क्या खासियत है Massey के ट्रैक्टर Massey Ferguson 9000 Planetary Plus की

By : Tractorbird News Published on : 08-Mar-2023
क्या

जैसे की आप जानते है Massey ट्रैक्टर कंपनी शुरू से ही किसानो के लिए नए फीचर्स के साथ ट्रैक्टर्स लॉन्च करती रहती है। और किसान भी Massey के ट्रैक्टर्स को लाना पसंद करते है। मेस्सी के ट्रैक्टर्स की खिचाई बहुत अच्छी होती है। ये ट्रेक्टर खेती में अच्छी mileage देता है। 

मेस्सी के ट्रैक्टर कल्टीवेटर, हैरो और रोटावेटर जैसे उपकरणों को चलाने में बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है। इसी कारण से Massey के ट्रैक्टर किसानो को पसंद आते है। इसी के चलते मस्सी ने नया ट्रैक्टर Massey Ferguson 9000 Planetary Plus लॉन्च किया है ये ट्रैक्टर अच्छी इंजन क्षमता के साथ आता है। 

Massey Ferguson 9000 Planetary Plus ट्रैक्टर इंजन क्षमता 

MF 9000 Planetary Plus में SIMPSONS S327 T III का इंजन है जो 50 HP इंजन क्षमता के साथ आता है और इसमें 3 सिलिंडर है।

Massey Ferguson 9000 Planetary Plus का विशेष विवरण

  • Massey Ferguson 9000 Planetary Plus 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ आता है।
  • ट्रैक्टर के आगे के टायर 6.00 x 16 आते है और पीछे के टायर 14.9 x 28 और 7.5 x 16, 16.9x28 में उपलब्ध है आपको जो पसंद हो आप वैसे टायर के साथ ट्रैक्टर खरीद सकते है। 
  • ट्रैक्टर की आगे चलने की गति 34.8 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
  • तीन-बिंदु लिंकेज नियंत्रण के साथ आता है जो ड्राफ्ट, स्थिति और प्रतिक्रिया नियंत्रण करता है। ये तीनों चीजे CAT-1 (कॉम्बी बॉल) से जुड़े हुए होते है। 
  • Massey Ferguson 9000 Planetary Plus ड्राई डिस्क ब्रेक के साथ में आता है। 
  • Massey Ferguson 9000 Planetary Plus में पावर स्टीयरिंग विकल्प उपलब्ध है। पावर स्टीयरिंग से आप ट्रैक्टर को कम जगह में भी मोड़ सकते है।
  • Massey ferguson 9000 Planetary Plus ट्रैक्टर का पीटीओ प्रकार लाइव, सिंगल-स्पीड पीटीओ है और पीटीओ स्पीड 540 आरपीएम ये स्पीड 1500 ईआरपीएम पर मिलती है। 
  • ट्रैक्टर फ्रंट बंपर के साथ आता है। 
  • ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3450 mm, कुल चौड़ाई 1800 mm और कुल ऊंचाई 2235 mm, ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1980 mm का आता है। 
  • ट्रैक्टर का कुल वजन 2215 किलोग्राम है। 
  • Massey ferguson 9000 Planetary Plus ट्रैक्टर के ईंधन टैंक क्षमता की क्षमता 47 लीटर है। जिससे हम लम्बे समय तक खेत में काम कर सकते है। 

ये भी पढ़ें: कंपनी ने लॉन्च किया Massey Ferguson 9563 Smart 4WD 60 HP श्रेणी में दमदार ट्रैक्टर

Massey Ferguson 9000 Planetary Plus ट्रैक्टर की कीमत

Massey Ferguson 9000 Planetary Plus ट्रैक्टर की कीमत की हम बात करे तो ये आपको 7.40-7.70 लाख तक की बाजार कीमत तक मिलेगा अलग-अलग राज्य में इसकी कीमत में थोड़ा फरक भी देखा जा सकता है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad