इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मोंट्रा ई-27 से डीज़ल का खर्च होगा ख़तम

By : Tractorbird News Published on : 18-Feb-2025
इलेक्ट्रिक

भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां की आधी से ज्यादा जनसंख्या खेती करके अपना जीवनयापन करते है। 

आज के युग में खेती भी आधुनिक हो गयी है। खेती में आधुनिक मशीनों और उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें से सबसे प्रमुख ट्रैक्टर हैं। 

ट्रैक्टर का इस्तेमाल खेती के कार्य को आसान करने के लिए किया जाता है। भारत में सबसे ज्यादा डीज़ल ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाता है। 

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों का निर्माण भी भारत में चालू हो गया है जिससे की किसानों को डीज़ल का खर्च कम होगा। आज के इस लेख में हम आपको मोंट्रा ई-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के बारे में जानकारी देंगे।

मोंट्रा ई-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के बारे में 

  • मोंट्रा ई-27 एक बहुत आकर्षक और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। मोंट्रा ई-27 ट्रैक्टर एक सफल ट्रैक्टर था। 
  • ई-27 सभी नवीनतम तकनीक के साथ खेत पर काम करने के लिए बनाया गया है। 
  • यहाँ हम मोंट्रा ई-27 ट्रैक्टर की सभी विशेषताओं, गुणवत्ता और उचित कीमत के बारे में जानकारी देंगे। 

ये भी पढ़ें: 15 HP में सोनालिका का यह दमदार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर किसानों की धड़कन

मोंट्रा ई-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की पावर 

  • मोंट्रा ई-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर शक्तिशाली 27 HP की पावर के साथ में आता है। इस ट्रैक्टर में आपको LFP प्रिस्मैटिक सेल्स वाली बैटरी मिलती हैं जिसकी कैपेसिटी 22.37 kWh (304AH) है। 
  • इस ट्रैक्टर की बैटरी को चार्ज करने के लिए 72V चार्जिंग वोल्टेज की आवश्यकता होती है। बैटरी की चार्जिंग क्षमता 6.3kW हैं। 
  • इस ट्रैक्टर की बैटरी के कार्य करने का समय मिट्टि की साथी और कार्य कर निर्भर करती है।

मोंट्रा ई-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की सभी विशेषता और गुणवत्ता

  • इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मोंट्रा ई-27 के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Side शिफ्ट गियर्स देखने को मिलते हैं जिसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स मिलते हैं। 
  • इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मोंट्रा ई-27 की पीटीओ की पावर 22.16 hp कंपनी द्वारा प्रदान की गयी है। 
  • टॉगल टाइप ड्यूल स्पीड वाली पीटीओ मॉडल इस ट्रैक्टर में आपको मिलते हैं। पीटीओ की स्पीड 540 & 1000 आरपीएम दी गयी है।
  • इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मोंट्रा ई-27 ट्रैक्टर में फ्रंट टायर्स 5.25X14 (2WD) 6X12 (4WD) और रियर टायर्स 8.3X24 (2WD & 4WD) के दिए गए हैं।
  • इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मोंट्रा ई-27 ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 720 किलोग्राम कंपनी ने प्रदान की है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts