Dasmesh 3100 कंबाइन हार्वेस्टर एक शक्तिशाली और उन्नत कृषि मशीन है, जिसे फसल की कटाई के लिए सबसे उपयुक्त और भरोसेमंद विकल्प माना जाता है।
यह मशीन शानदार प्रदर्शन, बेहतरीन उत्पादकता और उच्च सेवाक्षमता के लिए जानी जाती है। नई तकनीकों और आधुनिक विशेषताओं के साथ, यह हार्वेस्टर आज के समय में किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा विकल्प बन गया है।
ये भी पढ़ें: जगतजीत लेजर लैंड लेवलर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जानिए यहां
- विशेष थ्रेशिंग प्रणाली, जो अनाज और भूसे को न्यूनतम नुकसान के साथ अलग करती है।
- लचीला अवतल सिस्टम और बड़ा स्ट्रॉ वॉकर क्षेत्र, जो फसल की अधिक कुशल कटाई सुनिश्चित करते हैं।
- कटाई की ऊंचाई 30-1290mm तक और कटर की चौड़ाई 10 फीट तक है, जिससे एक बार में बड़ा क्षेत्र कवर किया जा सकता है।
- 200 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक लंबी अवधि तक काम करने में सक्षम बनाता है।
इसमें फ्रंट टायर 14.9x28.12PR के दिए गए हैं और रियर टायर 7.50x16.8PR के दिए गए हैं।
Dasmesh 3100 एक मल्टी-क्रॉप कंबाइन हार्वेस्टर है, जिसका उपयोग गेहूं और धान प्रमुख फसलों की कटाई के लिए किया जा सकता है। इसकी अनाज वाली टंकी में 1000 किलोग्राम धान और 1100 किलोग्राम गेहूं आते हैं।
Dasmesh 3100 कंबाइन हार्वेस्टर एक घंटे में 1.75 एकड़ गेहूं और 1.25 एकड़ धान की कटाई आसानी से कर सकती हैं।
यदि आप Dasmesh 3100 कंबाइन हार्वेस्टर के बारे में और जानकारी चाहते हैं या आपके कोई सवाल हैं, तो Tractorbird पर आप सभी जरूरी अपडेट, कीमतें, तुलना, फोटो, वीडियो और ब्लॉग्स पा सकते हैं। ट्रैक्टरबर्ड कृषि यंत्रों से जुड़ी पूरी जानकारी और सहायता प्रदान करता है।