महिंद्रा के टॉप 3 ट्रैक्टर - जानें, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुडी पूरी जानकारी

By : Tractorbird Published on : 01-Dec-2025
महिंद्रा

2025 में भारत के टॉप 3 महिंद्रा ट्रैक्टर

महिंद्रा ट्रैक्टर भारत का सबसे अधिक बिकने वाला ट्रैक्टर ब्रांड है, जो 50 से भी ज्यादा देशों में अपनी सेवाएं प्रदान करता है। यह कम मेंटेनेंस, बेहतर माइलेज, लंबी उम्र और शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए किसानों के बीच बेहद लोकप्रिय है। 

ट्रैक्टरों के साथ-साथ महिंद्रा खेती के अन्य उपकरणों की भी उत्कृष्ट रेंज देता है, इसी कारण यह लंबे समय से किसानों का भरोसेमंद और पसंदीदा ब्रांड बना हुआ है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स 15 से 74 एचपी तक की पावर रेंज में उपलब्ध हैं, जिनकी शुरुआती कीमत लगभग 3.30 लाख रुपये है। 

कंपनी किसानों की जरूरत और बजट के हिसाब से कई विकल्प पेश करती है। इस लेख में हम आपको महिंद्रा के टॉप 3 ट्रैक्टर के बारे में जानकारी देंगे। 

1. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i बड़े पैमाने की खेती और कठिन कृषि कार्यों के लिए एक प्रीमियम श्रेणी का ट्रैक्टर है। यह 57 HP के शक्तिशाली इंजन और 50.3 PTO HP के साथ आता है, जो भारी-भरकम कार्यों को आसानी से संभाल सकता है। 

इसकी 2200 किलो की लिफ्टिंग क्षमता इसे बड़े औज़ारों और उपकरणों के साथ काम करने में सक्षम बनाती है। महिंद्रा ने इसे 66 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक के साथ पेश किया है, जिससे किसान पूरे दिन बिना ईंधन भरे काम कर सकते हैं। 

यह ट्रैक्टर हल चलाने, निराई, बुवाई और खुदाई जैसे बड़े कृषि कार्यों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। इसमें मैकेनिकल, सिंक्रोमेष ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर बदलने को सरल और प्रभावी बनाता है। 

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i की कीमत ₹ 9.28 लाख से ₹ 9.65 लाख तक है, जो इसे बड़े किसानों और उच्च स्तर की खेती करने वालों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक बनाती है।

2. महिंद्रा अर्जुन 555

महिंद्रा अर्जुन 555

महिंद्रा अर्जुन 555 ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 49.3 एचपी का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है। इस ट्रैक्टर के इंजन में कपनी ने 4 सिलेंडर प्रदान किए है। यह ट्रैक्टर 2100 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है।

इसमें इंजन को ठंडा रखने के लिए ड्राई टाइप डुअल एलिमेंट टाइप का एयर फिल्टर आता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 44.9 है। इस ट्रैक्टर में सिंक्रोमेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 8 फारवर्ड और 2 रिवर्स गियर हैं। ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए हैं जो कम फिसलन प्रदान करते हैं। 

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई, 49.3 एचपी ट्रैक्टर एक 2 WD यानी टू व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर के सामने के टायर 6 x 16 / 7.5 x 16 साइज और इसका पिछला टायर 14.9 x 28 / 16.9 X 28 साइज का है। महिंद्रा अर्जुन 555 ट्रैक्टर की कीमत 8.40 - 8.90 लाख रूपए तक है।

3. महिंद्रा 265 DI

महिंद्रा 265 DI

महिंद्रा 265 DI भारतीय किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय और किफायती ट्रैक्टरों में से एक है। यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए आदर्श है, जिनके पास छोटे खेत हैं और जिन्हें हल्के कृषि कार्य करने होते हैं। 

इसमें 30 हॉर्सपावर का दमदार इंजन दिया गया है, जो साधारण खेती के लिए पर्याप्त शक्ति प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर का ट्रांसमिशन पार्टियल कॉन्स्टेंट मेष तकनीक पर आधारित है, जो वैकल्पिक रूप से उपलब्ध है। 

महिंद्रा 265 DI में 12.4 x 28 के पिछले और 6.00 x 16 के आगे के टायर लगे होते हैं, जो खेती के दौरान बेहतर पकड़ प्रदान करते हैं। इसमें 45 लीटर का फ्यूल टैंक मौजूद है, जिससे किसान लंबे समय तक बिना बार-बार ईंधन भरवाए काम कर सकते हैं।

इसकी 1200 किलो तक की लिफ्टिंग क्षमता इसे छोटे औज़ारों और हल्के कृषि उपकरणों के साथ काम करने के लिए उपयुक्त बनाती है। इसकी कीमत ₹ 5.46 लाख से ₹ 5.69 लाख तक है, जो इसे छोटे और मध्यम किसानों के लिए सुलभ बनाती है। 

Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजमहिंद्रान्यू हॉलैंडवीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts