सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन पावर से भरपूर ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 24-Mar-2024
सामे

स्वागत है किसान भाइयों आपका ट्रैक्टर बर्ड के इस नए लेख में आज हम यहां आपको एक शक्तिशाली ट्रैक्टर के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप भी किसान है और एक शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे है तो आप बिलकुल सही स्थान पर आए है । 

जी हां ड्यूज-फार कंपनी का ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन ट्रैक्टर बहुत शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो की खेती और ढुलाई के सभी कार्यों को आसानी से कर सकता है। इस लेख में आप इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जानेंगे।              

ड्यूज-फार कंपनी के बारे में 

डीयूटीज़ फ़ाहर भारत में एक प्रसिद्ध जर्मन ट्रैक्टर निर्माता है। डीयूटीज़ फ़ाहर कंपनी 1864 में जर्मनी के क्लेनबर्ग में स्थापित हुई थी। 

1927 में कंपनी ने Dutz MTH 222 नामक अपना पहला ट्रैक्टर बनाया। डीयूटी फ़ाहर ट्रैक्टर उच्च गुणवत्ता और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है।

सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन  ट्रैक्टर कि इंजन पावर क्या है? 

  • सामे ड्यूटज् फॉर एग्रोलक्स 80 के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 80 HP एचपी का शक्तिशाली इंजन मिलता है जिसमे की आपको 4 सिलिंडर मिल जाते है। इस ट्रैक्टर में इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 4000 सीसी है। 
  • ट्रैक्टर का इंजन 2200 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर का इंजन बहुत शक्तिशाली है जिससे की आप किसी भी कृषि कार्य या ढुलाई के कार्यों को आसानी से कर सकते है। 
  • सामे ड्यूटज् फॉर एग्रोलक्स 80 में 80 hp का शक्तिशाली इंजन है जो की ढुलाई के लिए भी बहुत बढ़िया है। इस ट्रैक्टर से हर प्रकार की मिट्टी में कार्य किया जा सकता है। 
  • सामे ड्यूटज् फॉर एग्रोलक्स 80 में 80 hp ट्रैक्टर में आपको 68.8 का शक्तिशाली पीटीओ मिल जाता है ट्रैक्टर की पीटीओ पावर बहुत अधिक है । 
  • जिससे की हर प्रकार  के पीटीओ से चलने वाले उपकरण को आप इस ट्रैक्टर से आसानी से चला सकते है। पीटीओ की शक्ति अधिक है जिससे ट्रैक्टर आरपीएम भी नई तोड़ता है और ट्रैक्टर तेजी से कार्य करता रहता है। 

ये भी पढ़ें : सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 2WD ट्रैक्टर का सम्पूर्ण विवरण जाने यहां

सामे ड्यूटज् फॉर एग्रोलक्स80 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  • सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन  ट्रैक्टर में आपको बहुत सारे फीचर्स नए मिल जाते है जिससे की आप ट्रैक्टर को आसानी से कण्ट्रोल कर सकते है। 
  • सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन ट्रैक्टर में फुल सिंक्रोमेश का ट्रैन्समिशन मिल जाता है, इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में आपको 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स / 10 फॉरवर्ड +10 रिवर्स गियर्स मिल जाते है जिससे की ट्रैक्टर में अच्छी स्पीड प्राप्त होती है। 
  • ट्रैक्टर की अद्भुत स्पीड होने से इसको भारी पावर से चलने वाले उपकरण खींचने में भी आसानी होती है। 
  • फुल सिंक्रोमेश ट्रैन्समिशन सामे ड्यूटज् फॉर एग्रोलक्स 80 ट्रैक्टर के चालक को गियर्स बदलने में भी आसानी प्रदान करता है और ट्रैक्टर में डबल क्लच विथ इंडिपेंडेंट पीटीओ क्लच लीवर होने से ट्रैक्टर में गियर्स बदलते समय क्लच प्लेट पर दवाब नहीं आता है। 
  • सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको हाइड्रॉलिक रूप से संचालित, तेल विसर्जित डिस्क ब्रेक मिल जाते है। 
  • उबड़ खाबड़ तथा  फिसलन की स्थिति में भी ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 
  • सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन ट्रैक्टर में हाइड्रोस्टैटिक पावर स्टीयरिंग कंपनी ने दिया है जिससे की ट्रैक्टर को उपकरण के साथ मोड़ना बहुत ही आसान हो जाता है।  
  • 70 लीटर का फ्यूल टैंक इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाता है जो की बहुत बड़ा है जिससे की आप लंबे समय तक कार्य कर सकते है। 
  • इस ट्रैक्टर के फ्यूल टैंक में एक बार डीज़ल भरवाने के बाद आप लंबे समय तक कार्य कर सकते है। 
  • सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन ट्रैक्टर 2250/3000 किलोग्राम (ऑप्शनल) की अधिकतम वजन उठाने की क्षमता के साथ में आता है।
  • अधिक भार उठाने की क्षमता होने से इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल आप ढुलाई के कार्यों में भी आसानी से कर सकते है। 
  • सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन ट्रैक्टर के सामने के टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 7.50 x 16/11.2 x 24  के सामने के टायर और 16.9 x 30 के पीछे के टायर आपको मिल जाते है।     

सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन  ट्रैक्टर की कीमत क्या है? 

सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन ट्रैक्टर की कीमत 16.38-16.50 लाख रुपए है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिल जाता है। 

इस ट्रैक्टर की कीमत किसानो के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है। इस ट्रैक्टर को खरीद कर आप अपने खेती के कार्यों को आसानी से कर सकते है। 

साथ ही इस ट्रैक्टर के साथ कंपनी 2000 Hour / 2 साल की वार्रन्टी प्रदान करती है जिससे की आपको और भी फायदा हो सकता है।           

किसान भाइयों ट्रैक्टर बर्ड के इस लेख में आपने सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जाना है। 

अगर आप ऐसी ही ट्रैक्टर मशीनरी और खेती की जानकारी प्राप्त करना कहते है तो आप ट्रैक्टर बर्ड पर विजिट कर सकते है।           


Join TractorBird Whatsapp Group

Ad