Sirio 4×4 : दुनिया का सबसे छोटा लेकिन दमदार 4WD ट्रैक्टर

By : Tractorbird Published on : 22-Aug-2025
Sirio

खेती के क्षेत्र में आए दिन नई–नई तकनीकें जुड़ रही हैं। कंपनियां किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टर ऐसे डिजाइन कर रही हैं जो न सिर्फ ताकतवर हों, बल्कि तंग जगहों पर भी आसानी से काम कर सकें। 

इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बाजार में आया है Sirio 4×4, जिसे दुनिया का सबसे कॉम्पैक्ट 4WD ट्रैक्टर कहा जाता है। इसकी चौड़ाई मात्र 65 सेंटीमीटर है, जिसके कारण यह छोटे खेतों और संकरी जगहों पर आसानी से काम करता है।

भले ही यह ट्रैक्टर आकार में छोटा लगे, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस किसी बड़े ट्रैक्टर से कम नहीं है। किसानों के बीच यह ट्रैक्टर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि यह खेती और बागवानी दोनों में शानदार प्रदर्शन करता है।

किन कार्यों के लिए उपयोगी है Sirio 4×4?

Sirio 4×4 खासतौर पर छोटे और मध्यम आकार के खेतों वाले किसानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी 13 किलोवाट की इंजन पावर इसे कई तरह के कृषि और बागवानी कार्यों के लिए उपयुक्त बनाती है।

यह ट्रैक्टर खेत की जुताई, बागवानी, ग्रीनहाउस में काम, अंगूर की बेलों की कटाई और यहां तक कि क्रिसमस ट्री प्लांटेशन जैसे विशेष कार्यों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करता है।

Sirio 4×4 ट्रैक्टर के खास फीचर्स

  • ऑल व्हील ड्राइव (4x4) सिस्टम : किसी भी प्रकार की मिट्टी या ऊबड़–खाबड़ रास्तों पर आसानी से काम करने की क्षमता।
  • पावरफुल 13 किलोवाट इंजन : छोटा आकार होने के बावजूद खेती के सभी कार्यों में सक्षम।
  • हाइड्रोलिक स्टीयरिंग : आरामदायक और स्मूद ड्राइविंग अनुभव।
  • 6 स्पीड गियरबॉक्स : 4 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर के साथ।
  • इलेक्ट्रिक स्टार्टर और 12V बैटरी : आसान स्टार्टिंग सुविधा।

ये भी पढ़ें: 50 एचपी श्रेणी में आने वाले सर्वश्रेष्ठ 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

अन्य प्रमुख विशेषताएं

  • ड्रम ब्रेक और डिफरेंशियल लॉक की सुविधा।
  • 575 और 935 RPM की फॉरवर्ड व रिवर्स PTO स्पीड।
  • मैनुअल और पेडल एक्सीलरेटर ऑप्शन।
  • 2 लीवर के साथ हाइड्रोलिक डिस्ट्रीब्यूटर।
  • आरामदायक एडजेस्टेबल स्प्रिंग सीट।
  • डैशबोर्ड कंट्रोल और रियर व्यू मिरर।
  • फोल्डेबल रोल बार और अन्य सेफ्टी डिवाइस।
  • केवल 432 किलोग्राम वजन, जिससे इसे आसानी से चलाया और ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है।
  • कम ईंधन खपत के कारण यह पर्यावरण–हितैषी भी है।

Sirio 4×4 ट्रैक्टर की कीमत और उपलब्धता

फिलहाल Sirio 4×4 केवल अमेरिका के बाजार में उपलब्ध है और वहां इसे किसान ही नहीं, बल्कि शहरी बागवानी करने वाले लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

माना जा रहा है कि जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत को लेकर अभी कोई सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन लॉन्चिंग के बाद इसका खुलासा हो जाएगा।

कुल मिलाकर, Sirio 4×4 छोटे किसानों और बागवानी करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। कॉम्पैक्ट डिज़ाइन, पावरफुल इंजन और 4WD क्षमता इसे दुनिया का सबसे खास मिनी ट्रैक्टर बनाती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts