स्वराज 735 XT: 40 एचपी श्रेणी में दमदार ट्रैक्टर

By : Tractorbird Published on : 20-Feb-2026
स्वराज

स्वराज ट्रैक्टर्स की दमदार पेशकश स्वराज 735 अक्स टी 

स्वराज ट्रैक्टर्स भारत के सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड्स में से एक है, जो अपनी मजबूती, कम रखरखाव लागत और बेहतरीन माइलेज के लिए जाना जाता है। स्वराज ट्रैक्टर किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं, जिससे ये छोटे, मध्यम और बड़े खेतों के लिए उपयुक्त होते हैं।

स्वराज 735 अक्स टी स्वराज कंपनी के सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद ट्रैक्टर मॉडलों में से एक है। यह 40 एचपी श्रेणी का बहुउद्देश्यीय ट्रैक्टर है, जिसे खासतौर पर भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह ट्रैक्टर मजबूत निर्माण, बेहतरीन माइलेज और उच्च प्रदर्शन के कारण छोटे और मध्यम किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। 


कल्टीवेटर, रोटावेटर, थ्रेशर, सीड ड्रिल और ट्रॉली जैसे विभिन्न कृषि कार्यों के लिए यह एक आदर्श विकल्प माना जाता है। यदि आप अपनी खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाना चाहते हैं, तो स्वराज 735 अक्स टी आपके लिए एक शानदार साथी साबित हो सकता है।

स्वराज 735 अक्स टी इंजन पावर और परफॉर्मेंस

स्वराज 735 अक्स टी ट्रैक्टर में कंपनी द्वारा Model RV-3 XM+ 3A इंजन दिया गया है। यह 42 HP

पावर उत्पन्न करता है, जो खेत के भारी और मध्यम कार्यों को आसानी से संभालने में सक्षम है। इसमें 3-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, डायरेक्ट इंजेक्शन, डीजल इंजन दिया गया है, जो ईंधन की बचत के साथ अधिक कार्यक्षमता प्रदान करता है।


ट्रैक्टर का इंजन डिस्प्लेसमेंट 3307 सीसी है और यह 2000 आरपीएम पर बेहतरीन प्रदर्शन देता है। इसमें 3-स्टेज ऑयल बाथ टाइप एयर क्लीनर दिया गया है, जो धूल भरे वातावरण में भी इंजन की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। 


इंजन को ठंडा रखने के लिए वाटर-कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे समय तक लगातार काम करने पर भी इंजन ओवरहीट नहीं होता।


स्वराज 735 अक्स टी ट्रांसमिशन और गियर सिस्टम


स्वराज 735 अक्स टी में स्टैंडर्ड सिंगल ड्राई डिस्क फ्रिक्शन प्लेट क्लच दिया गया है, जबकि ड्यूल क्लच का विकल्प भी उपलब्ध है। गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त गति मिलती है।


इसकी फॉरवर्ड स्पीड 2.20 से 28.50 किमी/घंटा तक है, जबकि रिवर्स स्पीड 2.70 और 10.50 किमी/घंटा है। यह स्पीड रेंज खेत और सड़क दोनों परिस्थितियों में बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है।


स्वराज 735 अक्स टी PTO और हाइड्रोलिक क्षमता


इस ट्रैक्टर में 32.6 HP का उच्च-प्रदर्शन PTO (पावर टेक-ऑफ) दिया गया है, जिसकी गति 540 RPM है। यह सुविधा रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य PTO संचालित उपकरणों को सुचारूप से चलाने में मदद करती है। 


उन्नत PTO सिस्टम और आसान संचालन इसे हर किसान के लिए विश्वसनीय विकल्प बनाता है। हाइड्रोलिक क्षमता की बात करें तो स्वराज 735 अक्स टी में 1650 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता है। इसका 3-पॉइंट लिंकेज (श्रेणी I और II) विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों के साथ संगत है।


स्वराज 735 अक्स टी ब्रेक, स्टीयरिंग और टायर


इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए (Oil Immersed) ब्रेक दिए गए हैं, जो बेहतर सुरक्षा और कम मेंटेनेंस सुनिश्चित करते हैं। स्टीयरिंग के लिए स्टैंडर्ड मैकेनिकल स्टीयरिंग दी गई है, जबकि पावर स्टीयरिंग का विकल्प भी उपलब्ध है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर थकान कम होती है।


टायर साइज की बात करें तो इसमें फ्रंट टायर 6.00 x 16 और रियर टायर 13.6 x 28 दिए गए हैं, जो बेहतर ग्रिप और स्थिरता प्रदान करते हैं।


स्वराज 735 अक्स टी की कीमत? 


स्वराज 735 अक्स टी ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹6.38 लाख से ₹6.65 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। अलग-अलग राज्यों और डीलर के अनुसार कीमत में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। 40 HP श्रेणी में यह ट्रैक्टर अपनी कीमत के अनुसार बेहतरीन फीचर्स और मजबूत प्रदर्शन प्रदान करता है।

स्वराज 735 अक्स टी एक भरोसेमंद, मजबूत और किफायती ट्रैक्टर है, जो खेती के लगभग सभी जरूरी कार्यों को आसानी से पूरा करने में सक्षम है। यदि आप 40 HP श्रेणी में एक ऐसा ट्रैक्टर तलाश रहे हैं जो शक्ति, माइलेज और टिकाऊपन का संतुलन दे, तो यह मॉडल आपके लिए एक उत्तम विकल्प हो सकता है।

Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजमहिंद्रान्यू हॉलैंडवीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts