महिंद्रा ट्रैक्टर ने अगस्त में बेचे 21,917 ट्रैक्टर्स, जानिए सम्पूर्ण सेल्स रिपोर्ट के बारे में

By : Tractorbird News Published on : 03-Sep-2024
/

महिंद्रा ट्रैक्टर्स, भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में शीर्ष ट्रैक्टर निर्माता कंपनी, ने अगस्त 2024 में अपनी ट्रैक्टरों की बिक्री के आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। 

अगस्त में कंपनी का खासा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अगस्त 2024 तक निर्यात बिक्री में 36% की वृद्धि और घरेलू बिक्री में 1% की कमी दर्ज की है।               

कंपनी की घेरलू बिक्री में आयी 1 % की कमी 

महिंद्रा ट्रैक्टर्स की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2024 तक कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 1 प्रतिशत की कमी हुई है। 

अगस्त 2024 में महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 20,518 ट्रैक्टरों को भारत में बेचा, जबकि पिछले साल इसी महीने 20,647 ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री हुई थी।

अगस्त महीने में आई 36% की वृद्धि    

  • अगस्त महीने की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने इस महीने ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री में 36 प्रतिशत की वृद्धि की है। 
  • अगस्त 2024 में कंपनी ने 1,399 ट्रैक्टरों को निर्यात किया था, लेकिन अगस्त 2023 में सिर्फ 1,029 ट्रैक्टर भारत से बाहर बेचे गए थे।
  • अगस्त में महिंद्रा ट्रैक्टर्स की कुल बिक्री, यानी घरेलू और निर्यात ट्रैक्टरों की बिक्री में एक प्रतिशत की बढ़त हुई है। 
  • अगस्त 2024 में महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 21,917 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल इसी महीने में 21,676 थे।   

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts