भारत में स्वराज के टॉप 5 ट्रैक्टर - कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

By : Tractorbird Published on : 29-Mar-2026
भारत

भारत में खेती तेजी से आधुनिक हो रही है और ऐसे में किसानों को मजबूत, भरोसेमंद और किफायती ट्रैक्टर की जरूरत होती है। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए स्वराज ट्रैक्टर्स ने भारतीय किसानों के लिए कई दमदार और टिकाऊ ट्रैक्टर पेश किए हैं।

स्वराज ट्रैक्टर अपनी मजबूत बॉडी, कम मेंटेनेंस, बेहतरीन माइलेज और भारी काम करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। छोटे किसानों से लेकर बड़े किसानों तक, हर जरूरत के अनुसार कंपनी ने अलग-अलग HP रेंज में ट्रैक्टर उपलब्ध कराए हैं। 

इस लेख में हम भारत में स्वराज के टॉप 5 ट्रैक्टर के बारे में जानेंगे, जिनमें उनकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन शामिल हैं—ताकि आप अपनी खेती के लिए सही ट्रैक्टर का चुनाव कर सकें। 

1.स्वराज 855 एफई

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 52 एचपी श्रेणी और 3478 CC का इंजन प्रदान किया है। ये खेतों में लंबे समय तक बिना थके काम कर सके और शानदार परफॉर्मेंस दे सके। 

ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है और ट्रैक्टर का इंजन 2000 आरपीएम जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर में गियरबॉक्स ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट मैश व स्लाइडिंग का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर का विकल्प प्रदान किया है। 

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में 42.9 HP का पीटीओ की सुविधा दी गई है, जिससे थ्रेशर, रोटावेटर, रीपर और अन्य कृषि यंत्रों को आसानी से चलाया जा सकता है। इस ट्रैक्टर में आगे की ओर 6.00 X 16 / 7.50 X 16साइज के टायर दिए गए हैं, जो बेहतर संतुलन और स्टेयरिंग कंट्रोल प्रदान करते हैं। 

पीछे के टायरों में कंपनी दो विकल्प देती है—14.90×28 और 16.90×28। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3575 मिमी और चौड़ाई 1845 मिमी है, जिससे यह खेतों में स्थिरता के साथ काम करता है। इसका व्हीलबेस 2250 मिमी का है, जो ट्रैक्टर को बेहतर बैलेंस प्रदान करता है। 

कुल वजन 2220 किलोग्राम होने के कारण यह ट्रैक्टर भारी कार्यों के दौरान भी मजबूत पकड़ बनाए रखता है। ट्रैक्टर में 437 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस आपको मिलता है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की कीमत भारतीय बाजार में लगभग 8.46 लाख रुपये से 8.81 लाख रुपये के बीच है। 

2. स्वराज 744 एफई

स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला 3307 CC क्षमता का इंजन दिया गया है, जो 47 HP की पावर जनरेट करता है। इसका इंजन 2000 RPM पर काम करता है, जिससे यह बेहतर टॉर्क और फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करता है। 

यह ट्रैक्टर कठिन से कठिन खेतों में भी आसानी से काम करने में सक्षम है। इसका PTO पावर 41.8 HP है, जो रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य PTO आधारित उपकरणों को चलाने के लिए पर्याप्त है। स्वराज 744 एफई में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिया गया है, जो खेती और ट्रांसपोर्ट दोनों के लिए उपयुक्त है। 

इसमें सिंगल और ड्यूल क्लच का विकल्प मिलता है, जिससे किसान अपनी जरूरत के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं। इस ट्रैक्टर में Oil Immersed Brakes (ऑप्शनल) दिए गए हैं, जो बेहतर ग्रिप और लंबी उम्र प्रदान करते हैं। 

ये ब्रेक खेत और सड़क दोनों परिस्थितियों में सुरक्षित ब्रेकिंग सुनिश्चित करते हैं। इस ट्रैक्टर में आगे 6.00 x 16 या 7.50 x 16 और पीछे 13.6 x 28 या 14.9 x 28 टायर का विकल्प मिलता है। ये टायर खेत में मजबूत पकड़ प्रदान करते हैं, जिससे ट्रैक्टर फिसलता नहीं है और काम लगातार चलता रहता है।

स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी के साथ आता है, जो इसकी गुणवत्ता और भरोसे को दर्शाता है। इसकी कीमत ₹7.42 लाख से ₹7.73 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

3. स्वराज 855 डी टी प्लस

स्वराज 855 डी टी प्लस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला 3480 CC इंजन दिया गया है, जो 48 HP की पावर जनरेट करता है। इसका इंजन 1800 RPM पर काम करता है, जो इसे कम स्पीड पर भी ज्यादा टॉर्क देने में सक्षम बनाता है। 


यह खासियत इसे भारी कार्यों के लिए और अधिक प्रभावी बनाती है। इसका पीटीओ पावर 44.7 HP है, जो रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य पीटीओ आधारित उपकरणों को चलाने के लिए पर्याप्त है। स्वराज 855 डी टी प्लस में स्टैण्डर्ड ड्यूल क्लच के साथ कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर बदलने को आसान और स्मूद बनाता है। 


इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है। स्वराज 855 डी टी प्लस में फ्रंट 6.00 x 16 और रियर 14.9 x 28 टायर दिए गए हैं, जो खेत में मजबूत पकड़ प्रदान करते हैं। ये टायर ट्रैक्टर को फिसलने से बचाते हैं और कार्य को सुचारू रूप से जारी रखते हैं। इसकी कीमत ₹ 8.46 लाख से ₹ 8.81 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

4. स्वराज 855 एक्स एम


स्वराज 855 एक्स एम ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला 3480 CC इंजन दिया गया है, जो 48 HP की पावर जनरेट करता है। इसका इंजन 1800 RPM पर काम करता है, जो इसे कम स्पीड पर भी ज्यादा टॉर्क देने में सक्षम बनाता है। यह खासियत इसे भारी कार्यों के लिए और अधिक प्रभावी बनाती है।

इसका पीटीओ पावर 44.9 HP है, जो रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य पीटीओ आधारित उपकरणों को चलाने के लिए पर्याप्त है। स्वराज 855 एक्स एम का वजन 2170 किलोग्राम है, जो इसे खेत में बेहतर संतुलन प्रदान करता है। 

इसका व्हीलबेस 2145 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 410 मिमी है, जिससे यह ऊबड़-खाबड़ जमीन पर भी आसानी से काम कर सकता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है, स्वराज 855 एक्स एम में फ्रंट 6.00 x 16 और रियर 14.9 x 28 टायर दिए गए हैं, जो खेत में मजबूत पकड़ प्रदान करते हैं।

ये टायर ट्रैक्टर को फिसलने से बचाते हैं और कार्य को सुचारू रूप से जारी रखते हैं। इसकी कीमत ₹7.87 लाख से ₹8.17 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

5. स्वराज 963 एफई

स्वराज 963 एफई के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 60 HP एचपी का शक्तिशाली इंजन मिलता है जिसमे की आपको 4 सिलिंडर आपको मिल जाते है। इस ट्रैक्टर में इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3478 cc है। 

ट्रैक्टर का इंजन 2100 RPM के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर में आपको 53.6 hp का शक्तिशाली पीटीओ मिल जाता है जिससे की हर प्रकार के पीटीओ से चलने वाले उपकरण को आप इस ट्रैक्टर से आसानी से चला सकते है। 

स्वराज  963 एफई ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिया गया है और इसका ट्रांसमिशन टाइप सिंक्रोमेश है।  स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर 2200 किलोग्राम की अधिकतम वजन उठाने की क्षमता के साथ में आता है। 

स्वराज ट्रैक्टर के सामने के टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 7.50 x 16  के सामने के टायर और 16.9 x 28 के पीछे के टायर आपको मिल जाते है। स्वराज Swaraj 963 FE इंजन की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 10.60-11.50 लाख रुपए है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिल जाता है।          

स्वराज के ये टॉप 5 ट्रैक्टर—855 FE, 744 FE, 855 DT Plus/ XM और 963 FE—भारतीय किसानों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। यदि आपको मध्यम पावर और किफायती ट्रैक्टर चाहिए तो 744 FE एक अच्छा विकल्प है। भारी कार्य और ज्यादा पावर के लिए 855 FE और 855 XM बेहतरीन साबित होते हैं। 

वहीं, बड़े खेतों और कमर्शियल उपयोग के लिए 963 FE एक शक्तिशाली विकल्प है। कुल मिलाकर, स्वराज ट्रैक्टर्स के ये ट्रैक्टर टिकाऊपन, परफॉर्मेंस और कीमत के संतुलन के कारण भारतीय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।                   

 Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजमहिंद्रान्यू हॉलैंडवीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts