आ गया है PREET 6549 Super - 4WD ट्रैक्टर नए फीचर्स के साथ

By : Tractorbird News Published on : 27-Jan-2023
आ

किसान भाइयों PREET 6549 Super - 4WD ट्रैक्टर का उद्देश्य खेती, मुख्य और पूर्व-पौधा जुताई, बुवाई, कटाई में शक्तिशाली सामान्य-उद्देश्य कार्यों को उच्च-प्रदर्शन संयुक्त और चौड़े-कट समुच्चय और परिवहन कार्यों के उपयोग से करना है।

सांप्रदायिक सेवाओं और वानिकी में उपयोग किए जाने वाले ट्रैक्टरों को संशोधित करने के लिए यह आधार (module) है। 

पारंपरिक असेंबली ट्रैक्टरों की अधिक व्यापक क्षमताओं की पुष्टि करने वाले अपवाद के रूप में, PREET 6549 super - 4WD ट्रैक्टर का उपयोग सभी प्रकार के कार्यों पर किया जा सकता है, जिसमें जुताई वाली फसलों की अंतर-पंक्ति खेती भी शामिल है। हमारे इस लेख में आप इस ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानेगे। 

PREET 6549 Super - 4WD ट्रैक्टर Front

  • PREET 6549 Super - 4WD ट्रैक्टर के फ्रंट की बात करे तो ट्रैक्टर के आगे फ्रंट की शुरुआत में आपको 80 किलोग्राम का वेट कैर्रिएर मिलता है इस पर 20 किलोग्राम की 4 प्लेट लगी मिलती है जिनका कुल वजन 80 किलोग्राम है। आगे की तरफ 160 किलोग्राम वजन होने के कारण ट्रैक्टर आगे से उठता नहीं है इस से ट्रैक्टर को अच्छी स्थिरता मिलती है। 
  • ट्रैक्टर पर मेटैलिक पैंट किया गया है जो ट्रैक्टर को अट्रैक्टिव बनता है और ये पैंट लम्बे समय तक ख़राब भी नहीं होता। ट्रैक्टर में आगे अंदर की तरफ हैलोजन हेड लैंप वाली लाइट दी गयी है। 
  • PREET 6549 Super - 4WD ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो ट्रैक्टर में 65 hp श्रेणी का इंजन दिया गया है। जिसमें 4 सिलेंडर है इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 4087 cc है।
  • ट्रैक्टर के इंजन में फ्यूल इंजेक्शन के लिए Multicylinder Inline (BOSCH) का फ्यूल पंप दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर में ड्राई टाइप एयर फ़िल्टर दिया गया है।  

ये भी पढ़ें: किसानों के लिए बेहतरीन ट्रैक्टर - Swaraj 843 XM

PREET 6549 Super - 4WD गियर्स, ट्रांसमिशन

  • PREET 6549 Super - 4WD ट्रैक्टर में डबल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग आपको मिलता है।
  • ट्रैक्टर में गियर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियरबॉक्स आपको मिलते है। सीट की लेफ्ट साइड low, high, medium के लीवर ट्रैक्टर में मिलते है।
  • ट्रांसमिशन की बात करे तो ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन आपको मिलते है। साइड शिफ्ट गियरबॉक्स होने के कारण ट्रैक्टर में सीट के आगे अच्छा space देखने को मिलता है। 

Brakes 

PREET 6549 Super - 4WD ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए DISC ब्रेक्स दिए गए है। ब्रेक के पैडल भी काफी आराम दायक है आप आसानी से इसे दबाकर ब्रेक्स लगा सकते है।

Hydraulic लिफ्टिंग कैपेसिटी

  • ट्रैक्टर में right साइड पोजीशन कण्ट्रोल और ड्राफ्ट कण्ट्रोल के लिए दो लिवर दिए गया है। आप अच्छे से लिफ्ट को कल्टीवेटर या और उपकरणों को इस्तेमाल करते समय अच्छे से एडजस्ट कर सकते है। 
  • ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2400 किलोग्राम है।ट्रैक्टर में जो लिफ्टिंग के लिंकेज पॉइंट है वो TPL Category-II के साथ मिलता है। Hydraulic Tube को जोड़ने के लिए इसमें 2 वाल दी गयी है। 

PREET 6549 Super - 4WD PTO Power And Tractor Weight

  • ट्रैक्टर में पीटीओ की बात करे तो इस ट्रैक्टर में पीटीओ की स्पीड 540 आरपीएम और 1000  आरपीएम मिलती है रिवर्स पीटीओ आपको इस ट्रैक्टर में मिलता है। पीटीओ की पावर 42 HP इस ट्रैक्टर में आपको मिलती है। 
  • ट्रैक्टर के Tires की बात करे तो ट्रैक्टर के आगे के टायर 9.5 x24 के or पीछे के टायर 16.9x28 के इस ट्रैक्टर में मिलते है | पिछले टायरों के ऊपर आपको 38 - 38 किलों के दोनों पर वेट देखने को मिलते है। 
  • ट्रैक्टर का कुल वजन 2530 किलोग्राम है। 

ये भी पढ़ें: वाणिज्यिक और ढुलाई विशेष ट्रैक्टर

Fuel Tank Capacity

ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की क्षमता 67 किलोग्राम है जो की काफी बड़ी टैंक क्षमता इस ट्रैक्टर में आपको मिलती है खेत में आप लम्बे समय तक एक बार डीज़ल भरवा कर काम कर सकते है।

PREET 6549 Super - 4WD price?

प्रीत 6549 4wd ट्रैक्टर की कीमत 9.50-10.20 लाख रुपये है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad