Solis 5515 E 4WD ट्रैक्टर - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

By : Tractorbird News Published on : 14-May-2023
Solis

सॉलिस 5515-4 डब्ल्यूडी 55 एचपी श्रेणी में एक जापानी प्रौद्योगिकी संचालित ट्रैक्टर है जिसे विशेष रूप से भारतीय किसानों की समृद्धि के लिए विकसित किया गया है। 

सर्वश्रेष्ठ 55 एचपी ट्रैक्टर इंजन से लैस सॉलिस 5515-4 डब्ल्यूडी 2000 रेटेड आरपीएम पर अधिकतम उत्पादकता के लिए बेजोड़ प्रदर्शन देता है। हम हमारे इस लेख में आपको इस ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है।

ये भी पढ़ें: फार्मट्रैक 60 क्लासिक ट्रैक्टर आता है शक्तिशाली इंजन के साथ जानिये इसके बारे में

ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • सॉलिस 5515-4WD ट्रैक्टर में उच्च दक्षता के लिए फुल्ली सिंक्रोमेश टाइप 10 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर में टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 9.5x24 और पीछे के टायर 16.9x28 है।
  • सॉलिस 5515-4WD ट्रैक्टर खास कर आलू की बुवाई, डोजर, लोडर जैसे विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है। अत्याधुनिक सोलिस 5515-4WD एक तकनीकी चमत्कार है जो भारतीय फसलों और मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त है, जिससे उन्हें अधिक आय अर्जित करने और प्राप्त करने की अनुमति मिलती है।
  • ट्रैक्टर में पीटीओ के स्पीड 540 आरपीएम है। ट्रैक्टर का पीटीओ अत्याधुनिक तरीके से निर्मित किया गया है। ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर 47 HP की है।
  • ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 2000 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता है।
  • ट्रैक्टर में ब्रेक्स प्रकार तेल में डूबे मल्टी डिस्क आउटबोर्ड ब्रेक आपको मलते है।
  • स्टीयरिंग प्रकार की बात करे तो इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग आपको मिलता है। 
  • ट्रैक्टर के Hydraulics lifting System में 3 Point लिंकेज दिए गए है।
  • ट्रैक्टर में 65 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक कंपनी ने दिया है। बड़ी ईंधन टैंक क्षमता होने से आप ट्रैक्टर से लम्बे समय तक खेत में काम कर सकते है। जिससे समय की बचत होती है और समय पर सारा काम हो जाता है।

ये भी पढ़ें: स्वराज कंपनी के टॉप 7 ट्रैक्टर

Solis 5515 E ट्रैक्टर की कीमत?

Solis 5515 E ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 8.10 - 8.80 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फर्क भी देखने को मिलता है, किसान भाइयों ये ट्रैक्टर दमदार इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर से हर प्रकार का कार्य किया जा सकता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad