Kartar GlobeTrac 5036 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

By : Tractorbird News Published on : 20-Feb-2024
Kartar

करतार ट्रैक्टर कंपनी सालों से किसानो के हित में कार्य कर रही है। कंपनी समय-समय पर किसानों के लिए नई तकनिकी से लैस ट्रैक्टर ले कर आती है जिससे की किसानों को फायदा हो सके। 

करतार कंपनी के ट्रैक्टर बहुत ही शक्तिशाली होते हैं। इसी कड़ी में कार्य करते हुए कंपनी ने किसानों के लिए करतार GlobeTrac 5036 ट्रैक्टर का निर्माण किया है। इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेगें।

Kartar GlobeTrac 5036 ट्रैक्टर के बारे में जानकारी 

भूमि की तैयारी से लेकर बुआई तक, आप करतार ग्लोबट्रैक 5036 के साथ सभी प्रयासों को आसान बना सकते हैं। 

इसकी पावर स्टीयरिंग और कई अन्य जोरदार विशिष्टताओं के साथ, इसके ट्रेंडिंग आवश्यकताओं के सभी पहलुओं पर विचार करते हुए डिज़ाइन किया गया है। 

ये भी पढ़ें : करतार 4000 हार्वेस्टर की मदद से बेहद आसानी से करें फसल की कटाई

ट्रैक्टर की इंजन पावर 

  • ट्रैक्टर के इंजन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में 50 hp का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इस ट्रैक्टर के इंजन में कंपनी ने 3 सिलिंडर प्रदान किए है, साथ ही इस ट्रैक्टर के इंजन में क्यूबिक कैपेसिटी 3120 cc है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको वाटर कूल्ड इंजन मिल जाता है। ट्रैक्टर का इंजन 2200 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर में ड्राई टाइप का एयर फ़िल्टर दिया गया है। 
  • इस ट्रैक्टर में कालर शिफ्ट वाला GEAR BOX टाइप दिया गया है।  

ट्रैक्टर के फीचर्स 

  • GlobeTrac 5036 ट्रैक्टर के गियर्स की बात करें तो इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। 
  • इस ट्रैक्टर में कंपनी ने तेल में डूबे गियर्स दिए हैं। 
  • इस ट्रैक्ट्रर में आपको पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन मिल जाता है जिससे की आप सभी काम आसानी से कर सकते हैं। 
  • करतार 5036 में 1250 Kg वजन उठाने की क्षमता है।
  • इस 5036 ट्रैक्टर में प्रभावी कार्य के लिए मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर होते हैं। टायरों का साइज 7.5 X 16 फ्रंट टायर और 14.9 x 28 रियर टायर है।
  • GlobeTrac 5036 ट्रैक्टर में आपको बड़ा ईंधन टैंक मिल जाता है जिससे की आप लंबे समय तक बिना रूके खेत में काम कर सकते हैं।

ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

GlobeTrac 5036 ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो भारत में इस ट्रैक्टर की कीमत 8.10-8.45 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिल जाता है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad