AUTONXT कंपनी भारतीय किसानों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आधुनिक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों का निर्माण कर रही है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य किसानों को डीज़ल पर निर्भरता से मुक्त करना और खेती की लागत को कम करना है।
इसी दिशा में AUTONXT ने अपना नया इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर AUTONXT X45H2 लॉन्च किया है। यह ट्रैक्टर न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि किसानों के लिए लंबे समय में किफायती भी साबित हो सकता है।
डीज़ल की बढ़ती कीमतों के बीच यह ट्रैक्टर किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। इस लेख में हम आपको AUTONXT X45H2 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विस्तार से देंगे।
AUTONXT X45H2 एक शक्तिशाली इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है जो 45 HP की पावर प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में 32 किलोवॉट (KW) की हाई-कैपेसिटी बैटरी दी गई है, जो खेती के विभिन्न कार्यों के लिए पर्याप्त शक्ति प्रदान करती है।
बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 8 घंटे का समय लगता है और एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह ट्रैक्टर लगातार 8 घंटे तक काम कर सकता है।
इस दौरान किसान बिना रुके लगभग 8 एकड़ जमीन की जुताई आसानी से कर सकते हैं। यह क्षमता इसे मध्यम और बड़े स्तर की खेती के लिए उपयुक्त बनाती है।
AUTONXT X45H2 ट्रैक्टर में आधुनिक स्मार्ट फीचर्स का भी इस्तेमाल किया गया है। इसमें फसल स्वास्थ्य विश्लेषण (Crop Health Analysis) जैसे स्मार्ट सिस्टम शामिल हैं, जिनकी मदद से किसान अपनी फसल की स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह तकनीक किसानों को सही समय पर सही निर्णय लेने में मदद करती है, जिससे उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिलती है। इलेक्ट्रिक तकनीक के कारण यह ट्रैक्टर कम शोर करता है और मेंटेनेंस भी काफी कम होता है, जो इसे पारंपरिक डीज़ल ट्रैक्टरों से अलग बनाता है।
AUTONXT X45H2 ट्रैक्टर में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सिस्टम दिया गया है, जिससे ट्रैक्टर चलाना आसान हो जाता है और ड्राइवर की थकान कम होती है। ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड भी काफी अच्छी है, जिससे खेत के काम तेजी से पूरे किए जा सकते हैं।
इसमें Smart electrically controlled पावर स्टीयरिंग दी गई है, जो ट्रैक्टर को मोड़ने और नियंत्रित करने में काफी सहायक है। AUTONXT X45H2 में इस्तेमाल की गई मोटर मेड इन इंडिया है, जो लिक्विड कूल्ड तकनीक के साथ आती है और उच्च टॉर्क वाले कामों के लिए मजबूत और टिकाऊ मानी जाती है।
यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 1800 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता के साथ आता है, जिससे भारी कृषि उपकरणों को आसानी से संभाला जा सकता है।
AUTONXT X45H2 ट्रैक्टर मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायरों के साथ आता है, जो अलग-अलग तरह की मिट्टी और खेतों में बेहतर ग्रिप प्रदान करते हैं। यह ट्रैक्टर 2WD (टू व्हील ड्राइव) वेरिएंट में उपलब्ध है, जो सामान्य कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है।
AUTONXT X45H2 ट्रैक्टर की कीमत ₹ 15.20 - 15.82 लाख रूपए तक है, भारतीय किसानों के बजट को ध्यान में रखते हुए तय की गई है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इसकी आधिकारिक कीमत सार्वजनिक नहीं की है और इसे प्राइवेट रखा गया है।
यदि आप इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत, उपलब्धता या बुकिंग से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप ट्रैक्टरबर्ड के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। वहां आपको इस ट्रैक्टर से जुड़ी पूरी जानकारी और मार्गदर्शन मिलेगा।
ट्रैक्टरबर्ड के इस लेख में आपने AUTONXT X45H2 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। यदि आपके मन में Autonxt इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर या अन्य किसी कृषि मशीन से संबंधित कोई प्रश्न हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।