महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने सितंबर 2024 में ट्रैक्टर बिक्री में 3 % की वृद्धि दर्ज की

By : Tractorbird News Published on : 01-Oct-2024
महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (FES) ने सितंबर 2024 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। 

कंपनी की इस महीने घरेलू बिक्री 43,201 यूनिट रही, जो की पिछले साल सितंबर 2023 में 42,034 यूनिट से अधिक है । 

कुल ट्रैक्टर बिक्री, जिसमें निर्यात भी शामिल है, सितंबर 2024 में 44,256 यूनिट पर पहुंच गई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 43,210 यूनिट था। 

सितंबर 2024 महीने के दौरान निर्यात 1,055 यूनिट रहा। 

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री डेटा सितंबर 2024

  • कंपनी ने इस महीने घरेलू बाजार में 43,201 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की है जो September 2023 में 42,034 रही थी 
  • इस साल कंपनी ने सितंबर महीने में अपनी घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 3% की वृद्धि दर्ज की की है, वही निर्यात बाजार में इस साल सितंबर में बिक्री कम रही जो की 1,055 है साथ ही पीछे साल इस महीने में कंपनी ने निर्यात बाजार में 1,176 ट्रैक्टर बेचे थे जिससे की इसके साथ ही ग्रोथ -10% है। 
  • कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार इस साल कंपनी ने सितंबर 2024 में कुल 44,256 ट्रैक्टर बेचे और बिक्री में 2% की वृद्धि दर्ज की है।
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर 2024 के लिए अपने वर्ष-तारीख (YTD) ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े भी जारी किए हैं। 
  • कंपनी ने घरेलू बिक्री में वृद्धि देखी, 2024 में 206,236 यूनिट बिकीं, जबकि 2023 में 198,724 यूनिट बिकी थीं, जो घरेलू बाजार में 4% की वृद्धि दर्शाता है।
  • दूसरी ओर, महिंद्रा के YTD ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट 2024 में निर्यात बाजार में 36% की महत्वपूर्ण वृद्धि दिखी। 
  • कंपनी ने सितंबर 2024 में निर्यात बिक्री में 8,613 यूनिट हासिल की, जबकि सितंबर 2023 में यह आंकड़ा 6,346 यूनिट था। 
  • कुल मिलाकर, महिंद्रा की YTD कुल बिक्री 2024 में 214,849 यूनिट रही, जो 2023 में बेची गई 205,070 यूनिट से 5% की वृद्धि दर्शाती है। इसके अलावा, कंपनी के निर्यात प्रदर्शन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 

ये भी पढ़ें: महिंद्रा कंपनी ने लॉन्च किया किसानों के लिए CBG Tractor

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने इस रपोर्ट पर क्या कहा ?

प्रदर्शन पर बोलते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, "हमने सितंबर में घरेलू बाजार में 43,201 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3% की वृद्धि है।" 

मानसून की वर्षा में 7.5% की वृद्धि हुई है, जो कपास को छोड़कर सभी फसलों की खरीफ बुआई को बढ़ाती है। 

रबी फसल के लिए अच्छा संकेत है कि जलाशयों का स्तर बहाल हो गया है और LPA से 13% अधिक है। ग्रामीण भावनाएं अच्छी खरीफ फसल और मजबूत रबी फसल की संभावना के साथ सकारात्मक हैं। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad