Mahindra NOVO सीरीज़ के दमदार ट्रैक्टर मॉडल्स
By : Tractorbird Published on : 18-Jun-2025
भारतीय किसानों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए Mahindra ने अपने NOVO सीरीज़ में कई दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टर पेश किए हैं।
ये ट्रैक्टर खासतौर पर भारी भरकम खेती कार्यों जैसे गहरी जुताई, हार्वेस्टिंग, और रोटावेटर चलाने के लिए बनाए गए हैं। इनकी 50 HP से 74 HP की पावर रेंज इन्हें बड़ी ज़मीनों पर काम करने वाले किसानों के लिए आदर्श विकल्प बनाती है।
Mahindra NOVO सीरीज़ की खासियतें:
- ज्यादा पावरफुल इंजन: हाई टॉर्क और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के साथ।
- अत्याधुनिक हाइड्रोलिक्स: जिससे भारी औजार भी आसानी से चलाए जा सकते हैं।
- आरामदायक ड्राइविंग: चौड़ा प्लेटफॉर्म, पावर स्टीयरिंग और एडजस्टेबल सीट।
- कम रखरखाव खर्च: मजबूत और टिकाऊ डिजाइन, जिससे ट्रैक्टर लंबे समय तक चले।
Mahindra NOVO सीरीज़ के ट्रैक्टर मॉडल्स के फीचर्स
Mahindra NOVO सीरीज़ में 50 HP से 74 HP की पावर तक के ट्रैक्टर मौजूद है इनके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत निम्नलिखित दी गयी है -
1. Mahindra Novo 755 Di
- महिंद्रा नोवो 755 डीआई 74HP इंजन वाला एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर नवीनतम फीचर्स से फरपुर आता है इस ट्रैक्टर में PTO पावर 66 HP की दी गयी है।
- इस ट्रैक्टर के इंजन में 4 सिलेंडर दिए गए है। इसके गियर बॉक्स में 15 फॉरवर्ड और 15 रियर गियर्स आपको मिलते है, ट्रैक्टर में 18.4 x 30 के बड़े रियर टायर दिए गए है।
- Mahindra Novo 755 Di ट्रैक्टर के हाइड्रॉलिक्स में 2600 किलोग्राम की उच्च वजन उठाने की क्षमता है।
- महिंद्रा नोवो 755 डीआई की वारंटी या तो दो साल या 2000 घंटे के उपयोग के लिए है, जो भी पहले आए। Mahindra Novo 755 Di ट्रैक्टर की कीमत 12.30-12.90 लाख रूपए तक है।
ये भी पढ़ें: महिंद्रा अर्जुन 605 मिनी हार्वेस्टर की विशेषताएं और कीमत
2. महिंद्रा नोवो 655 DI 4WD
- महिंद्रा नोवो 655 DI 4WD ट्रैक्टर 68 एचपी की शक्तिशाली इंजन पावर के साथ में आता है। इस ट्रैक्टर से सभी प्रकार के कृषि कार्य आसानी से किए जा सकते है।
- इस ट्रैक्टर में गियरबॉक्स 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स गियर के साथ में आता है। इसकी 2700 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी दी गयी है।
- इस ट्रैक्टर में बड़े आकार के एयर क्लीनर और रेडिएटर, एडजस्टेबल सीट और आर्म रेस्ट, डिजिटल मीटर भी दिए गए है। महिंद्रा नोवो 655 DI 4WD ट्रैक्टर की कीमत कीमत 12.25-12.78 लाख रूपए तक है।
3. Mahindra ARJUN NOVO 605 DI-MS
- Mahindra ARJUN NOVO 605 DI-MS इस ट्रैक्टर में आपको 49hp श्रेणी का शक्तिशाली इंजन मिलता है।
- ट्रैक्टर के इंजन में 4 सिलेंडर कंपनी प्रदान करती है ट्रैक्टर का इंजन 2100 चक्रो/RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3100 cc है।
- इस ट्रैक्टर में 15F+3R गियर आपको मिलते है। ट्रैक्टर में पीटीओ की पावर 43 HP है, ट्रैक्टर का पीटीओ हर प्रकार की मशीनरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर की 7.70 - 8.10 कीमत लाख रूपए तक है।
अगर आप अपने खेतों के लिए एक शक्तिशाली, टिकाऊ और बहुउपयोगी ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो Mahindra की NOVO सीरीज़ में से कोई भी मॉडल आपकी मेहनत को आसान और उत्पादक बना सकता है। खासकर बड़े खेतों या कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के लिए ये ट्रैक्टर बहुत ही उपयुक्त हैं।