Massey Ferguson 1035 DI Planetary Plus: खेती की दुनिया में लाजवाब चुनाव

By : Tractorbird News Published on : 22-Apr-2024
Massey

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर भारत के किसानों की पहली पसंद है कंपनी किसानों की जरुरत के हिसाब से ट्रैक्टरो का निर्माण करती है। 

मैसी के ट्रैक्टर खेतों में जबरदस्त काम करने के कारण मशहूर है कंपनी समय समय पर नए ट्रैक्टरो का निर्माण करती रहती है ऐसा ही एक ट्रैक्टर है Massey Ferguson 1035 DI Planetary Plus.

हमारे इस लेख में आप इस ट्रैक्टर के विवरण के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Massey Ferguson 1035 DI Planetary Plus फ्रंट के बारे में

Massey Ferguson 1035 DI Planetary Plus Look wise अगर आप इस ट्रैक्टर को देखते है तो ट्रैक्टर में आपको हलोजन हेड बल्ब के साथ हेड लाइट देखने को मिलती है और सामने वाली ग्रिल भी इसमें बड़ी दी गयी है। 

ड़ी ग्रिल होने से ट्रैक्टर में एयर circulation अच्छा बना रहता है जिससे की ट्रैक्टर का इंजन ठंडा रहता है। 

सामने की तरफ आपको इस ट्रैक्टर में 50 किलोग्राम का बंपर मिलता है। ट्रैक्टर में बंपर होने से ट्रैक्टर आगे से उठता नहीं है।

ये भी पढ़ें : MF 1035 DI Planetary Plus फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

Massey Ferguson 1035 DI Planetary Plus की इंजन पावर

इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में 40 HP का Simpson S337.1 T III A इंजन दिया है। इसकी क्यूबिक कैपेसिटी 2400 cc है। 

ट्रैक्टर में मयको बॉस कंपनी का inline Fuel Injection Pump आपको मिलता है जो की 3 सिलिंडर के साथ काम करता है। 

इसी के साथ नीचे की तरफ इंजन आयल फ़िल्टर (Oil filter) देखने को मिलता है। डीजल से पानी की मात्रा को अलग करने के लिए कंपनी ने इस ट्रैक्टर में वाटर सेपरेटर (Water seprator) भी प्रदान किया है। 

वाटर सेपरेटर के पीछे dual डीज़ल स्पिन फ़िल्टर दिए गए है जो की डीज़ल की सफाई के लिए बहतरीन कार्य करते है। 

Massey Ferguson 1035 DI Planetary Plus के features

  • ट्रैक्टर में सीट फुल्ली अर्गोनॉमिक के साथ दी गयी है जो की बहुत ही कम्फर्टेबल है। 
  • इस ट्रैक्टर में काफी चौड़ा हैंडल आपको मिलता है। जिससे की चालक को ट्रैक्टर चलाने में आसानी होती है।   
  • इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में आपको 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स / 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स ऑप्शन में मिलते है और ट्रैक्टर में Partial constant mesh Transmission Type आपको मिल जाता है जिससे की ट्रैक्टर में अच्छा नियंत्रण प्राप्त होता है।
  • इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 34 hp है इसी के साथ ट्रैक्टर में ग्राउंड स्पीड पीटीओ (Ground speed PTO) दी गयी है जो की 540 आरपीएम (RPM) स्पीड पर चलता है। 
  • मल्टीस्पीड और लाइव स्पीड पीटीओ का ऑप्शन इस ट्रैक्टर में आपको देखने को मिलता है।
  • इसके हाइड्रोलिक्स के लिंक्स की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको stabilizer चैक चैन वाला दिया गया है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1100 किलोग्राम है।
  • ट्रैक्टर में ड्राफ्ट, पोजीशन और response कण्ट्रोल के भी पॉइंट्स दिए गए है। 
  • इस ट्रैक्टर के बैक साइड में सीट के पीछे रिफ्लेक्टर और बोटल करियर भी दिया गया है। इसी के साथ बैक साइड फंडेर पर बड़ा टूल बॉक्स भी आपको देखने को मिलता है।
  • ट्रैक्टर में 6.00 x 16 (15.24 cm x 40.64 cm) Front टायर और 12.4 x 28 (31.49 cm x 71.12 cm) Rear टायर आपको मिल जाते है इसके अलावा 13.6 x 28 (34.54 cm x 71.12 cm) Rear टायर भी आपको मिलते जाते है।

ये भी पढ़ें : Massey Ferguson 244 DYNATRACK ट्रैक्टर के बारे में जाने यहां

Massey Ferguson 1035 DI Planetary Plus ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

Massey Ferguson 1035 DI Planetary Plus ट्रैक्टर की 6.15-6.46 लाख रूपए है जो की भारत के किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है। 

ट्रैक्टरबर्ड के हमारे इस लेख में आपने Massey Ferguson 1035 DI Planetary Plus ट्रैक्टर के बारे में जाना है। 

आपके पास Massey Ferguson 1035 DI Planetary Plus से संबंधित कोई और प्रश्न हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

ट्रैक्टरबर्ड पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। 

ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और नयी अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad