ACE DI 7500 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

By : Tractorbird News Published on : 16-Oct-2024
ACE

जैसा कि आप जानते हैं किसान भाइयों, ACE एक प्रसिद्ध ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी है। ये कंपनी किसानों की आवश्यकतानुसार ट्रैक्टर बनाती है। 

ACE ट्रैक्टर भी किसानों को बहुत अच्छे लगते हैं। किसानों के लिए कंपनी तकनीक में बदलाव के अनुसार ट्रैक्टर लांच करती है। 

न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर वर्तमान में भारत में 35 HP से 90 HP के अत्याधुनिक तकनीक वाले ट्रैक्टरों की एक श्रृंखला प्रदान करती है। 

आज के लेख में हम इस न्यू हॉलैंड ACE DI 7500 ट्रैक्टर की चर्चा करेंगे।

ACE DI 7500 ट्रैक्टर की इंजन पावर

  • ACE DI 7500 इंजन 75 hp का है। 2200 आरपीएम पर ट्रैक्टर का इंजन अच्छा काम करता है, जो बड़े खेतों में लंबे समय तक खेती करने के लिए अच्छा है। 
  • ट्र्रैक्टर में तीन सिलेंडर हैं। ट्रैक्टर के अंदर एक इंटरकूलर सिस्टम है जो इंजन को ठंडा रखता है। 
  • इंजन को धूल और मिटटी से बचाने के लिए एक ड्राई एयर फिलटर ट्रैक्टर में लगाया गया है।
  •  ACE DI 7500 ट्रैक्टर का इंजन आसानी से काम करता है और फ्यूल बचाता है। जिससे कम बजट पर खेती करना आसान होता है और तेल बचाया जाता है। 
  • इस ट्रैक्टर का इंजन किसी भी तरह की मिट्टी में काम कर सकता है। 
  • साथ ही, इंजन पीटीओ संचालित इम्प्लीमेंट्स को चलाने के लिए 64 एचपी पीटीओ पावर प्रदान करता है।
  • इंजन में कम शोर, उच्च ईंधन लाभ और अधिकतम कार्य क्षमता जैसे कई उन्नत सुविधाएँ हैं।

ये भी पढ़ें: ACE DI-9000 ट्रैक्टर : शक्तिशाली इंजन, उन्नत फीचर्स और कीमत की जानकारी

ACE DI 7500 ट्रैक्टर के फीचर्स 

ट्रांसमिशन और स्पीड 

ACE DI 7500 ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर आपको मिल जाते हैं।

अधिक गियर्स के विक्लप से ट्रैक्टर की स्पीड भी अधिक होती है। ट्रैक्टर की आगे की गति 31.25 किलोमीटर प्रति घंटे है। 

क्लच और स्टीयरिंग

  • ACE DI 7500 ट्रैक्टर में कंपनी ने ड्यूल क्लच प्रदान किया जो की इंडिपेंडेंट क्लच लीवर के साथ दिया गया है,जिससे गियर बदलने में आसानी होती है। 
  • ACE DI 7500 ट्रैक्टर में स्टीयरिंग टाइप की बात करें तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने पावर स्टीयरिंग प्रदान किया है जिससे ट्रैक्टर बिल्कुल आराम से मुड़ जाता है।

टायर

ACE DI 7500 मॉडल 11.2 X 24आकार के फ्रंट टायर और16.9 X 30आकार के रियर टायर के साथ आता है।

ACE DI 7500 other Features 

  • मॉडल में 2235 mm व्हीलबेस के साथ 1905 किलोग्राम वजन है। 
  • कृषि उपकरणों को उठाने के लिए, मॉडल में 2200 किलोग्राम उठाने की क्षमता होती है।
  • ट्रैक्टर में 65 लीटर की बड़ी ईंधन टैंक क्षमता प्रदान की गयी है। बड़ी ईंधन टैंक क्षमता होने से ट्रैक्टर से खेत में बिना रूके लंबे समय तक काम किया जा सकता है। 
  • इस मॉडल में क्रीपर स्पीड, ग्राउंड स्पीड पीटीओ, क्यूआरसी के साथ रिमोट वाल्व, स्विंगिंग ड्रॉबार, फोल्डेबल आरओपीएस और कैनोपी आदि सहित एक्सेसरीज भी उपलब्ध हैं।

ACE DI 7500 4WD ट्रैक्टर की कीमत

ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ACE DI 7500 4WD की कीमत 14.40-14.95 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

ट्रैक्टर की कीमत इसकी पावर के आधार पर निर्धारित की गयी है। इस शक्तिशाली इंजन वाले ट्रैक्टर से किसान आसानी से हर कार्य कर सकते है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad