AUTONXT कंपनी किसानों के विकास को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों का निर्माण कर रही है। इन ट्रैक्टरों का मुख्य उद्देश्य डीज़ल पर होने वाले खर्च को कम करना है, जिससे किसानों की कुल आय में बढ़ोतरी हो सके।
इलेक्ट्रिक तकनीक के इस्तेमाल से न केवल ईंधन लागत घटती है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल खेती को भी बढ़ावा मिलता है। इस लेख में हम आपको AUTONXT X60H2 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं।
AUTONXT X60H2 एक शक्तिशाली इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है, जो 60 हॉर्सपावर (HP) की क्षमता के साथ आता है। इसमें 35 kWh की बैटरी दी गई है, जिसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 8 घंटे का समय लगता है।
एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह ट्रैक्टर लगातार 8 घंटे तक काम कर सकता है। कंपनी के अनुसार, इस ट्रैक्टर की मदद से किसान बिना रुके लगभग 8 एकड़ भूमि की जुताई कर सकते हैं।
AUTONXT X60H2 में आधुनिक स्मार्ट फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसमें फसल स्वास्थ्य विश्लेषण (Crop Health Analysis) जैसी उन्नत तकनीक दी गई है, जिससे किसान अपनी फसलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह फीचर किसानों को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है और उत्पादन बढ़ाने में सहायक साबित होता है।
AUTONXT X60H2 ट्रैक्टर की कीमत ₹ 1833000 - ₹ 1950000 रूपए तक है। ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के बजट को ध्यान में रखकर तय की गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत सार्वजनिक नहीं की है।
यदि आप इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत या उपलब्धता से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप ट्रैक्टरबर्ड के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।