स्वराज के 5 सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर: जानें कीमत, फीचर्स और खासियत

By : Tractorbird Published on : 20-May-2026
/

स्वराज के लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल और उनकी खास खूबियां

भारतीय किसानों के बीच स्वराज ट्रैक्टर्स अपनी मजबूत बॉडी, शानदार माइलेज और दमदार प्रदर्शन के लिए काफी लोकप्रिय है। कंपनी छोटे किसानों से लेकर बड़े किसानों तक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग श्रेणी के ट्रैक्टर पेश करती है। 

खेती, ढुलाई, जुताई, बुवाई और भारी कृषि उपकरणों के संचालन के लिए स्वराज के कई मॉडल किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं। आइए जानते हैं स्वराज के कुछ लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडलों की कीमत, फीचर्स और खासियत के बारे में।

1. स्वराज कोड

स्वराज कोड

छोटे किसानों और बागवानी कार्यों के लिए स्वराज कोड एक शानदार मिनी ट्रैक्टर माना जाता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन संकरी जगहों और छोटे खेतों में काम करने के लिए उपयुक्त है।

यह ट्रैक्टर सब्जियों, फल बागानों और छोटे कृषि कार्यों में काफी उपयोगी साबित होता है। इसमें 9.46 HP पीटीओ पावर दी गई है। साथ ही ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स और सिंगल क्लच की सुविधा मिलती है।

10 लीटर फ्यूल टैंक वाले इस मिनी ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹2.44 लाख से ₹2.49 लाख तक है। कंपनी इस मॉडल पर 700 घंटे या 1 वर्ष की वारंटी देती है।

2. स्वराज 735 FE

स्वराज 735 FE

स्वराज 735 FE छोटे और मध्यम किसानों के लिए एक शानदार विकल्प माना जाता है। यह ट्रैक्टर खेती के साथ-साथ ढुलाई कार्यों में भी अच्छा प्रदर्शन करता है। इसकी मजबूत बनावट और आसान संचालन किसानों को काफी पसंद आता है। ये ट्रैक्टर 40 HP की पावर के साथ में आता है। 

इस मॉडल में 32.6 HP पीटीओ पावर दी गई है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिया गया है, जिससे अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त स्पीड मिलती है। इसमें ड्यूल क्लच और ड्राई डिस्क या ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स की सुविधा मिलती है।

48 लीटर फ्यूल टैंक वाला यह ट्रैक्टर लंबे समय तक काम करने में सक्षम है। इसकी कीमत लगभग ₹5.83 लाख से ₹6.18 लाख तक रखी गई है। कंपनी इस पर 2000 घंटे या 2 वर्ष की वारंटी प्रदान करती है।

3. स्वराज 742 XT

स्वराज 742 XT

स्वराज 742 XT राजस्थान समेत कई राज्यों के किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह ट्रैक्टर 45 HP इंजन के साथ आता है और खेत के लगभग सभी कार्यों में शानदार प्रदर्शन देता है।

जुताई, ट्रॉली ढुलाई, सीड ड्रिल और रोटावेटर जैसे कार्यों के लिए यह मॉडल काफी उपयोगी माना जाता है। इसकी 1700 किलोग्राम हाइड्रोलिक क्षमता भी किसानों के लिए खास आकर्षण है।

इस ट्रैक्टर में 38 HP पीटीओ पावर, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स और सिंगल या ड्यूल क्लच विकल्प दिए गए हैं। 56 लीटर फ्यूल टैंक के साथ आने वाले इस मॉडल की कीमत लगभग ₹6.38 लाख से ₹6.73 लाख तक है। कंपनी इसकी वारंटी 6000 घंटे या 6 वर्ष तक देती है।

4. स्वराज 744 FE

स्वराज 744 FE

स्वराज 744 FE 48 HP इंजन के साथ आने वाला एक मजबूत और टिकाऊ ट्रैक्टर है। यह मॉडल बड़े खेतों और नियमित कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है। कठिन जमीन पर भी इसका प्रदर्शन काफी अच्छा रहता है।

इस ट्रैक्टर की 1700 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता भारी कृषि उपकरणों को आसानी से संभालने में मदद करती है। इसमें 41.8 HP पीटीओ पावर दी गई है। साथ ही ड्यूल क्लच और ड्राई डिस्क या ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स की सुविधा भी मिलती है।

60 लीटर फ्यूल टैंक के साथ आने वाले इस ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹6.87 लाख से ₹7.37 लाख तक है। कंपनी इस मॉडल पर 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी देती है।

5. स्वराज 855 FE

स्वराज 855 FE

स्वराज 855 FE किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद मॉडलों में से एक माना जाता है। यह ट्रैक्टर भारी कृषि कार्यों और कठिन जमीन पर शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इसकी मजबूत बॉडी और दमदार इंजन इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाते हैं।

इस ट्रैक्टर की 2000 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता इसे हैरो, रोटावेटर और कल्टीवेटर जैसे भारी उपकरणों के संचालन के लिए उपयुक्त बनाती है। इसमें 42.9 HP पीटीओ पावर दी गई है। ट्रैक्टfर में ड्राई डिस्क और ऑयल इमर्स्ड ब्रेक का विकल्प मिलता है। इसके अलावा ड्यूल, सिंगल और IPTO क्लच विकल्प भी उपलब्ध हैं।

इसमें 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबे समय तक बिना रुकावट काम किया जा सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7.87 लाख से ₹8.37 लाख तक है। कंपनी इस मॉडल पर 6000 घंटे या 6 वर्ष की वारंटी भी देती है। 

स्वराज के ये सभी ट्रैक्टर अलग-अलग जरूरतों और खेती के कार्यों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। जहां स्वराज कोड छोटे खेतों और बागवानी के लिए उपयुक्त है, वहीं स्वराज 855 FE और स्वराज 744 FE जैसे मॉडल भारी कृषि कार्यों के लिए बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। किसान अपनी जरूरत, बजट और खेती के प्रकार के अनुसार सही ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं।

Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। 

साथ ही स्वराज, महिंद्रा, न्यूहॉलैंड, और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts