स्वराज ट्रैक्टर 742 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

By : Tractorbird News Published on : 23-Feb-2024
स्वराज

भारत में स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत मशहूर है। इस कंपनी के ट्रैक्टर बहुत शक्तिशाली होते है। कंपनी किसानों के लिए नई तकनिकी के साथ ट्रैक्टरों के निर्माण करती रहती है। 

जिससे की किसानों का खेती का कार्य आसानी से हो सके। आज के इस लेख में हम बात करने वाले हैं इसी कंपनी के एक ट्रैक्टर स्वराज 742 FE के बारे में, इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

स्वराज 742 FE ट्रैक्टर की इंजन पावर 

इस ट्रैक्टर में 42 hp का शक्तिशाली इंजन मिलता है। ट्रैक्टर के इंजन के 3 सिलिंडर्स दिए गए है जिससे की आप आसानी से हर कार्य को कर सकते है। ये ट्रैक्टर 2000 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 

इस ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें आपको वाटर कूल्ड इंजन दिया गया है। एयर फ़िल्टर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 3-स्टेज आयल बाथ टाइप का एयर फ़िल्टर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें : स्वराज कंपनी के टॉप 7 ट्रैक्टर्स कौन से है, जानिए यहां

स्वराज 742 FE ट्रैक्टर के फीचर्स

  • ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गति के गियर्स मिल जाते है जिससे की अच्छी गति प्राप्त होती है। 
  • ट्रैक्टर में सिंगल क्लच कंपनी ने प्रदान किया है। 
  • ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.9 - 29.21 kmp और रिवर्स स्पीड 3.44 - 11.29 kmph है। 
  • तेल में डूबे ब्रेक स्वराज 742 ट्रैक्टर में कंपनी ने प्रदान किये है। 
  • ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 35.7 HP है। 
  • स्वराज 742 ट्रैक्टर में मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) में मिल जाता है। 
  • ट्रैक्टर में 60 लीटर का फ्यूल पंप दिया गया है। 
  • स्वराज 742 ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1700 किलोग्राम है। 
  • स्वराज 742 ट्रैक्टर में 6.00 x 16 रियर और 13.6 x 28 के रियर टायर्स दिए गए है। 
  • ट्रैक्टर की वार्रन्टी 2000 Hour or 2 साल दी गयी है। 

स्वराज 742 FE ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6,35,000 से शुरू होकर ₹ 6,60,000 लाख रूपए है। 

कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फर्क भी देखने को मिलता है। कंपनी ट्रैक्टर की 2000 घंटे या 2 साल की वार्रन्टी प्रदान करती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad