2025 के लिए 5 टॉप 4WD ट्रैक्टर – कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

By : Tractorbird Published on : 30-Apr-2025
2025

आधुनिक ट्रैक्टरों के इस्तेमाल ने खेती को न केवल उन्नत बनाया है, बल्कि किसानों को अपनी कृषि उपज और आय बढ़ाने में भी काफी सहायता दी है। आजकल निर्माता ट्रैक्टरों में लगातार नई तकनीकों और सुविधाओं को जोड़ रहे हैं, जो किसानों की विविध जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं। 

इन्हीं सुविधाओं में 4डब्ल्यूडी (4WD) टेक्नोलॉजी भी शामिल है। छोटे, मध्यम और बड़े किसान आज 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टरों को बड़ी संख्या में अपना रहे हैं। 

5 टॉप 4WD ट्रैक्टरों की कीमत और फीचर्स से जुड़ी जानकारी निम्नलिखित दी गयी है -

1. VST 927 4WD

  • VST 927 4WD में 24 हॉर्सपावर का मजबूत इंजन है जिसमें 3 सिलिंडर लगे होते हैं। यह ट्रैक्टर 2800 RPM की दर से चलता है और इसकी PTO पावर 19 HP है। 
  • VST 927 4WD ट्रैक्टर में Constant Mesh ट्रांसमिशन दिया गया है। ट्रैक्टर में 6 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक (Oil Immersed Brakes) दिए गए हैं जो सुरक्षा और नियंत्रण बेहतर बनाते हैं। 
  • इसके अलावा, VST 927 4WD में 18 लीटर का फ्यूल टैंक, ड्राई टाइप एयर क्लीनर, 750 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी और 5.00 X 12 फ्रंट तथा 8.00 X 18 रियर टायर्स हैं। 
  • इसका कुल वजन 750 किलोग्राम है, जो इसे संतुलित और स्थिर बनाता है। VST 927 4WD ट्रैक्टर की कीमत 5.30-5.60 लाख के बीच है।

2. Captain 223 4WD

  • Captain 223 4WD ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर का इंजन 22 HP की पावर बनाता है। साथ ही इंजन में 1 सिलिंडर दिया गया है और इसकी क्यूबिक कैपेसिटी 952 CC है। 
  • ये इंजन 3000 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। Captain 223 4WD ट्रैक्टर में 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर्स का सेटअप है। 
  • Captain 223 4WD ट्रैक्टर के टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 5.00 X 12 और पीछे के टायर 8.00 X 18 के दिए गए है ये भारी काम के लिए भी उचित है। 
  • Captain 223 4WD ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 4.15-4.90 लाख रूपए तक है। 
  • ट्रैक्टर में आगे के टायर 5.00 X 12 और पीछे के टायर 8.00 X 18 के दिए गए है ये भारी काम के लिए भी उचित है। इस ट्रैक्टर की कीमत 4.15-4.90 लाख रूपए तक है।

ये भी पढ़ें: Solis 50 HP ट्रैक्टर के टॉप मॉडल्स

3. John Deere 3028EN 4WD

  • John Deere 3028EN 4WD ट्रैक्टर 28 एचपी के शक्तिशाली इंजन के साथ में आता हैं जो की बागवानी के सभी कार्यों को आसानी से करने में सक्षम हैं। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको 3 सिलिंडर इंजन मिलता है जो की 2800 आरपीएम पर कार्य करता है। तेल में डूबे डिस्क ब्रेक्स इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाते हैं, ब्रैकिंग सिस्टम अच्छा होने से ट्रैक्टर को हर स्थिति में अच्छे से नियंत्रित किया जा सकता है। 
  • इस ट्रैक्टर में कालर रेवेर्सर टाइप का ट्रांसमिशन मिलता है, साथ ही इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते हैं साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको Single क्लच मिलता है। 
  • John Deere 3028 EN ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6.00 x 14 के है और रियर टायर 8.30 x 24 / 9.50 x 24 के इस ट्रैक्टर में कंपनी प्रदान करती है। इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के आधार पर 7.52-8.00 लाख तय की गयी है।

4. Massey Ferguson 244 DYNATRACK 4WD 

  • Massey Ferguson 244 DYNATRACK ट्रैक्टर में आपको 44 एचपी का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है। 
  • Massey Ferguson 244 DYNATRACK ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Constant mesh (SuperShuttle) Both side shift gearbox के साथ मिल जाता है साथ ही इसमें 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियरबॉक्स हैं।
  • मैसी फर्ग्यूसन 244 डीआई डायनाट्रैक 4WD आयल इम्मरसेड ब्रेक के साथ आता है।
  • मैसी फर्ग्यूसन 244 डीआई डायनाट्रैक 4WD का स्टीयरिंग टाइप पावर स्टीयरिंग (Power steering) है। टायरों का साइज 8.00 x 18 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रिवर्स टायर है। 
  • 244 डीआई डायनाट्रैक 4WD में 2050 kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। मैसी फर्ग्यूसन 244 डीआई डायनाट्रैक 4WD की कीमत 8.50-8.90 लाख रुपए तक है।

5. वीएसटी 922 4WD 

  • वीएसटी 922 4WD ट्रैक्टर में 22 hp का शक्तिशाली इंजन आपको मिलता है। 3 सिलेंडरों के साथ शक्तिशाली इंजन है,जो 3000 आरपीएम उत्पन्न करता है। 
  • वीएसटी 922 4WD ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन कांस्टेंट MESH दिया है साइड शिफ्ट गियरबॉक्स होने से चालक को ट्रैक्टर के गियर बदलने में आसानी होती है। 
  • ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड+2 रिवर्स गति के लिए गियरबॉक्स प्रदान किये गए है। ट्रैक्टर में फ्रंट टायर्स साइज 5.00 X 12 / 6.00 X 12 है और रियर टायर्स का साइज 8.00 X 18 / 8.3 x 20 है। 
  • वीएसटी 922 4WD ट्रैक्टर में स्टीयरिंग Manual स्टीयरिंग दिया गया है। पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर के चालक को ट्रैक्टर को चलाने में भी मजा आता है और पावर स्टीयरिंग से कम जगह में भी ट्रैक्टर आसानी से घूम जाता है। 
  • इस ट्रैक्टर की कीमत 4.50- 4.90 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक देखने को मिलता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts