सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 2WD ट्रैक्टर का सम्पूर्ण विवरण जाने यहां

By : Tractorbird News Published on : 23-Mar-2024
सामे

डीयूटीज़ फ़ाहर भारत में एक प्रसिद्ध जर्मन ट्रैक्टर निर्माता है। डीयूटीज़ फ़ाहर कंपनी 1864 में जर्मनी के क्लेनबर्ग में स्थापित हुई थी। 1927 में कंपनी ने Dutz MTH 222 नामक अपना पहला ट्रैक्टर बनाया। 

डीयूटी फ़ाहर ट्रैक्टर उच्च गुणवत्ता और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। इस लेख में आज हम आपको सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 2WD ट्रेक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे जो कि इस कंपनी का एक शक्तिशाली ट्रेक्टर है 

अगर आप भी  50 HP में ट्रेक्टर लेना चाहते है तो ये ट्रेक्टर आपके लिए बहुत अच्छा विक्लप हो सकता है।  

सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 2WD  ट्रैक्टर कि इंजन पावर क्या है? 

सामे ड्यूटज् फॉर एग्रोलक्स50 2 डब्ल्यूडी इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 50 एचपी का इंजन मिलता है जिससे की आपको 3 सिलिंडर आपको मिल जाते है। 

इस ट्रैक्टर  में इंजन की क्षमता 3000 सीसी है। ट्रैक्टर का इंजन 2200 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर का इंजन बहुत शक्तिशाली है जिससे की आप किसी भी कृषि कार्य या ढुलाई के कार्यों को आसानी से कर सकते है। 

सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 ट्रैक्टर में आपको 43 HP  का शक्तिशाली पीटीओ मिल जाता है जिससे की आप पीटीओ से चलने वाले उपकरणों को आसानी से चला सकते है। 

ये भी पढ़ें : डीयूटीज़ फ़ाहर (Deutz Fahr) कंपनी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

सामे ड्यूटज् फॉर एग्रोलक्स 50 2 डब्ल्यूडी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  • अगर आप भी एक फीचर्स से भरपूर ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे है तो आप बिलकुल सही स्थान पर है जी है सामे ड्यूटज् फॉर एग्रोलक्स50 2 डब्ल्यूडी  ट्रैक्टर आधुनिक फीचर्स से भरपूर है। 
  • इस ट्रैक्टर में मैकेनिकल टाइप का ट्रैन्समिशन मिल जाता है, इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में आपको 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स मिल जाते है जिससे की ट्रैक्टर में अच्छी स्पीड प्राप्त होती है। 
  • ट्रैक्टर को नियंत्रण करने के लिए सामे ड्यूटज् फॉर एग्रोलक्स50 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक्स आपको मिल जाते है जिससे की आप ट्रैक्टर को किसी भी स्थिति में आसानी से नियंत्रित कर सकते हो। 
  • ट्रैक्टर में आपको मैनुअल / पावर दोनों स्टीयरिंग के ऑप्शन मिल जाते है। 
  • 70 लीटर लीटर का फ्यूल टैंक इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाता है जो की बहुत बड़ा जिससे की आप लंबे समय तक कार्य कर सकते है। 
  • इस ट्रैक्टर के फ्यूल टैंक में एक बार डीज़ल भरवाने के बाद आप लंबे समय तक कार्य कर सकते है। 
  • सामे ड्यूटज् फॉर एग्रोलक्स50 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 1900 किलोग्राम की अधिकतम वजन उठाने की क्षमता के साथ में आता है। 
  • इस ट्रैक्टर से आप हर प्रकार के कार्यों को कर सकते है जैसे की ढुलाई के कार्य भी ये ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव है। 
  • सामे ड्यूटज् फॉर एग्रोलक्स50 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के सामने के टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 6.00 x 16 के सामने के टायर और 14.9 x 28 के पीछे के टायर आपको मिल जाते है।     

सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 2WD ट्रैक्टर की कीमत क्या है? 

सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 2WD ट्रैक्टर की कीमत 8.49-8.64 लाख रुपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिल जाता है। 

इस ट्रैक्टर की कीमत किसानो के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है। इस ट्रैक्टर को खरीद कर आप आपने खेती के कार्यों को असनी से कर सकते है।           

किसान भाइयो ट्रैक्टर बर्ड के इस लेख में आपने सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 2WD ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जाना है। अगर आप ऐसी ही ट्रैक्टर मशीनरी और खेती की जानकारी प्राप्त करना कहते है तो आप ट्रैक्टर बर्ड पर विजिट कर सकते है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad