SWARAJ स्वराज 735 XT VS MF 1035 DI Planetary Plus जानिए दोनों में कौन सा ट्रैक्टर है शक्तिशाली

By : Tractorbird News Published on : 18-Apr-2024
SWARAJ

किसान भाइयों जैसा की आप सब जानते हैं Swaraj और Massey Ferguson ट्रैक्टर भारत में जाने माने ट्रैक्टर ब्रांड है। दोनों ही कंपनी के ट्रैक्टर किसानों को बहुत पसंद आते है। 

ये दोनों कंपनिया किसान के बीच बहुत लोकप्रिय बनी हुई है। ये लेख MF 1035 DI Planetary Plus और SWARAJ 735 XT की तुलना के बारे में है।

SWARAJ स्वराज 735 XT VS MF 1035 DI Planetary Plus इंजन पावर क्या है?

  • स्वराज 735 XT और MF 1035 DI Planetary Plus दोनों ही ट्रैक्टर 50 HP श्रेणी में आते है। दोनों ही ट्रैक्टरों के इंजन में आपको 3 सिलिंडर्स मिलते है। 
  • MF 1035 DI Planetary Plus ट्रैक्टर की क्यूबिक कैपेसिटी 2400 cc (Cubic Capacity) है और SWARAJ 735 XT2734 cc (Cubic Capacity) है। 
  • इन दोनों में शक्तिशाली इंजन आपको मिल जाते है जिससे की आप आसानी से सभी खेती के कार्य कर सकते है।
  • SWARAJ 735 XT ट्रैक्टर में एयर क्लीनर 3- स्टेज ऑयल बाथ टाइप, कूलिंग सिस्टम वाटर कूल्ड (Water cooled cooling system) विथ नो लॉस टैंक है। 

ये भी पढ़ें : जॉन डियर 5045 डी VS न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 में क्या अंतर है ?

SWARAJ स्वराज 735 XT VS MF 1035 DI Planetary Plus फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  • SWARAJ 735 XT और MF 1035 DI Planetary Plus दोनों नई तकनीकों के साथ में आते है।
  • MF 1035 DI Planetary Plus ट्रैक्टर में आपको Partial constant mesh Transmission Type मिल जाता है और SWARAJ 735 XT ट्रैक्टर में आपको Constant Mesh ट्रांसमिशन मिल जाता है।
  • MF 1035 DI Planetary Plus ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर्स आपको देखने को मिलते है इस ट्रैक्टर में विक्लप में 10 Forward + 2 Reverse गियर्स भी है जिससे की ट्रैक्टर में अच्छी गति प्राप्त होती है।SWARAJ 735 XT ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse दिए गए है।
  • ट्रैक्टरों को नियंत्रित करने के लिए MF 1035 DI Planetary Plus ट्रैक्टर में Multi disc oil immersed Brakes और SWARAJ 735 XT में Oil Immersed Brakes दिए गए है।। 
  • MF 1035 DI Planetary Plus और SWARAJ 735 XT ट्रैक्टरों में आपको Mechanical और Power Steering का विक्लप मिल जाता है।
  • MF 1035 DI Planetary Plus ट्रैक्टर में 6.00 x 16 (15.24 cm x 40.64 cm) के Front और 12.4 x 28 (31.49 cm x 71.12 cm) रियर टायर आपको मिल जाते है।
  • SWARAJ 735 XT ट्रैक्टर में फ्रंट टायर स्टैंडर्ड 52.40 X 406.40 mm (6.00x16) और रियर टायर स्टैंडर्ड 345.44 mm x 711.20 mm (13.6 x 28) के आपको मिल जाते है। 

MF 1035 DI Planetary Plus VS SWARAJ 735 XT कीमत क्या है? 

ट्रैक्टरों की कीमत की बात करे तो MF 1035 DI Planetary Plus की कीमत 6.15-6.46 लाख रूपए तक है और SWARAJ 735 XT ट्रैक्टर की कीमत 5.95-6.36 लाख रूपए तक है।

कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक देखने को मिलता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad