50 एचपी श्रेणी में आने वाले सर्वश्रेष्ठ 5 ट्रैक्टर मॉडल्स
By : Tractorbird Published on : 21-Aug-2025
किसानों के बीच ट्रैक्टरों में 50 hp ट्रैक्टर बहुत प्रसिद्ध है। ट्रैक्टर कंपनिया किसानों के लिए नवीनतम तकनीक से ट्रैक्टर बनाती रहती है।
जिससे किसान खेती करना आसान बना सकें। हमारे इस लेख में हम आपको भारत के 5 सर्वश्रेष्ठ 50 hp ट्रैक्टरों की विशेषताओं, स्पेसिफिकेशन और मूल्य के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
50 एचपी में आने वाले टॉप ट्रैक्टर
आज कल के किसान खेती के कार्य को कम समय में करना पसंद करते है इसके लिए उनको अधिक पावर वाले ट्रैक्टरों की आवश्यकता होती है।
इस को देखते हुए हम आज आपको 50 एचपी श्रेणी में आने वाले ऐसे ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी देंगे जिससे की खेती के कार्य आसनी से और कम समय में हो सके। 50 एचपी श्रेणी में आने वाले ट्रैक्टरों के फीचर्स और कीमत निम्नलिखित है।
1.Powertrac Euro 50
- इस ट्रैक्टर की इंजन पावर की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको 50 HP श्रेणी का इंजन मिलता है। इंजन 2200 ERPM जरनेट करता है। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर मिलते है। ट्रैक्टर में Air Cleaner वेट टाइप का मिलता है।
- Powertrac Euro 50 ट्रैक्टर में आपको बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग मिलता है। इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे हुए ब्रेक्स मिलते है।
- इस ट्रैक्टर में Gear बॉक्स के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको फुल्ली Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन दिया गया है। ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक टाइप Top Link Sensing (Sensi 1 हाइड्रोलिक्स) के साथ आता है।
- Powertrac यूरो 50 2000 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ आता है।यूरो 50 ट्रैक्टर अब 45.6 एचपी के पीटीओ पावर और 205 nm टॉर्क के साथ अधिक शक्तिशाली 50 एचपी श्रेणी इंजन के साथ आता है।
- Powertrac Euro 50 ट्रैक्टर एक 50 एचपी ट्रैक्टर है जो 7.40-7.75 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसकी कीमत में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है।
2. FARMTRAC 45 POWERMAXX
- FARMTRAC 45 POWERMAXX ट्रैक्टर में आपको मिलता है 50hp श्रेणी का इंजन, इस ट्रैक्टर में कंपनी प्रदान करती है 3 सिलेंडर 3443 सीसी इंजन के साथ श्रेणी में सबसे शक्तिशाली इंजन है।
- FARMTRAC 45 POWERMAXX ट्रैक्टर में फ्रंट एक्सेल फ्लेक्सी या अडजस्टेबले दिया गया है जो की row क्रॉपिंग जैसे आलू की खेती और कपास की खेती के लिए बहुत ही अच्छा है।
- ट्रैक्टर में साइड शिफ्ट गियर्स प्रदान किये गए है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स प्रदान किये गए है और ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट टाइप है।
- फार्मट्रैक 45 पावरमैक्स बड़े 14.9 x 28 टायर आकार के साथ आता है।
- फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स ट्रैक्टर में हैवी ड्यूटी और उन्नत उपकरणों को चलाने के लिए श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 1800 किलोग्राम भारी हाइड्रोलिक लिफ्ट है।
- FARMTRAC 45 POWERMAXX ट्रैक्टर की कीमत 6.70-7.40 लाख रूपए तक है। इस ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें: Solis 50 HP ट्रैक्टर के टॉप मॉडल्स
3. EICHER 5660
- EICHER 5660 एक 50 एचपी श्रेणी में एक अनुकूलित ट्रैक्टर है। शक्तिशाली 3 सिलेंडर 50 एचपी इंजन से लैस, 3300 cc इंजन उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है।
- EICHER 5660 साइड शिफ्ट ( Optional – Center shift) टाइप 8 फ़ॉरवर्ड +2 रिवर्स गियरबॉक्स (partial कॉन्स्टेंटमेश) ट्रांसमिशन और कुशल कार्य क्षमता के साथ आता है ।
- इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक्स कंपनी ने प्रदान किये है। ट्रैक्टर में मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग विकल्प आपको मिलता है।
- ट्रैक्टर में 16.05 cm x 40.64 cm (7.50 x 16)फ्रंट टायर साइज और 42.93 cm x 71.12 cm (16.9 x 28)रियर टायर साइज होने के कारण, बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है।
- इसमें 2100 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स है।
- EICHER 5660 ट्रैक्टर का पीटीओ 42.5 एचपी क्षमता इसे किसानों को एक सहज और कुशल खेती का अनुभव कराती है।
- EICHER 5660 पूरे देश में 7.60 - 7.70 लाख रुपये मूल्य सीमा के तहत उपलब्ध है।
4. Mahindra 585 DI XP Plus
- Mahindra 585 DI XP Plus एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है जिसमें उन्नत तकनीक, शक्तिशाली इंजन और काफी कम ईंधन खपत जैसे फीचर्स है।
- यह महिंद्रा 2x2 ट्रैक्टर स्मूथ कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन, उच्च-परिशुद्धता हाइड्रोलिक्स और उच्च गुणवत्ता वाले ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है, जो कृषि कार्यों में बहुत कुशल है।
- Mahindra 585 DI में 4 सिलेंडर और 3054cc क्षमता वाला 50 HP इंजन 2100 ERPM उत्पन्न करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर हैं।
- यह दो विकल्पों के साथ आता है, ड्राई डिस्क और तेल में डूबे हुए ब्रेक। इसमें वैकल्पिक मैनुअल स्टीयरिंग के साथ पावर स्टीयरिंग है।
- इसका वजन 1620 किलोग्राम है और Lifting Capacity 1800 किलोग्राम है। Mahindra 585 DI XP PLUS की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.90 से 7.80 तक है।
5. Swaraj 744 XT
- स्वराज ट्रैक्टर 744 XT शक्तिशाली ट्रैक्टर है और खेती के दौरान किसी भी चुनौती को आसानी से पार करने के लिए बनाया गया है। यह अद्वितीय सुविधा देता है और इसकी नवीन सुविधाएँ और नवाचार खेती को आसान बनाते हैं।
- यह 50 एचपी इंजन द्वारा संचालित है जिसमें 3 सिलेंडर हैं। इंजन की क्षमता 3478cc है, जो 2000 ERPM जेनरेट कर सकता है।
- इस ट्रैक्टर में आपको 8 forward और 2 reverse गियर्स मिल जाते है। ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इसमें oil-immersed brakes है और power steering आपको मिलता है।
- इस ट्रैक्टर की Lifting Capacity 1700 kg है। Swaraj 744 XT की कीमत 7.45 से 8.00 लाख रूपए तक है।