दमदार इंजन क्षमता के साथ आता है न्यू हॉलैंड 3630 TX Super Plus+ Tractor जाने फीचर्स

By : Tractorbird News Published on : 27-Jan-2023
दमदार

किसान भाइयों जैसा की आप जानते है भारत में न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर जानी मानी ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी है। ये कंपनी किसानों की ज़रूरत के हिसाब से ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर के ट्रैक्टर किसानों द्वारा बहुत पसंद भी किये जाते है। 

न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर वर्तमान में भारत में अत्याधुनिक तकनीक वाले 35 एचपी से 90 एचपी ट्रैक्टरों की श्रृंखला प्रदान करती है।

यह भारत में पहली कंपनी थी जिसने फसलों की उत्पादकता और लाभप्रदता बढ़ाने के लिए भारतीय किसानों के लिए मशीनीकरण के समाधान के लिए सबसे उपयुक्त और उन्नत रेंज पेश की। समय समय पर कंपनी किसानों की जरुरत के हिसाब से नए ट्रैक्टर बनाती रहती है। 

न्यू हॉलैंड 3630 TX Super Plus+ ट्रैक्टर भी कंपनी ने किसानों की खेती को आसान बनाने के लिए बनाया है। हमारे इस लेख में आप इस ट्रैक्टर के फीचर्स के बारे में जानेगे।  

न्यू हॉलैंड 3630 TX Super Plus+ Tractor Features And Specifications

  • इस ट्रैक्टर के इंजन की हम बात करे तो आपको इस ट्रैक्टर में 49HP श्रेणी का इंजन मिलता है जो की बहुत ही शक्तिशाली है और इंजन में 3 सिलेंडर के साथ आता है। ट्रैक्टर में FPT S8000 इंजन टेक्नोलॉजी वाला इंजन है।  
  • ट्रैक्टर में डबल क्लूट इंडिपेंडेंट पीटीओ लीवर के साथ दिया गए है। 
  • ट्रांसमिशन की बात करे तो न्यू हॉलैंड 3630 TX Super Plus+ ट्रैक्टर में आपको Fully Constant mesh/Partial Synchro mesh* दोनों प्रकार का ट्रांसमिशन मिलता है। 
  • ट्रैक्टर में 8 फ़ॉरवर्ड +2 रिवर्स/12F+3R क्रीपर गियरबॉक्स दिए गए है। जो ट्रैक्टर को अच्छी गति प्रदान करते है। 
  • ट्रैक्टर की फॉरवर्ड  स्पीड: 0.92 - 33.70 किलोमीटर प्रति घंटे है और रिवर्स  स्पीड: 1.30 - 15.11 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
  • न्यू हॉलैंड 3630 TX Super Plus+ ट्रैक्टर में Mechanically Actuated तेल में डूबे हुए Disc ब्रेक्स मिलते है। 
  • न्यू हॉलैंड 3630 TX Super Plus+ ट्रैक्टर में टायरों की बात करे तो इसमें 7.50x16(0.190m x 0.406m) के आगे के टायर और 16.9x28(0.429m x 0.711m) के पीछे के टायर आपको मिलते है। 
  • ट्रैक्टर में पीटीओ स्पीड 540आरपीएम जो की 1800 चक्रो पर मिलती है। ट्रैक्टर में आपको रिवर्स और फॉरवर्ड दोनों टाइप का पीटीओ मिलता है। पीटीओ की HP पावर 45 HP आपको इस ट्रैक्टर में मिलती है। 
  • ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 Kg/2000 किलोग्राम है Assist arm के साथ मिलती है। 
  • ट्रैक्टर में Sensomatic 24 के साथ 24 sensing पॉइंट्स - Lift-O-Matic, Height Limiter - DRC valve और Isolator वाल्व के साथ मिलते है। 
  • ट्रैक्टर में 88 Amp. की बैटरी आपको मिलती है जो की ट्रैक्टर में आगे की तरफ रखी हुई आपको मिलती है। 45 / 55* Amp का अल्टरनेटर मिलता है। 
  • ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गए है जिससे चालक को ट्रैक्टर को मोड़ने में आसानी मिलती है। 
  • ट्रैक्टर में ईंधन टैंक की क्षमता 60 लीटर दी गयी है जिससे आप लम्बे समय तक बिना रुके काम कर सकते है। 
  • ट्रैक्टर आपको दो वेरिएंट में मिलता है: 2 wheel drive और 4 wheel drive

ये भी पढ़ें: New Holland Simba 30 ट्रैक्टर है बागवानी के लिए बहुत उत्तम

न्यू हॉलैंड 3630 TX Super Plus+ Tractor Price? 

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस+ एक 50 एचपी ट्रैक्टर है जो 7.58-8.87 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad