VST 918 4WD ट्रैक्टर – बागवानी के लिए एक दमदार और बजट-फ्रेंडली

By : Tractorbird Published on : 23-Apr-2025
VST

VST ट्रैक्टर्स एक प्रतिष्ठित भारतीय कंपनी है जो कॉम्पैक्ट और मिनी ट्रैक्टर्स के निर्माण के लिए जानी जाती है। इसकी शुरुआत 1980 के दशक में हुई थी और तब से यह कंपनी खासकर बागवानी जैसे कार्यों में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर्स का उत्पादन कर रही है। 

यदि आप 18.5 HP श्रेणी में एक मजबूत और सस्ता ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं, तो VST 918 4WD आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 

इंजन की ताकत

VST 918 4WD ट्रैक्टर में 18.5 हॉर्सपावर वाला 3 सिलिंडर इंजन मिलता है, जो 2700 RPM पर चलता है। इसकी इंजन कैपेसिटी 979.5 CC है। 

इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें वॉटर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, और साथ ही ड्राई टाइप एयर फिल्टर भी मौजूद है। यह इंजन 54 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है।

मुख्य फीचर्स और तकनीकी विवरण 

1. ट्रांसमिशन सिस्टम: 

VST 918 4WD ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश और कांस्टेंट मेश का कॉम्बिनेशन ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स या 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर का विकल्प मिलता है।

2. ब्रेक और स्टीयरिंग:

VST 918 4WD ट्रैक्टर में ड्राई ब्रेक्स लगे हैं जो बेहतर नियंत्रण प्रदान करते हैं, और साथ ही पावर स्टीयरिंग की सुविधा भी है जिससे संचालन आसान हो जाता है।

ये भी पढ़ें: VST 932 DI ट्रैक्टर कम लागत में बागवानी के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर

3. पीटीओ और फ्यूल टैंक:

इसमें ड्यूल पीटीओ है जो 540 और 540E RPM पर काम करता है। ईंधन टैंक की क्षमता 18 लीटर है, जिससे यह लंबे समय तक बिना बार-बार तेल भरवाए काम कर सकता है।

4. लिफ्टिंग और टायर्स:

 VST 918 4WD ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 750 किलोग्राम है। फ्रंट टायर का साइज 5.00 X 12 और रियर टायर 8.00 X 18 हैं। इसका कुल वजन भी 750 किलोग्राम है, जो इसे संतुलित बनाए रखता है।

कीमत और मूल्यांकन

VST 918 4WD की कीमत ₹4.30 लाख से ₹4.70 लाख तक जाती है, जो राज्य और डीलर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। यह ट्रैक्टर छोटे और मध्यम किसानों के लिए एक किफायती और प्रभावशाली विकल्प है।

यदि आप खेती और बागवानी के कार्यों को सरल और अधिक उत्पादक बनाना चाहते हैं, तो VST 918 4WD ट्रैक्टर आपकी जरूरतों को पूरी तरह से पूरा कर सकता है। 

इसकी कम लागत, दमदार परफॉर्मेंस और टिकाऊपन इसे एक समझदारी भरा निवेश बनाते हैं।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts