ड्यूज-फार कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टरों के बारे में जाने यहां

By : Tractorbird News Published on : 26-Mar-2024
ड्यूज-फार

डीयूटीज़ फ़ाहर भारत में एक प्रसिद्ध जर्मन ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। डीयूटीज़ फ़ाहर कंपनी 1864 में जर्मनी के क्लेनबर्ग में स्थापित हुई थी। 1927 में कंपनी ने Dutz MTH 222 नामक अपना पहला ट्रैक्टर बनाया। 

डीयूटी फ़ाहर ट्रैक्टर उच्च गुणवत्ता और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। आज इस लेख में हम आपको इस कंपनी के 5 टॉप ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी देंगे। 

1. सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन 

सामे ड्यूटज् फॉर एग्रोलक्स 80 के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 80 HP का शक्तिशाली इंजन मिलता है जिसमे की आपको 4 सिलिंडर मिल जाते है। इस ट्रैक्टर में इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 4000 cc है। 

ट्रैक्टर का इंजन 2200 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। ट्रैक्टर में आपको 68.8 का शक्तिशाली पीटीओ मिल जाता है। 

इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में आपको 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स / 10 फॉरवर्ड +10 रिवर्स गियर्स मिल जाते है। सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन ट्रैक्टर के सामने के टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 7.50 x 16/11.2 x 24  के सामने के टायर और 16.9 x 30 के पीछे के टायर आपको मिल जाते है। 

सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन ट्रैक्टर की कीमत 16.38-16.50 लाख रुपए है। 

2. सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 4WD 

सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 4WD ट्रैक्टर में आपको 50 HP  कैटेगिरी का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है। ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 43 एचपी है। 

इसमें 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 4WD का स्टीयरिंग टाइप मैकेनिकल है। सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 4WD में 1900 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। 

टायरों का साइज 11.2 X 20 फ्रंट टायर और 14.9 x 28 रिवर्स टायर है। सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 4WD की कीमत 10.76-10.91 लाख* (एक्स-शोरूम कीमत) रुपए है।  

ये भी पढ़ें : पॉवरट्रेक कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

3. सामे ड्यूज-फार 3042 E 

सामे ड्यूटज् फॉर 3042 ई एक 42 एचपी का ट्रैक्टर है। सामे ड्यूटज् फॉर 3042 ई 3 शक्तिशाली सिलेंडर के साथ आता है जो खेतों में अच्छा काम करने में सक्षम है। 

सामे ड्यूटज् फॉर 3042 ई में  इंजन की क्षमता 2500 सीसी है जिसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स हैं, जो ट्रैक्टर को खेतों में तेज और टिकाऊ बनाने में मदद करता है। 

ट्रैक्टर में 1250 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता है। ट्रैक्टर में सामने 6.00 X 16 के टायर और पीछे 13.6 X 28  के टायर आपको मिल जाते है। इस ट्रैक्टर की कीमत 6.97-7.12 लाख रूपए तक है। 

4. सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 55 4WD  

सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 55 4WD सुपर आकर्षक डिजाइन के साथ एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर में 55 HP का शक्तिशाली इंजन आपको मिल जाता है। 

इसमें 8 Forward + 2 Reverse/ 12 Forward + 3 Reverse गियरबॉक्स हैं। सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 55 4WD Hydraulic operated oil Immerse sealed disc Brakes के साथ आता है। 

सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 55 4WD में 2000 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 55 4WD ट्रैक्टर की कीमत 11.19-11.34 लाख रुपए तक है।

5. सामे ड्यूज-फार एग्रोमैक्स 60

इस ट्रैक्टर में आपको 60 एचपी काट्रांसमिशन के साथ  शक्तिशाली इंजन मिल जाता है। फुल्ली कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। 

सामे ड्यूज-फार एग्रोमैक्स 60 हाइड्रोस्टैटिक रूप से तेल में डूबे हुए ब्रेक्स के साथ आता है। एग्रोमैक्स 60 में 2100 kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। 

टायरों का साइज 12.4 x 20/7.5 x 16 फ्रंट टायर और 16.9 x 28 रिवर्स टायर है। सामे ड्यूज-फार एग्रोमैक्स 60 ट्रैक्टर की कीमत 8.00-9.10 लाख रुपए है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad