न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स हेरिटेज एडीशन ट्रैक्टर - जानें, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

By : Tractorbird Published on : 24-Jan-2026
न्यू

किसानों की पसंद: न्यू हॉलैंड 3600 TX हेरिटेज एडिशन ट्रैक्टर

न्यू हॉलैंड 3600 Tx हेरिटेज एडीशन  ट्रैक्टर भारतीय किसानों के लिए एक भरोसेमंद और ऑल-राउंड परफॉर्मेंस देने वाला ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर दमदार इंजन, उन्नत ट्रांसमिशन, मजबूत हाइड्रोलिक्स और आधुनिक फीचर्स के साथ आता है, जिससे किसान इससे हर प्रकार के कृषि उपकरण आसानी से चला सकते हैं। 

खेती के साथ-साथ यह ट्रैक्टर व्यावसायिक कार्यों के लिए भी उपयुक्त माना जाता है। इस लेख में हम आपको न्यू हॉलैंड 3600 Tx हेरिटेज एडीशन  ट्रैक्टर के सभी प्रमुख फीचर्स और तकनीकी विवरण के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

न्यू हॉलैंड 3600 Tx हेरिटेज एडीशन इंजन और परफॉर्मेंस

न्यू हॉलैंड 3600 Tx हेरिटेज एडीशन ट्रैक्टर में कंपनी द्वारा FPTS 8000 टेक्नोलॉजी वाला शक्तिशाली इंजन दिया गया है। यह ट्रैक्टर 47 HP श्रेणी में आता है और इसमें 3 सिलेंडर का दमदार इंजन मिलता है, जो कठिन से कठिन कृषि कार्यों को आसानी से पूरा करने में सक्षम है। 

ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2931 CC दी गयी है और ये इंजन 2100 आरपीएम उत्पन करता है। 

बेहतर इंजन परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑयल बाथ टाइप एयर क्लीनर दिया गया है, जिससे इंजन की लाइफ लंबी रहती है और मेंटेनेंस भी कम होता है। यह ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनके फीचर्स उपयोग के अनुसार अलग-अलग हैं।

न्यू हॉलैंड 3600 Tx हेरिटेज एडीशन ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स

ट्रांसमिशन की बात करें तो ट्रैक्टर में  सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन के साथ आता है, ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स दिया गया है, जो अलग-अलग खेत परिस्थितियों में बेहतर नियंत्रण प्रदान करता है।   

न्यू हॉलैंड 3600 Tx हेरिटेज एडीशन स्पीड और ब्रेकिंग सिस्टम

3600-2 TX  ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.80 - 31.20 किमी/घंटा और रिवर्स स्पीड 2.80 - 10.16 किमी/घंटा है। सुरक्षा और बेहतर कंट्रोल के लिए दोनों वेरिएंट्स में यांत्रिक रूप से सक्रिय तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन करते हैं।

न्यू हॉलैंड 3600 Tx हेरिटेज एडीशन टायर साइज और स्टीयरिंग

4WD वेरिएंट में आगे के टायर 6.00 X 16 / 6.50 X 16 और पीछे के टायर 13.6 x 28/ 14.9x28 साइज के दिए गए हैं। स्टीयरिंग की बात करें तो पावर स्टीयरिंग और मैकेनिकल स्टीयरिंग दोनों विकल्प मिलते हैं, जिससे ट्रैक्टर चलाना आसान और आरामदायक बनता है।

न्यू हॉलैंड 3600 Tx हेरिटेज एडीशन हाइड्रोलिक्स, लिफ्टिंग क्षमता और अन्य फीचर्स

  • इस ट्रैक्टर में 24 सेंसिंग पॉइंट्स के साथ सेंसोमेटिक 24 / लिफ्ट-ओ-मटिक, हाइट लिमिटर, DRC वाल्व और आइसोलेटर वाल्व के साथ उन्नत हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है। 
  • इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800 किलोग्राम है, जो भारी उपकरणों को उठाने में सक्षम बनाती है।   ट्रैक्टर में 46 लीटर की बड़ी फ्यूल टैंक क्षमता दी गई है, जिससे लंबे समय तक बिना रुके काम किया जा सकता है। 
  • इसके अलावा, 425 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और व्हीलबेस 1955 MM इसे हर तरह की खेती के लिए उपयुक्त बनाते हैं। कंपनी इसमें 88 Ah की बैटरी और 45/55 Amp का अल्टरनेटर भी प्रदान करती है।

न्यू हॉलैंड 3600 Tx हेरिटेज एडीशन  ट्रैक्टर की कीमत?

न्यू हॉलैंड 3600 Tx हेरिटेज एडीशन  ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹ 6.79 - 7.06 लाख रुपये  (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप के अनुसार कीमत में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। न्यू हॉलैंड कंपनी ने इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट और जरूरतों को ध्यान में रखकर तय की है।

Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजमहिंद्रान्यू हॉलैंडवीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts