स्वराज 744 FE पोटैटो एक्सपर्ट: आलू की खेती के लिए बेहतरीन ट्रैक्टर

By : Tractorbird Published on : 01-Apr-2026
स्वराज

स्वराज 744 FE पोटैटो एक्सपर्ट ट्रैक्टर इंजन और परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी

स्वराज ट्रैक्टर्स भारत की अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है, जो अपनी मजबूत गुणवत्ता, भरोसेमंद प्रदर्शन और किफायती कीमत के लिए जानी जाती है। यह कंपनी महिंद्रा समूह का हिस्सा है और किसानों की जरूरतों के अनुसार उन्नत और टिकाऊ ट्रैक्टर बनाने पर विशेष ध्यान देती है। स्वराज के ट्रैक्टर खासतौर पर भारतीय खेती की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं।

स्वराज 744 FE पोटैटो एक्सपर्ट इंजन और परफॉर्मेंस

स्वराज 744 FE पोटैटो एक्सपर्ट 45 HP श्रेणी का एक शक्तिशाली और विशेष रूप से आलू की खेती के लिए डिजाइन किया गया ट्रैक्टर है। इसमें 3 सिलेंडर वाला 3136 CC इंजन दिया गया है, जो 2000 RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। यह इंजन कठिन कृषि कार्यों के साथ-साथ इंटरकल्चर और विशेष फसलों की खेती के लिए भी उपयुक्त है।

इसमें 3-स्टेज ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर दिया गया है, जो इंजन को धूल और गंदगी से सुरक्षित रखता है। 37.4 HP का PTO पावर इसे विभिन्न कृषि उपकरणों जैसे रोटावेटर, प्लांटर और स्प्रेयर के लिए सक्षम बनाता है। वाटर कूल्ड सिस्टम इंजन को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखता है, जिससे ट्रैक्टर लगातार बेहतर प्रदर्शन करता है।

स्वराज 744 FE पोटैटो एक्सपर्ट ट्रांसमिशन और गियर सिस्टम

इस ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच के साथ कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो स्मूथ और आसान गियर शिफ्टिंग सुनिश्चित करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जिससे किसान अलग-अलग कार्यों के लिए उपयुक्त स्पीड का चयन कर सकते हैं।इसकी फॉरवर्ड स्पीड 3.1 से 29.2 किमी/घंटा और रिवर्स स्पीड 4.3 से 14.3 किमी/घंटा तक है। इसमें 12V 88Ah बैटरी और स्टार्टर मोटर दी गई है, जो ट्रैक्टर को आसानी से स्टार्ट करने में मदद करती है।

स्वराज 744 FE पोटैटो एक्सपर्ट ब्रेक और स्टीयरिंग

Swaraj 744 FE Potato Xpert में ऑयल इमर्स्ड ब्रेक दिए गए हैं, जो बेहतर पकड़, कम घिसाव और लंबी उम्र प्रदान करते हैं। यह ब्रेकिंग सिस्टम कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करता है। इसमें मैकेनिकल स्टीयरिंग दिया गया है, जबकि पावर स्टीयरिंग का विकल्प भी उपलब्ध है। सिंगल ड्रॉप आर्म एडजस्टमेंट के साथ यह ट्रैक्टर आरामदायक और आसान नियंत्रण प्रदान करता है।

स्वराज 744 FE पोटैटो एक्सपर्ट PTO और कार्यक्षमता

इस ट्रैक्टर में 6-स्प्लाइन PTO दिया गया है, जो 540 RPM पर कार्य करता है। यह फीचर विभिन्न कृषि उपकरणों को चलाने के लिए उपयुक्त है।37.4 HP का PTO पावर इसे मल्टी-टास्किंग के लिए सक्षम बनाता है, जिससे किसान एक ही ट्रैक्टर से कई प्रकार के कार्य कर सकते हैं।

स्वराज 744 FE पोटैटो एक्सपर्ट फ्यूल क्षमता

स्वराज 744 FE पोटैटो एक्सपर्ट में 45 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे यह ट्रैक्टर लंबे समय तक बिना रुके काम कर सकता है। यह विशेष रूप से बड़े खेतों और लंबे समय तक चलने वाले कार्यों के लिए उपयोगी है।

स्वराज 744 FE पोटैटो एक्सपर्ट डाइमेंशन और वजन

इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2050 किलोग्राम है, जो इसे मजबूत और स्थिर बनाता है। इसका व्हीलबेस 1950 मिमी, कुल लंबाई 3440 मिमी और चौड़ाई 1730 मिमी है, जिससे यह खेतों में संतुलित प्रदर्शन देता है। 400 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे ऊबड़-खाबड़ और असमान जमीन पर भी आसानी से चलने योग्य बनाता है।

स्वराज 744 FE पोटैटो एक्सपर्ट हाइड्रोलिक्स और लिफ्टिंग क्षमता

इस ट्रैक्टर में 1700 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता दी गई है, जो इसे भारी कृषि उपकरणों के संचालन के लिए सक्षम बनाती है। इसमें CAT-1 और CAT-2 3-पॉइंट लिंकज दिया गया है, जिससे विभिन्न प्रकार के उपकरणों को आसानी से जोड़ा जा सकता है।

स्वराज 744 FE पोटैटो एक्सपर्ट टायर साइज और ग्रिप

इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6.00 x 16 साइज के दिए गए हैं, जबकि रियर टायर 13.6 x 28 साइज के हैं। यह टायर संयोजन बेहतर ट्रैक्शन, संतुलन और खेतों में मजबूत पकड़ प्रदान करता है, खासकर आलू जैसी फसलों की खेती में।

स्वराज 744 FE पोटैटो एक्सपर्ट की कीमत?

स्वराज 744 FE पोटैटो एक्सपर्ट की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत ₹ 7.32 to 7.62 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फर्क भी देखने को मिलता है। स्वराज 744 FE पोटैटो एक्सपर्ट ट्रैक्टर उन किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो विशेष रूप से आलू और अन्य पंक्ति वाली फसलों की खेती करते हैं। इसकी दमदार इंजन क्षमता, उच्च लिफ्टिंग पावर और विशेष डिजाइन इसे आधुनिक खेती के लिए एक भरोसेमंद और प्रभावी मशीन बनाते हैं।

Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजमहिंद्रान्यूहॉलैंडवीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts