पॉवरफुल इंजन शक्ति के साथ आता है पॉवरट्रैक EURO 47

By : Tractorbird News Published on : 26-Jul-2023
पॉवरफुल

पॉवरट्रैक कंपनी भारत में ट्रैक्टरों की जानी मानी कंपनी है किसानों द्वारा इनके ट्रैक्टरों को बहुत पसंद किया जाता है। पॉवरट्रैक के ट्रैक्टर खेत पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण किसानों की पहली पसंद बना हुआ है। कंपनी समय-समय पर किसानों की जरूरत के हिसाब से ट्रैक्टरों का निर्माण करती रहती है। 

इसी क साथ कंपनी ने पॉवरट्रैक EURO 47 ट्रैक्टर का निर्माण किया है। EURO 47 एक 47 hp का ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर के फीचर्स,स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े। 

इंजन पावर 

  • यूरो 47 लोकप्रिय यूरो 50 इंजन के प्रसिद्ध 2761 सीसी इंजन के साथ आता है और 35.04 किलोवाट (47 एचपी) की शक्ति उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर का इंजन बहुत शक्तिशाली है और खेत में हर कार्य के लिए उपयुक्त है। इस ट्रैक्टर से आप हर प्रकार के कार्य कर सकते है।
  • इस ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन होने से खेती के उपकरण जोडऩा, जुताई करना, थ्रेसिंग करना आदि बिल्कुल आसान हो जाता है। अत्यधिक उन्नत तकनीकी इंजन के कारण इस ट्रैक्टर का प्रदर्शन श्रेष्ठ है।
  • इसके अलावा, पॉवरट्रैक यूरो 47 का यह इंजन बहुत शक्तिशाली और विश्वसनीय है।

पॉवरट्रैक यूरो 47 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

  • ये ट्रैक्टर नए और अत्यधिक एडवांस गुणवक्ता फीचर्स के साथ आता है। आधुनिक फीचर्स होने से ट्रैक्टर को हैंडल करना आसान हो जाता है। 
  • इस ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन देती है। ट्रैक्टर के गियर बॉक्स में आपको 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स मिलते है। 
  • यूरो 47 8+2 फुली कॉन्स्टेंट मेश गियर बॉक्स के साथ आता है जो न केवल गियर शिफ्ट को आसान बनाता है बल्कि गियर बॉक्स की लाइफ भी बढ़ाता है। यह स्टाइलिश डिजाइन के साथ-साथ ड्राइविंग की थकान को कम करने में भी मदद करता है। 
  • यूरो 47 पांच साल की वारंटी के साथ आता है जो भरोसेमंद गुणवत्ता का प्रतीक है। यूरो 47 एक पावर पैक ट्रैक्टर है जो पूरी तरह से सभी सुविधाओं से सुसज्जित है। 
  • पॉवरट्रैक यूरो 47 में 2.7-29.7 किमी प्रतिघंटे की फॉरवर्ड स्पीड है।
  • ट्रैक्टर में कंपनी तेल में डूबे ब्रेक प्रदान करती है, जिससे ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
  • यह खेतों पर लंबे समय तक कार्य के लिए 50-लीटर बड़े ईंधन टैंक की क्षमता प्रदान करता है।
  • पॉवरट्रैक यूरो 47 में 1600 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता है।
  • पॉवरट्रैक यूरो 47 स्टीयरिंग टाइप मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग (वैकल्पिक) स्टीयरिंग है।

पॉवरट्रैक यूरो 47 की कीमत 

पॉवरट्रैक यूरो 47 की कीमत 6.67-7.06 लाख तक है। ट्रैक्टर कीमत में कई स्थानों फरक भी देखने को मिलता है। यह ट्रैक्टर की गुणवत्ता से समझौता किए बिना किफायती मूल्य पर प्रदान किया जाने वाला उत्तम दर्जे का ट्रैक्टर है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad