Mahindra XP PLUS 265 Orchard के बारे में जाने यहां

By : Tractorbird News Published on : 29-May-2024
Mahindra

भारत के किसान खेती या व्यावसायिक गतिविधियों में महिंद्रा ट्रैक्टरों का ही उपयोग करना चाहते हैं। 

कंपनी के ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन हैं, जो कम ईंधन खपत के साथ खेती के सभी कार्य करते हैं। Mahindra Company किसानों में अपने मजबूत और शक्तिशाली ट्रैक्टरों की क्षमता के लिए जाना जाती है। 

यदि आप भी महिंद्रा xp प्लस 265 ऑर्चर्ड ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला छोटा मिनी ट्रैक्टर हो सकता है। 

कम्पनी का यह ट्रैक्टर एक शक्तिशाली इंजन के साथ आता है जो 2000 RPM पर 33 HP पावर उत्पन्न करता है। 

Mahindra XP PLUS 265 ऑर्चर्ड ट्रैक्टर की इंजन पावर?

  • Mahindra XP Plus 265 ऑर्चर्ड ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला ELS इंजन है, जो 33 हॉर्स पावर और 139 NM की अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। 
  • कंपनी का यह ट्रैक्टर एक अच्छे एयर फिल्टर के साथ आता है, जो धूल से इंजन को बचाता है। 
  • इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर के इंजन में 2000 rpm की अधिकतम पीटीओ पावर है। 
  • कम्पनी ने इस छोटे से ट्रैक्टर में 49 लीटर का ईंधन टैंक दिया है। 
  • एक रिफ्यूलिंग पर खेती को लंबे समय तक चलाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई आता है दमदार इंजन के साथ

Mahindra XP PLUS 265 ऑर्चर्ड ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  • यह महिंद्रा एक्सपी प्लस ट्रैक्टर Partial Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन के साथ आता है
  • कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया है
  • महिंद्रा एक्सपी प्लस 265 ऑर्चर्ड ट्रैक्टर में आपको Dual Acting Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है, जो खेतों और उबड़ खाबड़ रास्तों में आरामदायक ड्राइव प्रदान करता है.
  • महिंद्रा XP Plus 265 ऑर्चर्ड ट्रैक्टर में आधुनिक ADDC और 1200 kg लिफ्टिंग क्षमता है।
  • महिंद्रा एक्सपी प्लस 265 ऑर्चर्ड ट्रैक्टर में 2 व्हील ड्राइव आता है. इस ट्रैक्टर में 284.48 mm x 609.6 mm (11.2 in x 24 in) रियर टायर दिए गए है, जो खेतों में काम करते वक्त गिली सतह पर भी अपनी अच्छी पकड़ बनाए रखते हैं
  • कंपनी का यह ट्रैक्टर जाइरोवेटर, कल्टीवेटर, रोटावेटर और प्लाऊ के साथ खेती के काम आसानी से कर सकता है। 

Mahindra XP PLUS 265 ऑर्चर्ड ट्रैक्टर की कीमत? 

भारत में, महिंद्रा एक्सपी प्लस 265 ऑर्चर्ड ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये से 5.72 लाख रुपये तक है 

इसकी ऑन रोड कीमत आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के अनुसार बदल सकती है। कंपनी ने 2 साल की वारंटी दी है।

tractorbird के हमारे इस लेख में आप ने Mahindra XP PLUS 265 ऑर्चर्ड ट्रैक्टर के बारे में जाना है। आपके पास Mahindra XP PLUS 265 ऑर्चर्ड ट्रैक्टर से संबंधित कोई और प्रश्न हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

tractorbird.com पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। 

ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad