35 से 50 HP रेंज में आने वाले जॉन डियर के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल

By : Tractorbird Published on : 17-Nov-2025
35

भारत में जॉन डियर ट्रैक्टर अपनी बेहतरीन तकनीक, मजबूत निर्माण और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं। 35 से 50 एचपी की रेंज भारतीय खेती के लिए सबसे ज्यादा मांग में रहती है, क्योंकि यह शक्ति श्रेणी छोटे से मध्यम आकार की खेती, ढुलाई और विभिन्न कृषि उपकरणों के संचालन के लिए आदर्श मानी जाती है।

इसी वजह से जॉन डियर इस सेगमेंट में कई उन्नत मॉडल पेश करता है जिन्हें किसान खूब पसंद करते हैं। यहाँ हम आपके लिए जॉन डियर कंपनी के टॉप 5 बेहतरीन ट्रैक्टरों का विस्तृत परिचय लेकर आए हैं।

1. जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर (50 HP) 

John Deere 5050 D

जॉन डियर का 5050 D मॉडल कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों में से एक है। इस ट्रैक्टर में 50 एचपी का दमदार इंजन दिया गया है, जिसकी 2900 सीसी क्षमता इसे कठिन से कठिन खेतों में भी शानदार परफ़ॉर्मेंस देने में सक्षम बनाती है। 

यह ट्रैक्टर 2100 RPM पर स्मूथ काम करता है और 3-सिलेंडर के साथ ड्राई टाइप ड्यूल एलिमेंट एयर फ़िल्टर से लैस है, जो इंजन को धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखता है।

इसमें 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर वाला मजबूत ट्रांसमिशन दिया गया है, जो हर तरह की खेती के लिए उपयुक्त गति प्रदान करता है। तेल में डूबे डिस्क ब्रेक बेहतर पकड़ और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

1600 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता और 1870 किलोग्राम वजन के साथ यह ट्रैक्टर हल से लेकर रोटावेटर तक सभी औजार आसानी से चला लेता है। टायर साइज— आगे 7.5x16 और पीछे 14.9x28— इसे संतुलन और बेहतर ट्रैक्शन प्रदान करते हैं। कीमत लगभग 6.90 लाख रुपये से शुरू होती है।

2. जॉन डियर 5036 D ट्रैक्टर (36 HP)

John Deere 5036 D

यदि आप कम एचपी में एक किफायती और दमदार ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो जॉन डियर 5036 D एक बेहतरीन विकल्प है। 

यह ट्रैक्टर 36 एचपी इंजन, 3 सिलेंडर और 2100 RPM के साथ आता है, जो छोटे किसानों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है। ड्राई टाइप ड्यूल एलिमेंट एयर फ़िल्टर इंजन की लाइफ बढ़ाता है जबकि 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स खेती में गति और नियंत्रण दोनों सुनिश्चित करते हैं। 

जॉन डियर 5036 D ट्रैक्टर 1600 किग्रा की उठाने की क्षमता इसे रोटावेटर, कल्टीवेटर और हल जैसे उपकरणों के लिए पूरी तरह सक्षम बनाती है। 

टायर विकल्प— आगे: 6.0x16, पीछे: 12.6x28 या 13.6x28 इसे संतुलन और बेहतर ट्रैक्शन प्रदान करते हैं। इसमें 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है जो लम्बे समय तक लगातार काम करने की सुविधा देता है। जॉन डियर 5036 D कीमत 5.60 से 5.85 लाख रुपये के बीच है।

ये भी पढ़ें: भारत में शीर्ष 10 सोनालीका ट्रैक्टर - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

3. जॉन डियर 5045 D ट्रैक्टर (45 HP)

John Deere 5045 D

जॉन डियर 5045 D उन किसानों के लिए शानदार मॉडल है जो मध्यम रेंज में पावर और माइलेज का बेहतर संतुलन चाहते हैं। यह ट्रैक्टर 45 एचपी के इंजन और 3 सिलेंडर के साथ आता है, जो विभिन्न खेती कार्यों को आसान बनाता है। 

जॉन डियर 5045 D ट्रैक्टर 2100 RPM पर कार्यरत यह इंजन उच्च स्थिरता और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करता है। ड्राई टाइप एयर फ़िल्टर धूल मिट्टी से इंजन की सुरक्षा करता है।

ट्रैक्टर का 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स खेती में उपयुक्त गति नियंत्रण देता है। जॉन डियर 5045 D ट्रैक्टर गति— आगे: 2.83–30.92 किमी/घंटा, पीछे: 3.71–13.43 किमी/घंटा इसके आगे के टायर 6.0x16 और पीछे के 13.6x28 या 14.9x28 ट्रैक्टर को बेहतरीन रोड ग्रिप प्रदान करते हैं।

 यह 1600 किग्रा की लिफ्टिंग क्षमता और 1810 किग्रा वजन के साथ खेती में स्थिरता बनाए रखता है। जॉन डियर 5045 D ट्रैक्टर कीमत 7.00 से 7.50 लाख रुपये है।

4. जॉन डियर 5039 D पावर प्रो ट्रैक्टर (41 HP)

John Deere 5039 D Power pro

जॉन डियर 5039 D पावर प्रो एक एडवांस्ड तकनीक वाला 41 HP ट्रैक्टर है जो उच्च परफ़ॉर्मेंस और बेहतर माइलेज दोनों देने के लिए जाना जाता है। इसमें 3 सिलेंडर इंजन, 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स और ड्यूल क्लच मिलता है, जो ट्रेक्टर को और अधिक शक्तिशाली बनाता है। 

टायर— आगे: 6x16, पीछे: 12.4x28 या 13.6x28 इसे संतुलन और बेहतर ट्रैक्शन प्रदान करते हैं। तेल में डूबे मल्टी डिस्क ब्रेक ट्रैक्टर को कठिन परिस्थितियों में भी मजबूत ब्रेकिंग प्रदान करते हैं। 

जॉन डियर 5039 D पावर प्रो 37.8 HP PTO पावर रोटावेटर, मल्चर, सीड ड्रिल जैसे उपकरणों को आसानी से चलाने में सक्षम बनाता है। जॉन डियर 5039 D पावर प्रो कीमत 6.30 से 6.60 लाख रुपये।

5. जॉन डियर 5042 D ट्रैक्टर (42 HP)

John Deere 5042 D

जॉन डियर 5042 D ट्रैक्टर 42 एचपी और 3 सिलेंडर इंजन के साथ आता है, जो छोटे से मध्यम आकार की खेती में बेहतर प्रदर्शन के लिए लोकप्रिय है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर और ड्यूल क्लच दिया गया है, जिससे ट्रांसमिशन और अधिक स्मूथ बनता है। 

टायर— आगे: 6.00x16, पीछे: 13.6x28 इसे संतुलन और बेहतर ट्रैक्शन प्रदान करते हैं। इसकी PTO पावर 35.7 HP है, जो भारी कृषि उपकरणों को भी आसानी से संचालित करने में सक्षम बनाती है। जॉन डियर 5042 D ट्रैक्टर कीमत 6.80 से 7.30 लाख रुपये हैं।

tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंडवीएसटी, कुबोटा और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts