क्या खासियत है मैसी के इस ट्रैक्टर मैसी फ़र्गुसन 1035 DI महाशक्ति की

By : Tractorbird News Published on : 31-Dec-2022
क्या

जैसा की आप जानते है मैसी ट्रैक्टर कंपनी शुरू से ही किसानों के लिए नए फीचर्स के साथ ट्रैक्टर्स लॉन्च करती रहती है। और किसान भी मैसी के ट्रैक्टर्स को लाना पसंद करते है। मैसी के ट्रैक्टर्स की खिंचाई बहुत अच्छी होती है। ये ट्रेक्टर खेती में अच्छी माइलेज देता है। मैसी के ट्रैक्टर कल्टीवेटर, हैरो और रोटावेटर जैसे उपकरणों को चलाने में बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है। इसी कारण से मैसी के ट्रैक्टर किसानों  को पसंद आते है। इसी के चलते मैसी ने नया ट्रैक्टर मैसी फ़र्गुसन 1035 DI महाशक्ति लॉन्च किया है ये ट्रैक्टर अच्छी इंजन क्षमता के साथ आता है। 

मैसी फ़र्गुसन 1035 DI महाशक्ति ट्रैक्टर इंजन क्षमता 

मैसी फ़र्गुसन 1035 DI महाशक्ति में SIMPSONS S337 T III का इंजन है जो 39 hp इंजन क्षमता के साथ आता है और इसमें 3 सिलिंडर है।

मैसी फ़र्गुसन 1035 DI महाशक्ति का विशेष विवरण

  • मैसी फ़र्गुसन 1035 DI महाशक्ति में 8 फॉरवर्ड+ 2 रिवर्स और इसमें ऑप्शन में 6 फॉरवर्ड+ 2 रिवर्स गियर बॉक्स आते है।
  • ट्रैक्टर के आगे के टायर 6.00 x 16 (15.24 cm x 40.64 cm) आते है और पीछे के टायर 12.4 x 28 (31.49 cm x 71.12 cm) और 13.6 x 28 (34.54 cm x 71.12 cm) में उपलब्ध है आपको जो  पसंद हो आप वैसे टायर के साथ ट्रैक्टर खरीद सकते है। 
  • ट्रैक्टर की आगे चलने की गति 30.2 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
  • तीन-बिंदु लिंकेज नियंत्रण के साथ आता है जो ड्राफ्ट, स्थिति और प्रतिक्रिया नियंत्रण करता है। ये तीनों चीजे CAT-1 (कॉम्बी बॉल) से जुड़े हुए होते है। 
  • मैसी फ़र्गुसन 1035 DI महाशक्ति  ड्राई डिस्क ब्रेक (ड्यूरा ब्रेक) के साथ में आता है। 
  • मैसी फ़र्गुसन 1035 DI महाशक्ति में मैनुअल स्टीयरिंग और  पावर स्टीयरिंग दोनों विकल्प उपलब्ध है। पावर स्टीयरिंग से हम ट्रैक्टर को कम जगह में भी मोड़ सकते है।
  • मैसी फ़र्गुसन 1035 DI महाशक्ति ट्रैक्टर का पीटीओ प्रकार लाइव, सिंगल-स्पीड पीटीओ है और पीटीओ स्पीड 540 आरपीएम ये स्पीड 1500 ईआरपीएम पर मिलती है। 
  • ट्रैक्टर की लिफ्टिंग हाइड्रोलिक्स उठाने की क्षमता 1100 किलोग्राम है। ट्रैक्टर फ्रंट बंपर के साथ आता है। 
  • ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3340 mm , कुल चौड़ाई 1650 mm और कुल ऊंचाई 2210 mm है | 
  • ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1785 mm का आता है। 
  • मैसी फ़र्गुसन 1035 DI महाशक्ति ट्रैक्टर का कुल वजन 1700 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की  क्षमता 47 लीटर है। जिससे हम लम्बे समय तक खेत में काम कर सकते है। 
ये भी पढ़ें: ट्रैक्टर खरीदने पर 50% या 3 लाख तक सब्सिडी देगी हरियाणा सरकार

  • मैसी फ़र्गुसन 1035 DI महाशक्ति ट्रैक्टर की कीमत की हम बात करें तो ये आपको 5.60-5.95 लाख तक की बाजार कीमत तक मिलेगा | अलग-अलग राज्य में इसकी कीमत में थोड़ा फरक भी देखा जा सकता है।  

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad