सोनालीका गोल्डन सीरीज़ लॉन्च: 6 फरवरी से खेती को मिलेगी ज़्यादा ताकत और बेहतर माइलेज
By : Tractorbird Published on : 06-Feb-2026
भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टर्स ने गोल्ड सीरीज को खास तौर पर ज्यादा पावर, बेहतर परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स के साथ तैयार किया है।
यह सीरीज़ न सिर्फ खेतों में भारी कामों के लिए भरोसेमंद है, बल्कि अपने प्रीमियम लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी से भी अलग पहचान बनाती है। आइए विस्तार से जानते हैं सोनालीका DI 745 गोल्ड और सोनालीका DI 55 III गोल्ड मॉडल्स की खासियतें।
सोनालीका गोल्डन सीरीज डिज़ाइन और लुक: शाही अंदाज़ में मजबूती
- सोनालिका गोल्ड सीरीज़ का लुक पहली नजर में ही आकर्षित करता है।
- ब्लेज़िंग ब्लू कलर और गोल्ड Badging सोनालीका ट्रैक्टर को प्रीमियम और शाही पहचान देता है।
- गोल्डन ग्लो हेडलैम्प्स रात के समय बेहतर रोशनी के साथ शानदार लुक भी देते हैं।
- हैवी ड्यूटी प्रो+ बम्पर और स्ट्रेंग्थेनेड FAB (Front Axle Bracket) ट्रैक्टर को ज्यादा मजबूत बनाते हैं, जिससे कठिन परिस्थितियों में भी बेहतरीन स्थिरता मिलती है।
- रोबस्ट फेंडर और क्लॉ लैंप डिजाइन के साथ-साथ सुरक्षा भी बढ़ाते हैं।
सोनालीका गोल्डन सीरीज इंजन और पावर: सेगमेंट का सबसे बड़ा 3-सिलेंडर इंजन
- गोल्ड सीरीज़ में दिया गया नया E3.5 इंजन (3532 cc) इस सेगमेंट का सबसे बड़ा 3-सिलेंडर इंजन है।
- 107 mm Bore और 131 mm Stroke Length के कारण इंजन से ज्यादा टॉर्क और स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है।
- सोनालीका DI 745 गोल्ड – 220 Nm टॉर्क के साथ आता है।
- सोनालीका DI 55 III गोल्ड – 235 Nm टॉर्क के साथ में आता है, जो भारी कृषि उपकरणों को आसानी से संभालने में मदद करता है।
- एलिप्टिकल Silencer इंजन की आवाज़ को कम करता है और आरामदायक ऑपरेशन देता है।
सोनालीका गोल्ड सीरीज़ ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स: हर काम के लिए सही स्पीड
- सोनालीका गोल्ड सीरीज़ में दिया गया Multi Speed Driveline (MSD) सिस्टम किसानों को हर कार्य के लिए सही स्पीड चुनने की आज़ादी देता है।
- सोनालीका गोल्ड सीरीज़ में 15 (12+3) और 20 (16+4) गियरबॉक्स विकल्प हर एप्लिकेशन के लिए 3 से 4 गियर स्पीड ऑप्शन दिए गए है।
- सोनालीका DI 55 III गोल्ड की स्पीड रेंज: 1.8 से 34.8 किमी/घंटा है।
- सोनालीका DI 745 गोल्ड E3.5 की स्पीड रेंज: 2.3 से 35.7 किमी/घंटा है।
- सोनालीका DI 745 गोल्ड में Splitter Lever (16+4 गियरबॉक्स), जिससे ऑपरेटर को और ज्यादा कंट्रोल मिलता है।
- डबल क्लच (IPTO) से PTO ऑपरेशन आसान और स्मूद हो जाता है।
सोनालीका गोल्ड सीरीज़ पीटीओ और हाइड्रोलिक्स: भारी औजारों के लिए पूरी ताक़त
- खेती में PTO और हाइड्रोलिक्स की भूमिका बेहद अहम होती है।
- ग्लोबल पीटीओ – लाइव 540 / रिवर्स/ इंडिपेंडेंट मल्टीस्पीड के साथ कुल 6 PTO स्पीड्स दी गयी है।
- सेगमेंट में हाईएस्ट पीटीओ पावर – 46.5 HP, जिससे रोटावेटर, बेलर और सुपर सीडर जैसे भारी औजार आसानी से चलते हैं।
- Precision 5G हाइड्रोलिक्स दी गयी है - सोनालीका DI 745 गोल्ड में 2000 kg लिफ्ट क्षमता दी गयी है, सोनालीका DI 55 III गोल्ड में 2200 kg हाई लिफ्ट कैपेसिटी फैक्ट्री फिटेड DC वाल्व, हैवी ड्यूटी हिच और दराबर पहले से लगे होते हैं, जिससे अतिरिक्त खर्च नहीं होता।
सोनालीका गोल्ड सीरीज़ कम्फर्ट और एर्गोनॉमिक्स: लंबा काम, बिना थकान
- सोनालिका ने ड्राइवर की सुविधा पर भी पूरा ध्यान दिया है।
- Ezzy Lift Bonnet with Gas Strut, जिससे मेंटेनेंस आसान हो जाता है।
- Ergo Steering और Ergo Deck के साथ दोनों तरफ शिफ्ट गियर लीवर, जिससे ऑपरेशन आरामदायक बनता है।
- Jetline Throttle और Next Gen Cluster से कंट्रोल और मॉनिटरिंग बेहतर होती है।
- Mobile Charger जैसी छोटी लेकिन काम की सुविधा भी दी गई है।
सोनालीका गोल्ड सीरीज़ टायर, बैलास्ट और मजबूती
- Standard Rear Ballast Weight, जिससे ट्रैक्टर की ग्रिप और संतुलन बेहतर होता है।
- DI 55 III में Rear Wheel Weights के साथ 16.9×28 टायर्स, जो खेत में ज्यादा ट्रैक्शन देते हैं।
- Robust Backend और Heavy Duty Hydraulic Linkages लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं।
सोनालीका गोल्ड सीरीज़ स्मार्ट टेक्नोलॉजी और वारंटी
स्काई स्मार्ट Telematics से ट्रैक्टर की परफॉर्मेंस, लोकेशन और सर्विस से जुड़ी जानकारी आसानी से मिलती है।
6 साल की वारंटी और 400 घंटे का सर्विस इंटरवल, जो किसानों के रख-रखाव खर्च को कम करता है।
सोनालीका गोल्ड सीरीज़ फ्यूल टैंक क्षमता
लंबे समय तक बिना रुके काम करने के लिए पर्याप्त फ्यूल टैंक दिया गया है।
- DI 745 Gold – 55 लीटर
- DI 55 III – 65 लीटर
सोनालिका गोल्ड सीरीज़ उन किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो ज्यादा पावर, आधुनिक टेक्नोलॉजी, शानदार लुक और कम मेंटेनेंस चाहते हैं। चाहे भारी खेती के काम हों या आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग, DI 745 Gold और DI 55 III दोनों ही मॉडल हर मोर्चे पर दमदार साबित होते हैं।
Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।