स मिलते है। ट्रैक्टर में टायर साइज की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Front के टायर - 6.00 x 16 और पीछे के टायर 13.6x28 के मिलते है या आप ऑप्शनल में 14.9x28 को भी चुन सकते है।
  • ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी Hitch Points पर इस ट्रैक्टर में 1700 किलोग्राम मिलती है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको 38 HP का पीटीओ मिलता है। इस ट्रैक्टर की कीमत 6.40 - 6.75 लाख रूपए है। 

ये भी पढ़ें: Swaraj 969 FE - Specification, Features and Price 

Swaraj 960 FE

स्वराज 960 FE 60 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है। जो पॉवरमैक्स 60 इंजन से लैस है, और जो 2000 रेटेड r/min पर 220 Nm का टार्क देता है। पॉवरमैक्स 60 इंजन में ईजीआर तकनीक के साथ नॉन-टर्बो इंजन, इन-लाइन ईंधन इंजेक्शन पंप और उत्कृष्ट शीतलता दक्षता के लिए एक बड़ा रेडिएटर शामिल है। 

स्वराज 960 एफई डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल क्लच, साइड शिफ्ट गियर लीवर, सेंसिलिफ्ट हाइड्रोलिक्स, डायरेक्शन कंट्रोल वॉल्व, आसान हिच आदि जैसी कई नई सुविधाओं से सुसज्जित है। यह रिवर्सिबल एमबी प्लॉ, स्ट्रॉ-मेकिंग मशीन जैसे भारी उपयोगों के लिए उपयुक्त है।

फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

  • ट्रैक्टर में मॉडल: RB - 33 XP इंजन दिया गया है। इंजन की पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर का इंजन 60 HP श्रेणी में आता है। 
  • Swaraj 960 FE ट्रैक्टर में इंजन टाइप 4 स्ट्रोक,डायरेक्ट इंजेक्शन, डीजल इंजन ईजीआर के साथ आता है। इंजन में ट्रैक्टर सिलेंडरों की संख्या 3 है। 
  • विस्थापन यानि की ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3480 cm3 है। ट्रैक्टर के इंजन की रेटेड इंजन गति 2000 चक्र प्रति मिनट है। ट्रैक्टर में गियर्स की संख्या 8 फॉरवर्ड, 2 रिवर्स है।
  • ट्रैक्टर में साइड शिफ्ट मैकेनिज्म के साथ स्पीड फॉरवर्ड 2.7 से 33.5 किलोमीटर प्रति घंटे है और रिवर्स 3.3 और 12.9 किलोमीटर प्रति घंटे है। ट्रैक्टर में वजन उठाने की क्षमता 2000 किलो निचले लिंक सिरों पर है। ट्रैक्टर में फ्रंट टायर आकार 7.50 x 16 है और रियर टायर आकार 16.9 x 28 है।
  • स्वराज 960 FE 60 एचपी ट्रैक्टर ₹ 8.30-8.60 लाख की कीमत पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: Swaraj 960 FE 60 HP CAT - ट्रैक्टर फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

Swaraj 969 FE 

नया Swaraj 969 FE(65 HP) श्रेणी का ट्रैक्टर है। यह हर किसान की जरूरतों को पूरा करने के लिए शानदार सुविधाओं से भरा है। 969 FE एक ऐसा ट्रैक्टर है जो किसी भी बाधा को दूर कर सकता है, शक्ति, भरोसे और विश्वसनीयता के स्तंभों पर बनाया गया है। 

स्वराज के इंजीनियरों को किसानों की जरूरतों की गहरी समझ है क्योंकि उनमें से ज्यादातर खुद किसान हैं। उनकी यही विशेषज्ञता स्वराज 969 FE को बाकियों से अलग करती है।

फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

  • ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 65 HP श्रेणी का शक्तिशाली इंजन मिलता है ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर कंपनी प्रदान करती है ट्रैक्टर का इंजन 2000 चक्रो/RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3478 cc है।
  • स्टीयरिंग की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको पावर स्टीयरिंग मिलता है। नए उच्च-मध्यम-निम्न ट्रांसमिशन सिस्टम और 12F + 3R गियर के साथ कृषि अनुप्रयोगों की एक विस्तृत श्रृंखला का सफलतापूर्वक प्रदर्शन कर सकता है।
  • टायर साइज की बात करे तो ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 7.50 x 16 और रियर टायर 16.9 x 28 के दिए गए है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2200 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में पीटीओ की पावर 43 HP है।
  •  Swaraj 969 FE ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 8.95 - 9. 50 लाख रूपए तक है। 

ये भी पढ़ें: Swaraj 969 FE - Specification, Features and Price

Swaraj 843 XM 

ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रेक्टर में Model MDI 2385 S-3A इंजन आता है। ट्रैक्टर में Type 4 - Stroke, Direct Injection, Diesel इंजन आपको मिलता है। ट्रैक्टर के इंजन की क्षमता आपको (42HP) श्रेणी मिलती है। ट्रैक्टर में Type 4 - Stroke, Direct Injection, Diesel इंजन आपको मिलता है। 

ट्रैक्टर का इंजन 4 Cylinders के साथ आता है जो डीज़ल की कम खपत में अच्छा प्रदर्शन करता है। इंजन में Bore और Stroke 88.9 X 110 mm के दिए गए है। इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2730 cm3 इसमें आपको मिलती है। और ट्रैक्टर का इंजन 1900 r/min पर काम करता है।

फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

  • ट्रैक्टर में Air Cleaner 3- Stage Oil Bath टाइप दिया गया है। ट्रैक्टर में इंजन को ठंडा रखने के लिए Cooling System Water Cooled और बीना loss टैंक के साथ दिया है।
  • Swaraj 843 XM ट्रैक्टर में 10 गियर्स मिलते है 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गति के लिए। ट्रैक्टर की आगे की और चलने की गति 2.3 - 29.3 किलोमीटर प्रति घंटे है और पीछे की और चलने की गति 2.7 - 10.6 किलोमीटर प्रति घंटे है।
  • ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1200 किलोग्राम लिंक एंड्स पर मिलती है। Swaraj 843 XM ट्रैक्टर में पीटीओ गति Standard 540 आरपीएम दी गयी है और पीटीओ की HP क्षमता 38.4 HP है।ट्रैक्टर में टायर्स का आकार 6.00 x 16 आगे के टायर्स का और 13.60 X 28 पीछे के टायर्स का आपको मिलते है।
  • Swaraj 843 XM ट्रैक्टर की कीमत की बात करे ₹6,35,000 से ₹6,70,000 तक की कीमत में आपको ये ट्रैक्टर मिलते है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad